अश्लील फ़िल्में बनाने और दिखने के आरोप से गिरे राज कुंद्रा की मुसीबतें रुकने का नाम नहीं ले रही। इस केस में नए नए पात्र सामने आ रहे है। जैसा कि आपको पता मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज के साथ शिल्पा शेट्टी से भी गहरी पूछताछ की है। इन पूछताछ में कई नए खुलासे हो सकते है। अभी कुछ दिन पहले शिल्पा और राज के घर मुंबई क्राइम ब्रांच का छापा पड़ा था। उसी समय शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा पर गुस्सा हो गई और उनकी बहस हो गई। उसके बाद 3 घंटे तक शिल्पा से भी गहरी पूछताछ की गई।

लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आता दिख रहा है। राज कुंद्रा की मुसीबतें और बढ़ती दिख रही है। शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर यौन शोषण के आरोप लगाए है। आपको बता दें शर्लिन चोपड़ा एक भारतीय मॉडल व अभिनेत्री है। जो हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। राज कुंद्रा केस से संबधित बयान दर्ज कराने के लिए शर्लिन चोपड़ा मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुई थी।

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर धारा 384, 415, 420, 504, 506, 509 और 354 (a) (b) (d) के तहत यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए है। शर्लिन से पहले भी कई मॉडल और एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाए है कि राज ने उन्हें अश्लील फिल्मों में काम करने को मजबूर किया। इस से पहले शर्लिन ने अप्रैल 2021 में राज के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ शर्लिन ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद एक मैसेज को लेकर हुई तीखी बहस के चलते राज बिना बताये शर्लिन के घर पहुंच गए थे। शर्लिन ने आरोप लगाया कि तब राज उनसे जबरदस्ती करने लगे जबकि वो इसके लिए मना करती रही। शर्लिन ने राज से कहा कि आप शादीशुदा है और मैं एक शादीशुदा आदमी के साथ कोई रिश्ता रखना नहीं चाहती। शर्लिन का कहना है कि तब राज ने उन्हें बताया कि शिल्पा शेट्टी के साथ उनका रिश्ता उलझा हुआ (कॉम्प्लीकेटेड) है।

अब शर्लिन ने मुंबई पुलिस के सामने खुल कर बयान दे दिया है। देखना होगा अब यह केस किस तरफ मोड़ लेता है। अगर बात करें शर्लिन चोपड़ा इस केस से कैसे जुडी है? तो बता दें आपको शर्लिन को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 2020 में दर्ज FIR में आरोपी के रूप में पेश किया था। मुंबई साइबर सेल ने दावा किया कि इंटरनेट पर शर्लिन चोपड़ा सर्च करने पर शर्लिन के अश्लील वीडियो सामने आये है।

इसी के चलते मुंबई साइबर सेल ने शर्लिन पर खुद के अश्लील वीडियो अपलोड करने का केस दर्ज किया। अब राज कुंद्रा का मामला सामने आने के बाद इस अश्लील काम से जुड़े सभी पात्र का भांडा फोड़ हो रहा है और एक एक कर के सामने आ रहे है। 28 जुलाई बुधवार को अदालत ने राज को जमानत देने से इंकार कर दिया था और राज अभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।