बॉलीवुड में अपनी सबसे विशिष्ट ख्याति रखने वाले रितिक रोशन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने अपने जीवन में सफलता के उच्चतम स्तर को छुआ है.
बेहतरीन कलाकारी और एक्शन के अलावा रितिक रोशन अपने बेहतरीन डांस के लिए भी जाने जाते हैं. रितिक हैंडसम भी इतने हैं कि लाखों लड़कियों ने उन्हें पाने के सपने देखे हैं. 48 वर्षीय रितिक रोशन आज दो बच्चों के पिता है लेकिन फिर भी उनका क्रेज किसी 20-25 वर्ष के नौजवान जैसा है.
अगर हम बात करें कि जिस रितिक रोशन को पाने के लिए लाखों लोग तरसते रहे आखिर उनकी प्रेम कहानी अर्थात उनका शादीशुदा जीवन असफल क्यों रहा? यह बात साफ जाहिर है कि शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जो रितिक रोशन को ना पाना चाहती होगी तो क्यों आखिर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन और उनके बीच में तलाक हुआ?
जानकारी के लिए बता दें कि रितिक रोशन ने सन 2000 में अपनी प्रेमिका सुजैन खान से शादी की थी और उनके दो बेटे हुए थे. जिसके बाद सन् 2014 में दोनों अलग हो गए. अलग भी कुछ ऐसे हुए कि इन दोनों का तलाक भारत का सबसे महंगा तलाक बनकर उभरा. रितिक रोशन ने अपनी पत्नी सुजैन खान को तलाक के दौरान लगभग 300 करोड रुपए दिए थे.
तो ऐसी क्या बात हो गई थी कि इतनी भारी कीमत चुका कर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया? जबकि एक वक्त ऐसा था कि इनकी जोड़ी की खूब सराहना होती थी और लोग इनके उदाहरण दिया करते थे.
होने लगा था मनमुटाव – बनाया जाता है 2012-13 का यह वह वक्त था जब रितिक रोशन और उनकी पत्नी के बीच आपसी रिश्ते में थोड़ी खटास आ गई थी. अब इसके पीछे की असल वजह क्या थी यह तो कोई नहीं जानता लेकिन ऐसी जानकारियां मिल रही थी कि दोनों का रिश्ता एक नाजुक दौर से गुजर रहा है.
- ये भी पढ़ें – आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म को लेकर कंगना रनौत को दिया ऐसा जवाब, एक बार में कर दी बोलती बंद
- ये भी पढ़ें – जैकलिन और नोरा फतेही के अलावा इन अभिनेत्रियों ने भी लिए थे सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट
- ये भी पढ़ें – सुशांत सिंह राजपूत और उनके मैनेजर दिशा की आत्म’हत्या को लेकर बड़ा खु’लासा
कंगना रनौत को लेकर उड़ने लगी थी अफवाह :– दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ खास ठीक तो वैसे भी नहीं चल रहा था ऐसे में रितिक रोशन की साल 2013 में आई फ़िल्म कृष-3 में उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर रितिक का नाम जुड़ने लगा था. कंगना रनौत ने भी इस बात को सबके सामने कबूला था कि रितिक और उनके बीच में प्रेम संबंध चल रहा है.


































































