19 साल के उभरते अफगान फुटबॉल खिलाड़ी की मौत भी प्लेन से गिरकर हुई, अफगानिस्तान में डर का माहौल

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद आए दिन बुरी खबरें बाहर आ रही है। अफगानिस्तान छोड़ने की कोशिश में एक उभरते फुटबॉलर की मौत हो गयी। तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया ने वह तस्वीरें और वीडियो देखे कि किस तरह लोग काबुल छोड़ना चाह रहे है। हवाई जहाज पर लटक कर किसी न किसी तरह लोग बस देश छोड़ देना चाहते है।

अफगानिस्तान छोड़ने की चाह में कई लोगों की मृत्यु हो गयी। अब अफगान फुटबॉलर ज़ाकी अनवारी की मौत के बाद सभी सदमे में है। न्यूज़ एजेंसी अर्यना के मुताबिक एक यु.एस. प्लेन से गिर कर ज़ाकी की मौत हो गयी।

ज़ाकि अपने देश का एक उभरता सितारा था जो अब हम लोगों की बीच नहीं है। ज़ाकि की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा हुआ है तब से लोग बड़ी परेशानी में है।

काबुल एयरपोर्ट पर लोग बड़ी मात्रा में देश छोड़ने के लिए जमा हो रहे है। इस घटना में कितने लोगों की जान गयी है अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परन्तु बताया जा रहा है कि बड़ी भारी मात्रा में लोगों ने अपनी जान गवाई है।

2 दिन पहले ही तालिबान ने खिलाफ गलतफेहमी पाल ली है। परन्तु जिस तरीके से तालिबान काम कर रहा है वह बड़ा ही खौफनाक है।
सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों वीडियो वायरल हो रही है जिससे सभी को तालिबान की हकीकत के बारे में पता चल रहा है। तालिबान अफगानी लोगों पर गोलिया बरसा रहा और उन पर अत्याचार कर रहा है।

खबरों की माने तो तालिबान में महिला पर खूब पाबंदियाँ लगा दी है। यदि कोई महिला बिना सर पर कपड़े के नजर आए तो उसे वही मार दिया जाएगा। छोटी-छोटी बच्चियों से जबरन सम्बन्ध बनाए जा रहे है। तालिबान अपनी मर्जी के मुताबिक सभी अफगानियों को प्रताड़ित कर रहा है।