क्या यह इस बात का संकेत है कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty), भारतीय क्रिकेटर के.एल राहुल (KL Rahul) के साथ किसी सम्बन्ध में है? क्यों कहा सुनील शेट्टी ने ऐसा? कितनी सच है यह बात? क्या सम्बन्ध है के एल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के बीच?
आइए आज आप सभी को इन सभी सवालों के जवाब देते है-

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) एक बॉलीवुड की अभिनेत्री है। यह सुनील शेट्टी की बेटी है जो बॉलीवुड के एक जाने-माने सितारे माने जाते है और लोग आज भी उनकी फिल्मों को बहुत पसंद करते है। अथिया शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत ‘हीरो (Hero 2015 Bollywood Film)’ से की थी जिसके लिए वह बेस्ट फिल्म फीमेल डेब्यूट के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। इसके अलावा उस फिल्म में इन्हें और सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को एक साथ काफी पसंद किया गया था और उसके लिए उन्हें खिताब भी दिए गए थे।

बात करे के.एल राहुल (KL Rahul) की तो इनका पूरा नाम कन्नूर लोकेश राहुल (Kannur Lokesh Rahul) है जो एक भारतीय क्रिकेटर है। यह राइट हैंडेड बैट्समैन व विकेट कीपर है। यह इंडिया के लिए ही खेलते है। क्रिकेट में इन्होंने अपनी मेहनत के चलते अपना बहुत अच्छा नाम बना लिया है और लोग इन्हें काफी पसंद भी करते है।

खबरें आ रही है कि अथिया और राहुल एक साथ रिलेशनशिप में है। इसी बात के बारे में अगर अथिया के पिता सुनील शेट्टी से पूछा जाए तो वह कहते है “मैं बच्चों की निजी जिंदगी में कभी दखल नहीं देता, परंतु यह भी सच है वह कभी मुझसे कुछ नहीं छिपाते और यही चीज उनके रिश्ते को और ज्यादा खूबसूरत बनाती है। यह भी कहते है कि अथिया के बारे में यदि कुछ जानना चाहते है तो खुद अथिया से ही पूछे उनकी इन सवालो के जवाब सिर्फ वही दे सकती है”।

आपको बता दे अभी अथिया अपने भाई आहान के साथ इंग्लैंड (England) घूमने गई हुई है परन्तु लोग समझ रहे है कि वह अभी इंग्लैंड में राहुल के साथ है। इस बात के बारे में पिता सुनील शेट्टी ने भी साफ़ किया है कि ऐसा नहीं है।

आपको बता दे कि यह दोनों ऐड़ में भी एक साथ दिखाई दिए थे और सुनील शेट्टी ने भी यही देख कर कहा था कि यह दोनों एक साथ अच्छे लगते है। इंस्टाग्राम पर अथिया ने इंग्लैंड की तस्वीरें भी डाली है जिसमें राहुल और सुनील शेट्टी दोनों ने कमेंट भी किया है।

अथिया और राहुल काफी समय से अपने रिलेशनशिप के कारण खबरों में बने हुए है लेकिन अभी तक इनमें से किसी ने भी इस बात को साफ़ नहीं किया है कि हकीकत क्या है। अब देखना यह है क्या यह बातें सच है या नहीं, और अगर हां तो देखते है कब करते है यह दोनों इस बात का खुलासा?