भाईजान के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता सलमान खान की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें किंग मेकर के तौर पर भी जाना जाता है. इसीलिए तो सलमान खान के जीवन से जुड़ी हर बात काफी खास बन जाती है.
अगर बात करें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की यह बात भी सच है कि सालों से सलमान खान के साथ रह रहे शेरा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. बॉलीवुड में सुपरस्टार के बॉडीगार्ड कि जब भी बात की जाती है तो उसमें शेरा का नाम सबसे पहले आता है.
शेरा सलमान खान के ना केवल बॉडीगार्ड है बल्कि उनके अजीज मित्र भी है और बेहद करीबी हैं. आपको बता दें कि शेरा सलमान खान के साथ करीबन 26 सालों से है और वह अब ना केवल बॉडीगार्ड है बल्कि अब उनके घर का एक सदस्य बन चुके हैं.
इतनी देते हैं सलमान खान सैलेरी :–
अगर बात करें शेरा की कमाई की तो रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपने बॉडीगार्ड को सैलरी के तौर पर 2 करोड़ रुपए सालाना देते हैं. इसके अलावा शेरा की एक सिक्योरिटी एजेंसी भी है जिसका नाम टाइगर सिक्योरिटी है.
आपको बता दें कि शेरा ने इस एजेंसी की शुरुआत साल 1993 में की थी और यह एजेंसी कई बड़े-बड़े स्टार्स को बॉडीगार्ड मुहैया करवाती है. इसीलिए शेरा इस एजेंसी से भी अच्छा-खासा पैसा कमाते हैं. आपको बता दें कि शेरा की पहली मुलाकात सलमान खान से अरबाज खान ने करवाई थी.
साथ ही शायद आप यह बात भी ना जानते हो कि सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड भी उन्होंने शेरा को ही समर्पित की थी. उनका असली नाम गुरमीत सिंह जौली है और वह पंजाब के सिख परिवार से तालुकात रखते हैं. आज शेरा तकरीबन 52 वर्ष के हो चुके हैं और वह बेहद फिट है.


































































