क्या पता था आगे मौत है! हिमाचल घूमने गयी दीपा शर्मा की मौत से पहले की इस तस्वीर ने पूरे देश को रुला दिया

अभी हाल ही में हिमाचल की वादियों में हुए एक लैंड स्लाइड ने कुछ युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हिमाचल घूमने गए इन यात्रियों को कहाँ पता था कि इन वादियों में ही उनका आखिरी सफर होगा। इस हादसे के कारण कई घर उजड़ गए और यह सफर एक दर्दनाक याद बन कर रह गया। लैंड स्लाइड का वीडियो इंटरनेट पर देखा गया इतना भयानक और डरा देने वाला मंजर था कि उसकी चपेट में जो भी आये वो समझो खत्म था।

लैंड स्लाइड का मतलब है पहाड़ का फिसलना या पहाड़ से पत्थरों का नीचे गिरना। वीडियो में देखा गया कि पहाड़ से बड़े बड़े पत्थर इतनी तेज रफ़्तार से नीचे आ रहे थे कि वो सब तबाह कर देंगे। नीचे नदी पर बने एक पुल पर एक पत्थर इतनी तेज गिरा कि एक ही पत्थर में पुल धराशाही हो गया।

जयपुर की रहने वाली 34 साल की डॉक्टर दीपा शर्मा ट्वीटर पर काफी सक्रिय रहती थी। अपने 12000 फॉलोवर्स से जुड़े हुए तक़रीबन हर मुद्दे पर बातचीत करती थी। दीपा कुछ दिन पहले हिमाचल घूमने गई थी और इनकी यात्रा का एक पड़ाव किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) भी था। रविवार 25 जुलाई को इन्होंने किन्नौर की खूबसूरती को लेकर 2 ट्वीट किए थे।

इसी के तक़रीबन आधा घंटे बाद खबर आई की किन्नौर में लैंड स्लाइड यानी भू स्खलन हो गया है। इस लैंड स्लाइड में 9 लोग मारे गए और कुछ घायल भी हुए। इस 9 लोगों में दीपा भी थी। जब मीडिया रिपोर्टर ने दीपा के घरवालों से बात कि तो उनका कहना था दीपा व्यवहार में बहुत अच्छी थी। उनका सभी के प्रति प्यार रहता था। दीपा बहुत होनहार थी, उसने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) भी खेला है और वहां से 5 लाख रूपये का इनाम भी जीत कर लायी थी।

दीपा शर्मा जब हिमाचल पहुंची तो उन्होंने हिमाचल की पहली सुबह का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। दीपा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा आज की सुबह कुछ यूं गुजरी। देव भूमि हिमाचल प्रदेश।

दीपा ने अपने आखिरी ट्वीट में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि मैं भारत के उस आखरी छोर पर खड़ी हूँ जहां तक भारत के नागरिकों को जाने की इजाजत है। इस स्थान से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर तिब्बत का बॉर्डर है। जिस पर चीन ने अवैध तरीके से कब्ज़ा किया हुआ है। इसी ट्वीट से 4 घण्टे पहले दीपा ने यह भी ट्वीट किया था कि जिंदगी प्रकृति के बिना कुछ भी नहीं है। उस वक़्त दीपा इस बात से अनजान थी कि थोड़े समय बाद प्राकृतिक आपदा उसके लिए भयंकर साबित होने वाली है।

दीपा के अलावा 8 और लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गवा दी। जिसमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य थे। सेना के एक युवा अधिकारी की भी इस हादसे में जान चली गई। हिमाचल के किन्नौर जिले की यह घटना दिल दहला देने वाली थी। यहां चटाने गिरी और इनकी चपेट में कई मासूमों ने अपनी जान गँवा दी। मरने वालों में सभी युवा थे, ज़्यादातर लोग 25 से 40 वर्ष के बीच की उम्र के थे।

इस हादसे ने सभी परिवारों को गहरा दर्द दिया है। मरे हुए लोगों में 4 राजस्थान के थे, 3 छत्तीसगढ़, 1 दिल्ली और 1 महाराष्ट्र के थे।
बारिश में पहाड़ों का सफर डराने वाला होता है। इस मौसम में कई बार पहाड़ों का मलबा हाईवे पर आ जाता है। हर बार बारिश के समय में ऐसे हादसों की फिक्र बनी रहती है। हिमाचल की खूबसूरती का आनंद लेने आए इन लोगों को कहा पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर होगा।