राज कुंद्रा के अश्लील वीडियोज के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। जब से राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है तभी से वह सुर्खियाँ बटोर रहे है। राज कुंद्रा का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। परन्तु कोर्ट उनको राहत नहीं बक्श रहा। अब जोया राठौर नाम की लड़की का बयान सामने आया है। तो आइये जानते है कौन है जोया राठौर और कैसे जुडी हुई है राज कुंद्रा केस से?

ज़ोया एक मॉडल व एक्टर है जिनको राज कुंद्रा की फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। ज़ोया बताती है कि उन्हें उमेश नाम के किसी व्यक्ति का फ़ोन आया करता था जो हॉटशॉट में काम करता था। हालाँकि अभी उमेश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज़ोया को उमेश और राज के बारे में उनकी गिरफ़्तारी के बाद ही पता चला था।

यह उमेश और रॉय नाम के व्यक्ति से लम्बे समय तक बात करती रही थी। क्योंकि यह उनके और उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ हो सकता है। परन्तु जब उमेश ने ज़ोया को बिना कपड़ों के देखने की मांग की तो ज़ोया इस बात के लिए राज़ी नहीं थी। बाद में कुछ सही महसूस ना करने के कारण ज़ोया ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।

क्योंकि उन्होंने कहा कि यदि ज़ोया उनसे बिना कपड़ों के बात करती है तो उन्हें एक दिन के 70,000/- रुपये दिए जाएंगे। नहीं तो 20,000/- का बजट होगा। ज़ोया इस फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से है जिस कारण से उन्होंने चालाकी को पहले ही भांप लिया था। उमेश की गिरफ़्तारी के कुछ दिनों पहले तक वह ज़ोया को फ़ोन करते थे।

मेश की गिरफ़्तारी के बाद ज़ोया को पता चला की उमेश राज कुंद्रा के लिए काम करते है। इससे पहले जो लोग गिरफ्तार हुए है इन व्यक्तियों के साथ ज़ोया काम कर चुकी थी। रॉय से उन्हें सिंगापूर से भी हॉटशॉट के नाम से ऑफर आए थे। और अभी खबरों की माने तो राज कुंद्रा पर विदेशों में गैर क़ानूनी पैसे लगाने का भी इल्जाम लगा है।

बताया जा रहा है यश ठाकुर भी इस मामले में जुड़े हुए है जो इस वक़्त सिंगापूर में है। ज़ोया ने शुरुआत यश ठाकुर के प्रोजेक्ट से ही की थी। ज़ोया से उमेश और रॉय नाम के व्यक्तियों ने काम करने के लिए मोटी रकम देने की बात थी।
यही चीज़े लड़कियों को झांसे में ले लेती है परन्तु ज़ोया खुशनसीब थी और वक़्त पर ही उन्हें सब की सच्चाई का पता चल गया और वह सतर्क हो गयी।