सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जो किसे और कब रातों-रात फेमस कर दे यह कोई नहीं जानता। इसी तरह अचानक सोशल मीडिया पर फेमस होने वाले व्यक्ति है सहदेव दिर्दो। बॉलीवुड के रैपर बादशाह भी इनसे काफी प्रसन्न हुए और इनके साथ गाना रिकॉर्ड करने की इच्छा भी जताई थी।

अब आज 11 अगस्त को यह गाना रिलीज़ भी हो चूका है जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। इस गाने के बारे में खुद बादशाह ने गाने का पोस्टर रिलीज़ करके बताया था।

इस गाने में सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाना गाने वाले सहदेव, बादशाह, आस्था गिल और रैपर रीको भी है। अब तक यूट्यूब पर इस गाने को 22 मिलियन लोग देख चुके है और आगे भी यह संख्या बढ़ती जा रही है।

गाना रिकॉर्ड करने के बाद सहदेव हमें रियलिटी शो इंडियन आइडल के स्टेज पर भी नजर आए थे। इस गाने पर शो में मौजूद हर एक व्यक्ति झूमता दिखा। शो पर सभी ने बहुत मजे किए व आनंद लिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहदेव चर्चाओं में है।

सहदेव के पिता एक किसान है। इनके घर में टीवी और मोबाइल जैसे यन्त्र नहीं है। किसी दूसरे के मोबाइल में सुन कर स्कूल में यह गाना गया था जो उनके मास्टर ने रिकॉर्ड किया था और यह गाना आज 2 साल बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी बात पर सहदेव ने बताया की वह बड़े होकर एक गायक बनना पसंद करेंगे।

एक आम सा लड़का आज एक वीडियो के कारण रातों-रात फेमस हो गया। बड़े-बड़े सितारे सहदेव के गाने पर वीडियो बना रहा है और इस गाने को शेयर भी कर रहे है। इनका गाया गाना ‘बचपन का प्यार’ आज दुनिया भर में छाया हुआ है।

सभी बड़े सितारे सहदेव की गायकी की तारीफ कर रहे है और उनके गाने ‘बचपन का प्यार’ गाने पर झूमते नजर आ रहे है। सभी को सहदेव के नए गाने का इंतज़ार है। सहदेव इंटरनेट सेंसेशन बन चुके है।