बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले सलमान खान से शादी का सवाल तो पिछले कई दशकों से जुड़ा है। अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में देने वाले भाईजान 55 साल के हो गए है। लेकिन अभी तक उनका शादी का कोई इरादा भी नहीं है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सलमान को शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिली। बॉलीवुड की कई हसीन खूबसूरत अभिनेत्रियां है जो सलमान से शादी करने को मरे जा रही थी। लेकिन भाईजान ने किसी से शादी नहीं की।
आइए आज हम आपको बताते है उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनका नाम कभी सलमान से शादी करने वाली एक्ट्रेस में जोड़ा गया।
संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का। अपने समय में खूबसूरती के जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और संगीता बिजलानी दोनों को फिल्मों में साथ काम करते करते प्यार हो गया था।

और 27 मई 1994 को इनकी शादी की तारीख पक्की कर दी गए थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन उस समय सलमान की नजदीकियां सोमी अली के साथ बढ़ने लगी। जिसके बाद सलमान और संगीता बिजलानी का बनता रिश्ता टूट गया।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

विश्व सुंदरी रह चुकी ऐश्वर्या राय और सलमान के रिश्ते की बातें भला कौन भूल सकता है। अपने दौर में इनके रिश्ते के चर्चे हर तरफ होते थे और आज भी होते है। कई सालों तक सलमान और ऐश्वर्या ने एक दूसरे को डेट किया और रिलेशनशिप में रहे थे।

लेकिन कुछ बातों को लेकर ऐश्वर्या और सलमान के बीच तनातनी रहने लगी थी। जिनके बाद यह एक दूसरे से अलग हो गए। फिर ऐश्वर्या राय ने वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। लेकिन सलमान खान अभी तक कुंवारे है।
सोमी अली (Somy Ali)

जैसा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी को पता है सलमान का संगीता बिजलानी से रिश्ता इसी वजह से टूटा था कि सलमान की नजदीकियां सोमी अली के साथ बढ़ गयी थी। सोमी अली ने मॉडलिंग के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड में एंट्री की।

सोमी तब ज्यादा चर्चा में जब सलमान खान की गर्लफ्रेंड बनी थी। सोमी सलमान के प्यार में पड़ गयी और उनसे शादी भी करना चाहती थी। लेकिन सलमान खान का शादी का कोई इरादा नहीं था। ऐसे में इनका ब्रेकअप हो गया। सलमान तो अभी तक कुंवारे है ही जानकारी के अनुसार सोमी भी अभी तक अविवाहित है।
कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कहा जाता है भाईजान कटरीना पर पहली नज़र में ही दिल लुटा बैठे थे। सलमान को कटरीना पहली मुलाकात से ही बहुत पसंद आयी और प्यार हो गया। यह दोनों काफी समय तक रिलेशन में रहे थे।

लेकिन जब एक्टर रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के रिलेशन की खबरें सामने आयी। तब सलमान ने कटरीना से ब्रेक कर लिया। हालाँकि उसके बाद रणबीर ने भी कटरीना से शादी नहीं की और इनका रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चला।
ज़रीन खान (Zareen Khan)

कहा जाता है कि कटरीना से ब्रेक के बाद सलमान को बहुत हर्ट हुआ था। ज़रीन खान से भाईजान की पहली मुलाकात तब हुई जब ज़रीन खान भाईजान की फिल्म की शूटिंग देखने के लिए पहुंची थी। ऐसा कहा जाता है कि पहली नज़र में ही ज़रीन पसंद आ गयी क्योंकि ज़रीन की शक्ल कटरीना से काफी मिलती है।

फिर सलमान ने ज़रीन से मुलाकात की और उसी समय फिल्म का ऑफर दे दिया। उसके बाद सलामन और ज़रीन खान को वीर फिल्म में साथ देखा गया था। वीर ज़रीन खान की पहली फिल्म थी जिसमे सीधा सलमान के साथ डेब्यू किया। इसके बाद ज़रीन खान और सलमान ने काफी समय साथ बिताया। तब ज़रीन खान ने सलमान को शादी के लिए प्रोपोज़ किया था। लेकिन सलमान इंकार करते हुए अलग हो गए।
डेजी शाह (Daisy Shah)

डेजी शाह की कहानी भी ज़रीन से कुछ मिलती जुलती है। डेजी शाह फिल्म गानों में पीछे डांस करने वाली लड़कियों में से एक थी। लेकिन डेजी की किस्मत ने तब पलटी मारी जब एक दिन सलमान की नज़र इन पर पड़ गयी। उसके बाद से इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी और काफी वक़्त एक दूसरे के साथ बिताते थे।

डेजी शाह को भी सलमान ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। साल 2014 में रिलीज हुई “जय हो” से डेजी शाह ने अपने फ़िल्मी करियर से शुरुआत की थी। पहली फिल्म सलमान के साथ करने के बाद डेजी शाह बॉलीवुड में फेमस हो गयी थी। सलमान और डेजी के लव अफेयर की चर्चा भी खूब हुई थी।
यूलिया वंतूर (Iulia Vântur)
साल 2010 में पहली बार सलमान की मुलाकात यूलिया वंतूर से विदेश में हुई थी। पहली मुलाकात में ही यूलिया वंतूर और सलमान खान के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार फिर 2012 में यूलिया वंतूर इंडिया आयी थी।

तब इनके रुकने का इंतज़ाम भी सलमान खान ने ही किया था। इसके बाद यूलिया वंतूर फिल्म “ओ तेरी” के आइटम सांग में सलमान खान के साथ नज़र आयी थी। कई बार यूलिया और सलमान को एक साथ देखा गया था।

तभी से इनके रिलेशन की बाते जोर पकड़ने लगी थी। लेकिन एक बार तो मीडिया में इनके शादी को लेकर भी बाते हुई। इस पर सलमान ने कहा में मीडिया से छुप कर शादी नहीं करूंगा जब ऐसा होगा तब सबको पता चलेगा।
क्लाउडिया सिस्ला (Claudia Ciesla)

टीवी शो बिग बॉस और फिल्म खिलाडी 786 के बलमा सांग से फेमस एक्ट्रेस क्लाउडिया सिस्ला मूल रूप से जर्मनी की है। क्लाउडिया सिस्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद इन्होने फिल्मों में काम किया।

इंडिया में बिग बॉस में भाग लेकर क्लाउडिया सिस्ला ने अपनी पहचान बनाई थी। बिग बॉस 3 में कंटेस्टेंट के तौर पर रही क्लाउडिया का नाम भी सलमान के साथ जोड़ा गया। लेकिन इस क्लाउडिया ने जवाब देते हुए कहा हम बस अच्छे दोस्त है।

एली अवराम (Elli Avram)

एली अवराम भी रियलिटी शो बिग बॉस में नज़र आ चुकी है। एली अवराम की क्यूटनेस और स्माइल के सभी फेन्स दीवाने है। एली अवराम सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी ताजा तस्वीरें फेन्स के साथ साझा करती रहती है।

साल 2013 में एली अवराम ने रियलिटी शो बिग बॉस 7 में भाग लिया था। तभी से सलमान और एली के बीच काफी नोंक झोंक देखने को मिली थी। इसके बाद सलमान और एली अवराम के अफेयर की भी खूब चर्चाएँ हुई। लेकिन सच क्या था यह कोई नहीं जानता।

एमी जैक्सन (Amy Jackson)

एमी जैक्सन मूल रूप से एक अंग्रेज मॉडल और फिल्म अभिनेत्री है। एमी जैक्सन को बॉलीवुड फिल्मों में भी काफी बार देखा गया है। एमी जैक्सन फिल्म “सिंह इज़ ब्लिंग” में अक्षय कुमार के साथ भी नज़र आ चुकी है।

बॉलीवुड में सलमान और एमी जैक्सन के अफेयर की भी खबरें सामने आयी थी। लेकिन एमी जैक्सन और सलमा के रेलशन की पुष्टि नहीं हुई थी।