रणबीर कपुर बॉलीवुड के जाने-माने सितारे है। यह अपनी रिलेशनशिप को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते है। रणबीर को बॉलीवुड का चॉकलेट बॉय भी कहा जाता है। कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और अवंतिका के साथ इनके रिलेशन के रहने की बातें सामने आई थी। इतनी सारी लड़कियों को डेट करने की वजह से इन पर धोखेबाज़ का ठप्पा भी लग चूका है।

अभी हाल ही में रणबीर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के साथ है। रणबीर ने मीडिया में इस बात की हामी भी भरी थी कि आलिया उनकी गर्लफ्रेंड है और अगर यह कोरोना की महामारी न आती तो शायद अब तक दोनों ने शादी भी कर ली होती। आलिया को रणबीर के अतीत से कोई फर्क नहीं पड़ता।

आलिया और रणबीर कपूर एक साथ परदे पर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले है। आलिया अपने रिश्ते को एक खूबसूरत दोस्ती का नाम देती है और बताती है वह रणबीर के साथ बहुत खुश है।

आलिया भट्ट के साथ सम्बन्ध में आने से पहले यह चॉकलेट बॉय कटरीना कैफ के साथ 7 साल के रिलेशनशिप में रह चुके थे। परन्तु इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। इसके अलावा इनके दीपिका पादुकोण के साथ भी सम्बन्ध बने थे।

हालांकि अब दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी है और अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश भी नजर आती है। कई ऐसी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां है जिनके साथ रणबीर बड़े लम्बे समय के लिए सम्बन्ध में थे।

परन्तु किसी न किसी कारण से दोनों अलग हो गए है और अपने रिलेशनशिप को आगे नहीं ले जा पाए। खबरों की माने तो रणबीर और आलिया एक दूसरे से सच में प्यार करते है और यह दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले है।

देखना यह होगा कि बॉलीवुड का चॉकलेट बॉय आलिया भट्ट के साथ कहा तक जाता है और इनके इस रिलेशनशिप में क्या मोड़ आता। क्या दोनों जिंदगी भर के सफर में बंधेंगे या रणबीर अपने पिछले सम्बन्धों की तरह इसे भी मुकम्मल नहीं कर पाएंगे। या फिर क्या फैंस एक बार फिर रणवीर को धोखेबाज़ कह के ट्रोल करने वाले है?