हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने डांस की अदाओं से लाखो दिलों पर राज कर रही है। यूं तो हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी हमेशा ही अपने देसी अंदाज को लेकर चर्चा में रहती है। हरियाणवी गानों पर मस्त डांस करने वाली सपना चौधरी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। आए दिन वो फोटोज और वीडियो शेयर करती है। वैसे तो लोगों ने सपना चौधरी को स्टेज पर ठुमका लगाते हुए देखा है, लेकिन सपना आज कल अपने घर के एक खास सदस्य के साथ टाइम बिता रही है।

खास बात यह कि अपने देसी अंदाज़ से सबका मन लुभाने वाली सपना अब अपने नए देसी अंदाज़ में नज़र आ रही है। जी हां सपना से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की। सपना ने इंस्टाग्राम पर गाय के साथ फोटोज शेयर की है। यही नहीं अपनी गाय का नाम ‘राधा’ बताया। फोटोज शेयर करते हुए कहा कि- ‘मिलिए हमारे घर के सबसे प्यारे सदस्य से इनका नाम है – राधा !

सपना का ये प्यारा अंदाज़ प्रकृति के प्रति प्यार, उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। उनकी इन फोटोज को बहुत प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही लोग इन फोटोज पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।

उनके एक फेन्स ने लिखा- ‘वेलडन सपना जी, आप पहले सेलिब्रिटी हो जिन्होंने गौ माता के साथ फोटो शेयर की।’ इतना ही नहीं उनके एक फैंस ने कमेंट करते हुए गाय की तारीफ़ की। जिसमे लिखा मैम दिखने में बहुत प्यारी लग रही है राधा। एक फैंस ने तो लिखा आज तक की सबसे सुन्दर फोटो है आपकी ये वाली।

इस तरह की प्रतिक्रिया देते हुए उनके फैंस उनकी राधा के साथ तस्वीर पर बहुत प्यार जता रहे है।