राज कुंद्रा भारतीय मूल के निवासी होकर लन्दन में अपना बिजनेस करते है। राज कुंद्रा हज़ारों करोड़ की संपत्ति के मालिक है। Starsnetworth वेबसाइट के अनुसार राज कुंद्रा की कुल संपत्ति 2017 में 2300 करोड़, 2019 में 2350 करोड़, 2020 में 2500 करोड़ तथा अभी वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति लगभग 2900 करोड़ रूपये है।

राज कुंद्रा अलग अलग क्षेत्रों में 10 कंपनियों के मालिक है या उनमें अपनी हिस्सेदारी रखते है। अगर बॉलीवुड से तुलना करें तो राज कुंद्रा की संपत्ति के बराबर कोई भी बॉलीवुड अभिनेता नहीं। शायद यही वजह रही होगी कि अपने समय की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फ़िल्में करनी छोड़ दी। उनको फिल्मों में काम कर के पैसे कमाने की जरूरत नहीं रही।

ब्रिटेन के लंदन में राज कुंद्रा के दो घर है, उनका तीसरा बंगला ब्रिटेन के सरे शहर में स्थित है। सरे शहर में स्थित बंगला राज ने 32 करोड़ में ख़रीदा था लेकिन आज बंगले की कीमत 100 करोड़ से भी ज्यादा है। अब बात करते है राज कुंद्रा के आज की। खुले आसमान के नीचे बड़े बड़े बंगलों में रहने वाले राज की ज़िंदगी अब वैसी नहीं कट रही है।

राजाओं की तरह शाही जिंदगी जीने वाले राज कुंद्रा आज जेल की चार दीवारों में घुट-घुट कर रहने को मजबूर हो गए है। राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया है। यह वही जेल है जहां संजय दत्त और अजमल कसाब जैसे लोगों को रखा गया था।

संजय दत्त ने अपनी पूरी सजा इसी जेल में काटी थी। राज कुंद्रा को जेल के सर्कल 6 के बैरक नंबर 4 में रखा गया है। वैसे तो उस जेल में एक साथ 50 कैदी ही रह सकते है परन्तु अभी वहाँ 200 कैदी है।

अपने महल जैसे घर में 4 लोगों के बीच रहने वाले राज कुंद्रा आज बदबूदार जेल में 200 लोगों के बीच रहने को मजबूर है। जेल के अंदर राज कुंद्रा को कोई भी वी.आई.पी (V.I.P.) सुविधा नहीं दी गई है। सोने ले लिए एक चटाई और और ओढ़ने के लिए फटी पुरानी चादर दी गयी है। 200 लोग एक साथ रहने के कारण वहां गर्मी भी बहुत ज्यादा है।

एक वक़्त पर जहां कुंद्रा ऐ.सी. (AC) से बाहर नहीं निकलते थे वही आज उन्हें पंखा भी नसीब नहीं हो रहा है। खाना भी उन्हें दूसरे कैदियों की तरह ही दिया जा रहा है। डाइट फ़ूड खाने वाले शख्स को आज कंकर वाला खाना खाना पड़ रहा है।

जाहिर सी बता है कि कुंद्रा को जेल के अंदर काफी दिक्कतें हो रही है और इसलिए वह बहुत परेशान है। राज कुंद्रा की जमानत याचिका रद्द की जा चुकी है इसलिए उनके बचने का कोई रास्ता नजर आता नहीं दिख रहा है। उन्हें जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा।