शिल्पा शेट्टी की हँसती खेलती ज़िंदगी में अभी भूचाल आया हुआ है। पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा शेट्टी खबरों में बनी हुई है। शिल्पा शेट्टी के पति को गैर क़ानूनी एडल्ट फिल्म बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिए गया है। पुलिस ने आरोप भले ही उनके पति राज कुंद्रा पर लगाए हो परन्तु लोगों ने सवालों के कटघरे में शिल्पा को भी खड़ा कर दिया है।

पुलिस ने जाँच पड़ताल के दौरान इनके जुहू वाले घर पर भी छापा मरा था। छापे के दौरान राज को भी वही मौजूद रखा गया था। इसी दौरान शिल्पा की पति राज के साथ काफी बहस बाजी हुई थी। पुलिस ने शिल्पा से भी काफी सवाल किए थे। पुलिस शिल्पा शेट्टी को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले गयी थी। करीब 3 घंटों तक शिल्पा से लगातार पूछताछ होती रही।

खबरों की माने तो पूछताछ के दौरान शिल्पा काफी घबरा गई थी। हालाँकि उन्होंने सभी इल्ज़ामात को गलत करार कर दिया है और कहा की उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। पति राज कुंद्रा के साथ बहस-बाजी में शिल्पा पुलिस के सामने फुट-फुट कर रोई भी थी। शिल्पा अपने आप को रोक नहीं पाई और उनके आंसू निकल आए। इसके साथ-साथ पुलिस को बयान देते वक़्त भी शिल्पा टूट चुकी थी और रट हुए जवाब दे रही थी।

शिल्पा की पति राज के साथ बहस-बाज़ी जरूर हुई थी और वह राज पर काफी गुस्सा भी थी। परन्तु पूछताछ में शिल्पा ने अपने पति का साथ दिया। उन्होंने बताया कि राज पर लगाए सभी इल्जाम गलत है और इन्होंने कोई गलत फिल्म नहीं बनाई है। शिल्पा ने कंटेंट को इरोटिका का नाम दिया और कहा कि यह आपको कई और जगह भी देखने को मिल जाएगा जो की गैर क़ानूनी नहीं है।
मुंबई क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस शिल्पा और राज के पीछे हाथ धो के पड़ी है। इस बारे में और जानकारी पाने के लिए शिल्पा से दुबारा जाँच पड़ताल हो सकती है। इस दौरान शिल्पा के बैंक विवरण की भी जाँच की गई थी। क्योंकि शिल्पा वियन कंपनी की डाइरेक्टर भी रह चुकी है और इसी साल इन्होंने इस्तीफा दिया था।
पुलिस को शक है कि इस सब में राज कुंद्रा के साथ-साथ शिल्पा का भी हाथ हो सकता है। मुंबई पुलिस शिल्पा के दिल में छुपे राजों के बारे में पता लगाने में लगी हुई है। अब देखते है ये केस आगे कैसा मोड़ लेता है?