बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का आज जन्म दिन है। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 2014 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। कियारा ने ‘फ़गली’ फिल्म में देवी की भूमिका निभाई थी। कियारा अपने करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक बॉलीवुड में सक्रिय है। कियारा के फ़िल्मी जीवन में तब मोड़ आया जब कियारा ने एम. एस. धोनी फिल्म में काम किया।

कियारा ने 2016 में एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (M S Dhoni: The Untold Story) फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड व पत्नी साक्षी सिंह रावत का किरदार निभाया था। इसके बाद कियारा ने वेब सीरीज व कई फिल्मों में काम किया। कियारा ने 2019 में शहीद कपूर के साथ कबीर सिंह फिल्म में काम किया था। इनकी कबीर सिंह फिल्म हिट रही थी।

कियारा ने कबीर सिंह फिल्म में शहीद कपूर की गर्लफ्रेंड प्रीति सिक्का का किरदार निभाया था। इसके एक्ट्रेस कियारा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। कियारा के हर लुक की उनके फेन्स बहुत तारीफ़ करते है। कियारा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अपने फेन्स के लिए आये दिन कुछ खास तस्वीरें साझा करती रहती है।

आज कियारा अपने जन्मदिन के मौके पर अपने खास लोगों और फेन्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस ख़ास मौके पर कियारा ने अपने फेन्स के साथ लजीज केक और कुछ खास तस्वीरें शेयर की है।
कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “पिछली रात के बारे में, मेरे सबसे पुराने गोल्डन क्रू मेंबर्स के साथ जन्मदिन अच्छा लगता है” हम वीडियो में देख सकते है कियारा अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का केक काट रही है। और सभी मस्ती के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे है।

इसमें कोई दोहराय नहीं है कि कियारा ने अपनी लगन और मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। कियारा की एक्टिंग वाकई में उनके फेन्स को बहुत पसंद आती है। कबीर सिंह फिल्म में प्रीति सिक्का के किरदार ने लोगों का मन मोह लिया। आज जन्मदिन के मौके पर सभी बॉलीवुड स्टार कियारा को बर्थडे विश भेज रहे है।

जब कियारा ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया उसके तुरंत बाद ही शहीद कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये मीठे पारिवारिक वाइब्स लंबे समय तक नहीं रहेंगे। कबीर सिंह आ रहा है प्रीति। अभी 30 जुलाई को कियारा का नया गाना “रातां लंबियाँ” रिलीज हुआ है। इसमें कियारा आडवाणी, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आयी है।

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म “शेरशांह” का यह गाना है। इसके कियारा आडवाणी, वरुण धवन के साथ ‘भूल भुलैया 2’ में भी नज़र आएगी। कियारा हर बार अपने नए फैशन लुक से धमाल मचाती रहती है। उनके फेन्स उनकी नयी फिल्म का बेशब्री से इंतज़ार कर रहे है।