बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो एक्टर और एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपये फीस लेते है। वही बॉलीवुड में यह बहस बहुत पुरानी है कि अभिनेताओं की तुलना में अभिनेत्रियों को फीस कम दी जाती है। लेकिन फिर भी बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां है जो अपने टैलेंट और काम के बल पर शीर्ष पर पहुंच गयी है और बहुत अमीर भी है। आइए आज हम आपको बताते है बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियों के बारे में-
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शीर्ष पर अनुष्का शर्मा का नाम शुमार है। कभी बतौर मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड अभिनेत्रियों में सबसे अमीर है। आपको बता दे साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड हिंदी फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” में शाहरुख़ खान के साथ लीड रोल में अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

एक्ट्रेस बताती है कि फिल्मों की तरफ उनका कोई खास रुझान नहीं था। मॉडलिंग में ही अपना करियर बनानी चाहती थी। लेकिन आज अनुष्का बॉलीवुड में सबसे अमीर अभिनेत्री है। अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ लगभग 255 करोड़ रूपये ($35 Million) है।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में दूसरे नंबर पर माधुरी दीक्षित का नाम शुमार है। माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा जगत की सबसे सफल अभिनेत्री है। 90 की दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में अभिनेत्री ने अपने अभिनय से चार चाँद लगाए है। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और उनके अभिनय का हर कोई दीवाना है।

साल 1988 में आयी हिंदी फिल्म “तेजाब” ने माधुरी दीक्षित को एक नयी पहचान दिलाई थी। आज वर्ष 2021 में माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ लगभग 250 करोड़ रूपये ($34 Million) है। माधुरी दीक्षित की एक महीने की कमाई 1 करोड़ से भी ज्यादा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। और ऐश्वर्या के मॉडलिंग में एक सफल करियर रहा है। साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने विश्व सुंदरी का ख़िताब अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड का ताज ऐश्वर्या राय के सिर सजने के बाद एक्ट्रेस को पूरे विश्व में एक नयी पहचान मिल गई।

उसके बाद हिंदी सिनेमा जगत में ऐश्वर्या ने एंट्री की और आज हिंदी सिनेमा की सबसे मुख्य अभिनेत्री है। इसके साथ ऐश्वर्या राय ने और भी कई अनेक भाषाओँ की फिल्मों में काम किया था। आज वर्ष 2021 में ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ 227 करोड़ रूपये ($31 Million) है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

इस लिस्ट में 4th नंबर पर बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुकी है। अपनी खूबसूरती और अभिनय से हर किसी को दीवाना बनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी।

एक मॉडल के रूप में प्रियंका चोपड़ा की किस्मत तब चमकी जब साल 2000 में प्रियंका के सिर विश्व सुंदरी (Miss World) का ताज सजा था। ये पल प्रियंका के साथ पूरे भारत वर्ष के लिए गर्व का पल था। फिर प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखा और आज प्रियंका बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री है। आज वर्ष 2021 में प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ लगभग 225 करोड़ रूपये ($30 Million) है।
काजोल (Kajol)

बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में काजोल का नाम 5वें स्थान पर आता है। काजोल ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड के साथ साथ विदेशों में भी लोकप्रियता पाई है। काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “बेखुदी” फिल्म से की थी। काजोल की इस पहली फिल्म ने तो कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था।

लेकिन इसके बाद कई हिट फिल्मों में काजोल ने काम किया। ‘बाजीगर’ और ‘दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों में काजोल ने अपने अभिनय का सबको कायल कर दिया। उसके बाद कई सफल फ़िल्में काजोल ने बॉलीवुड को दी। काजोल की नेटवर्थ 180 करोड़ रूपये ($24 Million) है।
विद्या बालन (Vidya Balan)

विद्या बालन बॉलीवुड का बेहद चर्चित चेहरा है। विद्या बालन ने बॉलीवुड फिल्मों से पहले टीवी सीरियल में भी काम किया है। विद्या बालन ने अपने जीवन की पहली बंगाली फिल्म में काम किया था। जिसके लिए विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था।

उसके बाद अभिनेत्री ने कई प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों में काम किया है। आज विद्या बालन बॉलीवुड की सुर्ख़ियों में टॉप पर बनी रहती है। विद्या बालन की नेट वर्थ लगभग 134 करोड़ रूपये ($18 Million) है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण का नाम 7वें स्थान पर आता है। इस लिस्ट में भले ही दीपिका का नाम 7वे स्थान पर हो लेकिन अभिनय और सफल फ़िल्में देने में दीपिका पादुकोण का पहला स्थान है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे फेमस और हिट फ़िल्में देने वाली अभिनेत्री है।

आपको बता दे वर्ष 2007 में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख़ खान के साथ काम करते हुए फिल्म “ओम शांति ओम” से अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत की थी। आज 2021 में दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ लगभग 118 करोड़ रूपये ($16 Million) है।
प्रीति जिंटा (Preity Zinta)

बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में प्रीति जिंटा का नाम 8वें स्थान पर शुमार है। अपने समय में प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड को कई सफल फ़िल्में दी है। अपनी खूबसूरती और अभिनय ने एक्ट्रेस ने फिल्मों में चार चाँद लगा दिए। लेकिन एक समयांतराल के बाद प्रीति जिंटा बॉलीवुड में नहीं दिखी।

अभी पिछले काफी समय से प्रीति जिंटा बॉलीवुड में फिल्मों में सक्रिय नहीं है। लेकिन आप प्रीति जिंटा की कमाई और पैसों का अंदाजा यही से लगा सकते है कि प्रीति जिंटा आईपीएल क्रिकेट टीम पंजाब की मालकिन है। प्रीति जिंटा की नेट वर्थ लगभग 110 करोड़ रूपये ($15 million) है।
सोनम कपूर अहूजा (Sonam Kapoor)

इस लिस्ट में 9वें स्थान पर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का नाम आता है। सोनम कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म “सांवरिया” से की थी।

उसके सोनम कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय किया। “नीरजा” सोनम कपूर की अब तक की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है। सोनम कपूर की नेट वर्थ लगभग 95 करोड़ रूपये ($13 Million) है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

इस लिस्ट में नंबर 10 पर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम आता है। कंगना रनौत की बात करें तो एक्ट्रेस हमेशा बॉलीवुड की सुर्ख़ियों में छायी रहती है। कंगना रनौत बॉलीवुड फिल्मों को लेकर तो कम लेकिन अलग अलग तरह की कंट्रोवर्सी को लेकर खूब चर्चाओं में बनी रहती है।

कंगना बताती है बॉलीवुड में सफल होने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि आज भी उनका संघर्ष जारी है। आज वर्ष 2021 में एक्ट्रेस कंगना रनौत की नेट वर्थ लगभग 94 करोड़ रूपये ($13 million) है।