बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली यंग अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक स्टार किड होने के बावजूद भी आलिया भट्ट की अपनी एक खुद की पहचान है और उन्होंने बेहद कम समय में बड़ा नाम कमाया है. महज 30 साल की अवस्था में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है जिनमें से अधिकतर सुपरहिट रही है.
आपको बता दें कि आलिया भट्ट बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं है और उन्होंने महज स्कूली स्तर तक की ही पढ़ाई की है. इसका कारण भी यही है कि आलिया भट्ट फिल्मों में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थी और इसी वजह से वह अपनी पढ़ाई आगे नहीं कर पाई.
अपनी फिल्मों में दिलचस्पी के चलते ही आलिया भट्ट ने महज 20 साल की अवस्था में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसका निर्माण करण जौहर ने किया था. कम अवस्था में अच्छा नाम कमा चुकी अभिनेत्री अब शादी के बंधन में भी बंध चुकी है और उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को अपने long-time बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी कर ली है.
आलिया भट्ट की शादी के दौरान ही एक किस्सा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें यह बताया जा रहा था कि आलिया भट्ट के पिता कभी भी नहीं चाहते थे कि उनकी शादी हो! दरअसल यह बात सच भी है. आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट तीन बेटियों के पिता है जिनके नाम पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट है. जिनमें से पूजा भट्ट ने पहले ही शादी कर ली थी.
महेश भट्ट नहीं होने देना चाहते थे बेटियों की शादी, यह है वजह
महेश भट्ट अपनी तीनों ही बेटियों से बेहद प्यार करते हैं. वह हमेशा अपनी बेटियों शाहीन और आलिया के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. अपने अत्यधिक लगाव के चलते महेश भट्ट कभी नहीं चाहते थे कि वह शाहीन और आलिया की शादी करें.
आलिया भट्ट ने एक बार बताया था कि उनके पिता उनके साथ इतने ज्यादा जुड़े हुए है कि एक बार तो उन्होंने शाहीन और आलिया को कमरे में बंद कर दिया और ध’मकी भी दे दी कि वह उन दोनों की शादी इन नहीं होने देंगे. क्योंकि वह उन दोनों को अपनी नजरों से दूर नहीं भेज सकते. लेकिन आलिया भट्ट की शादी के बंधन में बंधने के बाद भी महेश भट्ट काफी ज्यादा खुश है.


































































