‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Ye Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी सीरियल पहली बार 2009 में प्रसारित हुआ था। टीवी जगत के सीरियल में इस शो को बहुत प्यार मिला है। इस शो में अक्षरा का अहम् किरदार हिना खान ने किया था। एक्टर करण मेहरा ने अक्षरा के पति नैतिक का रोल किया था। इस टीवी शो ने लोगों के दिलों में खूब राज किया है। ये सीरियल एक परम्परागत विवाह में प्यार को दर्शाता है। जिसमें नैतिक और अक्षरा की एक पारम्परिक तौर पर शादी होती है।

लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का रोल करने वाले एक्टर करण मेहरा की असल ज़िन्दगी इस से बिलकुल विपरीत चल रही है। उनकी पर्सनल लाइफ इस वक़्त बुरे दौर से गुजर रही है और उनकी शादी टूटने की कगार पर आ गई है। करण मेहरा की असल पत्नी ने उन पर आरोप लगाए है जिसके चलते करण को गिरफ्तार कर लिया गया है। असल में हम आपको समझते है की पूरा माजरा क्या है।

करण और निशा ने 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 2012 में शादी की थी। दोनों ही पेशे से एक्टर है। लेकिन अभी पिछले कुछ दिनों से करण और निशा की शादीशुदा ज़िन्दगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले काफी समय से इन दोनों के बीच अनबन की ख़बरें आ रही थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर करण की पत्नी निशा ने उनके खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते करण को घरेलू हिंसा के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मुंबई पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि उनकी पत्नी निशा रावल ने करण के खिलाफ गत 31 मई की रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। निशा ने पुलिस रिपोर्ट में कहा कि उनके पति करण ने पहले तो उनके साथ लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके चलते पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में करण को गिरफ्तार किया गया। करण मेहरा पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर उन्हें 1 जून की सुबह कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद करण को बेल पर रिहाई मिल गयी।
पुलिस के मुताबिक करण और निशा ने पहले से ही फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल रखी है। इसके साथ निशा रावल ने ये भी खुलासा किया था कि करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। लेकिन इस पर करण ने कहा ये सब झूठ है और आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। करण का कहना है कि उनके बारे में सिर्फ गलत अफवाहे उड़ाई जा रही है।

करण ने आज तक को दिए गए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा और कहा कि- “ये बहुत दुःखद है कि आप इतने साल मेहनत करते हो, इतने साल लम्बी चली शादी में ये सब हो। पिछले एक महीने से हमारे बीच बाते चल रही थी कि हमे अलग हो जाने चाहिए क्योंकि क्योंकि काफी समय से चीज़े हमारे बीच स्ट्रेंज चल रही थी। कल रात को भी हमारे बीच इन्ही सब को लेकर बाते चल रही थी और निशा के भाई भी आए हुए थे।”
आगे करण ने बताते हुए कहा कि- “उसके बाद मैं मेरे कमरे में आ गया। और फिर मैं अपनी मम्मी से बात कर रहा था कि तभी निशा अंदर आईं और उन्होंने मुझे, मेरी मम्मी, मेरे पापा और मेरे भाई को गाली देना शुरू किया। वो जोर जोर से चिल्लाने लगी। इतना ही नहीं निशा ने मुझ पर थूका भी। मैंने निशा को कहा कि आप बाहर जाइए। तो निशा ने मुझे धमकी दी, देखो अब मैं क्या करती हूँ और फिर वो बाहर गई और उसने दीवार पर अपना सर फोड़ा और सबको ये बताया कि करण ने ये किया है।”

यहाँ पर करण का साफ़ साफ़ कहना था कि उनके बारे में जो भी बताया जा रहा है वो गलत है। करण कहते है झूठ का सहारा लेकर ये मुझे कमजोर नहीं कर सकते। इन्होने झूठा केस किया तो इनका सच तो थोड़े टाइम बाद बहार आ ही जाएगा। आगे जब इन्वेस्टीगेशन होगी तब इनका झूठ पकड़ा जायेगा।
सबको अपना अपना पक्ष रखने का हक़ है। लेकिन कौन झूठ बोल रहा और कौन सच बोल रहा है। ये सब तो कोर्ट और पुलिस की इन्वेस्टीगेशन में पता चलेगा।