अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे है। यह तानाजी जैसी कई हिट फिल्में दे कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके है। यह ज्यादातर अपनी फिल्मों के चलते ही सुर्खियों में आते है परन्तु इस बार अजय देवगन किसी और वजह के कारण सुर्खियाँ बटोर रहे है।
![](https://i0.wp.com/gajabmedia.com/wp-content/uploads/2021/08/ajay-devgan.jpg?resize=700%2C467&ssl=1)
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवन पर 18.75 करोड़ का कर्जा सर चढ़ चूका है। यह बात सुनने में हैरान कर देती है कि बॉलीवुड के इतने बड़े स्टार के सर कर्जा कैसे चढ़ सकता है?
![](https://i0.wp.com/gajabmedia.com/wp-content/uploads/2021/08/kajol.jpg?resize=700%2C467&ssl=1)
यह लगातार फिल्में करते रहते है और उनके बदले में यह करोड़ों रुपये भी लेते है। अजय ने हाल ही में 18.75 करोड़ का बैंक से लोन लिया है। यह एक बैंक का कर्जा है। अजय ने यह लोन नया बंगला लेने के लिए लिया है।
![](https://i0.wp.com/gajabmedia.com/wp-content/uploads/2021/08/ajay-devgan-house.jpg?resize=700%2C394&ssl=1)
इस बंगले की कीमत लगभग 47.5 करोड़ रुपये है। यह बंगला अजय देवगन को मिल चूका है इस बंगले में इन्होंने अपने हिसाब से बदलाव कराने भी शुरू कर दिए है।
![](https://i0.wp.com/gajabmedia.com/wp-content/uploads/2021/08/kajol-devgan-bungalow.jpg?resize=700%2C394&ssl=1)
जैसे ही बंगले का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद वह व उनका परिवार नए बंगले में रहने चले जाएंगे।अभी फिलहाल अजय अपने परिवार के साथ शिव-शक्ति में रहते है। इनका नया बंगला जुहू में है जो इनके घर शिव-शक्ति से ज्यादा दूर नहीं है।
![](https://i0.wp.com/gajabmedia.com/wp-content/uploads/2021/08/kajol-pic.jpg?resize=700%2C604&ssl=1)
यह घर कपूर को-ऑपरेटिव सोसाइटी का है। अजय से पहले यह किसी भावेश बालकृष्ण वालिया नाम के व्यक्ति के पास था। अजय ने जब से यह घर लिया है तब से इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है।
![](https://i0.wp.com/gajabmedia.com/wp-content/uploads/2021/08/ajay-devgan-with-kajol.jpg?resize=700%2C466&ssl=1)
अजय का नया घर देखने के लिए उनके फैंस काफी उतावले है। अजय देवगन को आखिरी बार फेन्स ने 2020 में तानाजी में देखा था जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके साथ ही अजय और भी कई फ़िल्में ले चुके है और जल्द की फंस को वह एक नए अंदाज में नजर आएंगे।