कंगना रनौत (Kangna Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बात का पता है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कंगना रनौत (Kangna Ranaut) रिलेशन में रह चुके है। यह एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। बॉलीवुड फिल्म ‘काइट्स’ में पहली बार कंगना और ऋतिक ने एक साथ काम किया था।

लेकिन इन दोनों का ब्रेकअप हुए काफी साल हो गए परन्तु दोनों के बीच की लड़ाई आज भी बॉलीवुड में एक मुद्दा बना हुआ है। आज यह दोनों एक दूसरे को देखना तक नहीं चाहते। यह दोनों हमें कृष 3 (Krrish 3) जैसे और भी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके है। इन दोनों की जोड़ी को परदे पर काफी पसंद भी किया गया है।

अपनी आपसी लड़ाई के चलते यह दोनों सुर्खियाँ बटोरते रहते है। इन दोनों ने पहले चुपी साध रखी थी परन्तु अब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक के बारे में बुरा भला कहा तो ऋतिक भी चुप नहीं रहे। 2016 में कंगना ने ऋतिक पर पागल एक्स का ठप्पा लगाते हुए लीगल नोटिस भेजा था।

कंगना ने इंटरव्यू में कहा कि- ऋतिक कृष-3 में मुझे काम करवाने के लिए 6 महीने तक मेरे पीछे भागते रहे। फिर ऋतिक के कहने पर मैंने यह फिल्म साइन कर दी। कहा यह जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में नज़दीकियाँ बढ़ी। लेकिन इन्होने इसे मीडिया और पब्लिक से छुपाकर रखा।

अब इसके बाद कंगना और ऋतिक का रिश्ता मज़बूत होने लगा। लेकिन ऋतिक शादीशुदा थे तो उनकी पत्नी सुजैन के साथ ऋतिक का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। और 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। ऋतिक और सुजैन का तलाक खूब चर्चा में रहा था। मीडिया ख़बरों के मुताबिक साल 2014 में ही ऋतिक ने कंगना रनौत को पेरिस में शादी करने के लिए भी प्रोपोज़ किया था।

खबरें यह भी आई थी कि दोनों आशिकी 3 (Aashiqui 3) में एक साथ नजर आने वाले थे। लेकिन कंगना के द्वारा नोटिस के बाद ऋतिक ने काम करने से मना कर दिया। इसी के चलते कंगना को भी फिल्म नहीं मिल पाई थी। लड़ाई की खबरें फैलने के बाद ऋतिक ने भी चुपी तोड़ी और कहा कि मुझे इस सब से फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने यह भी बताया कि नोटिस के बाद कंगना ने उन्हें लगातार 1439 ईमेल भेजे है। उसमें से अधिकतम किसी काम के नहीं है और उनमें केवल ऋतिक को बेइज्जत किया गया है। लेकिन इसके जवाब में कंगना ने ऋतिक के लगाए सभी इल्जाम को गलत बताये।

कंगना ने कहा कि बात करने के अलग ईमेल उन्हें ऋतिक ने ही दी थी और अब वह उसी बात का बड़ा मुद्दा बना रहे है। ऋतिक ने कंगना को एक मानसिक स्थिति का शिकार होते हुए कहा कि कंगना खुद ही यह सब कहानियाँ सोचती है।

ऋतिक की इस बात पर कंगना भड़क गयी। दोनों के बीच की जंग अभी तक बनी हुई ही। देखना यह होगा की क्या आगे जाकर इन दोनों के बीच यह मन-मुटाव ख़त्म होते है और यह दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आते है या नहीं।