निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जोड़ी के चर्चे सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरे हॉलीवुड (Hollywood) में है। जैसा कि हम सबको पता है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिसंबर 2018 में निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी रचाई थी। निक जोनस (Nick Jonas) एक अमेरिकन सिंगर (American Singer and Songwriter) है। इस कपल ने शादी इंडिया में ही की थी। इनकी वेडिंग डेस्टिनेशन विश्व प्रसिद्ध होटल “उमैद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace)” थी जो कि राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का बर्थडे 18 जुलाई को आता है और इस 18 जुलाई को प्रियंका 39 साल की हो गई है। प्रियंका चोपड़ा के 39वें बर्थडे पर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका को बहुत ही अलग अंदाज़ में बर्थडे विश किया। निक जोनस ने प्रियंका को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टग्राम हैंडल से बहुत ही अनदेखी तस्वीर साझा की।

दरअसल निक जोनस ने दो तस्वीरें शेयर की। जिसमें एक तस्वीर में प्रियंका पिंक साड़ी पहने हुए है। तो वहीँ दूसरी तस्वीर प्रियंका के बचपन की है। प्रियंका की यह बचपन की तस्वीर शायद आज से पहले सोशल मीडिया पर नहीं आयी होगी। इस पोस्ट के साथ निक ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा। वही इस पोस्ट पर उनके फेन्स अब उनकी चुटकी ले रहे है।
इस अंदाज़ में विश किया बर्थडे
निक ने पोस्ट साझा करते हुए प्रियंका के लिए लिखा-“हैप्पी बर्थडे माय लव। तुम दुनिया की सारी खुशियों की हक़दार हो। आज और हमेशा, मैं तुमसे प्यार करता हूँ।”
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर प्रियंका को बॉलीवुड और हॉलीवुड से खूब प्यार भरे सन्देश आ रहे है। प्रियंका के फेन्स भी उन्हें गुड विश भेज रहे है। निक के पोस्ट से विश करने से पहले इंडिया से बहुत लोगों ने प्रियंका को बर्थडे विश कर दिया था।
दरअसल अमेरिका की तुलना में भारत का समय थोड़ा पहले चलता है। इस वजह से समय का अंतर होने के कारण भारत में प्रियंका का बर्थडे पहले शुरू हो गया था। अपने जन्मदिन से पहले प्रियंका ने बहुत ही खूबसूरत खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। ये तस्वीरें उनके फेन्स को बहुत पसंद आयी और कमैंट्स में उनको बहुत प्यार भी मिला।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी स्पेशल विश के साथ जन्मदिन बधाइयाँ दी। किसी बॉलीवुड एक्टर ने स्टोरी लगा कर जन्मदिन विश किया तो किसी ने पोस्ट शेयर करते हुए बहुत ही प्यारे मैसेज के साथ जन्मदिन विश किया। प्रियंका के काम के संबंध में बात करें तो प्रियंका अभी लन्दन में है।

वह न्यूयोर्क से यहाँ आती जाती रहती है। शादी के बाद प्रियंका लगभग अपना सारा समय विदेश में ही बिताती है। भारत कभी वो अपने काम के सिलसिले में आती है। फ़िलहाल प्रियंका का बॉलीवुड मूवीज की तरफ अभी ध्यान कम है। तो बहुताय समय प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ बहार ही बिताती है।