KBC 13: इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई हिमानी बुंदेला, 7 करोड़ रूपये जीतते रह गयी

टीवी स्क्रीन का सबसे लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का अभी 13वां सीजन चल रहा है। हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट कर रहे है। हर बार इस शो में कई कंटेस्टेंट अपना नॉलेज और भाग्य अपनाते है। लेकिन कुछ ही कंटेस्टेंट होते है जो करोड़ या उस से ज्यादा रूपये जीतकर जाते है।

कई कंटेस्टेंट ऐसे भी होते है जो शुरुआत के ही कुछ सवालों में अटक कर रह जाते है। और उनका करोड़ रूपये जीतने का सपना भी अधूरा रह जाता है। जैसे इसी KBC सीजन 13 में एक कंटेस्टेंट सिर्फ 10 हज़ार रूपये जीतकर गया है।

वहीं आज हम जिसके बारे में बात करने जा रहे है उस कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ रूपये जीते है और 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाई इसलिए उस कंटेस्टेंट को 1 करोड़ से संतुष्ट होना पड़ेगा। जी हां, KBC सीजन 13 के इस कंटेस्टेंट का नाम हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) है।

हिमानी ने अपने नॉलेज और सूझ बुझ से इस गेम को खेलते हुए इस पड़ाव तक पहुंची कि वह आज करोड़पति बन गयी। मंगलवार 31 अगस्त को प्रसारित हुए इस KBC एपिसोड में हिमानी के साथ साथ सभी दर्शकों की धड़कने तब तेज हो गई थी जब अमिताभ बच्चन ने हिमानी से 1 करोड़ के लिए सवाल पूछा।

हिमानी ने एक के बाद एक लगातार सवालों का सही जवाब देते हुए यहाँ तक पहुँची थी। काफी देर सोचने समझने के बाद हिमानी ने बड़े ही विश्वास के साथ 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया। इसके बाद 1 करोड़ रूपये जीतने की ख़ुशी हिमानी के चेहरे से साफ़ झलक रही थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें हिमानी बुंदेला एक दृष्टिहीन कंटेस्टेंट थी। जो खुशमिजाज स्वभाव की है और उत्साह के साथ जीवन जीना पसंद करती है। इस जीत पर अमिताभ ने हिमानी को बधाई दी। इसके बाद आता है KBC का 7 करोड़ का सवाल।

हिमानी अब अगले सवाल के लिए बहुत ही उत्सुक थी। आपको जानकारी के लिए बता दें KBC में यह 16वां सवाल होता है जो 7 करोड़ का होता है। इस पड़ाव को पार करना इतना आसान नहीं होता है। इस सवाल के लिए शर्त है कि किसी तरह की लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

जब हिमानी के सामने 7 करोड़ रूपये का सवाल रखा गया तो हिमानी के साथ सभी दर्शकों की धड़कने थम सी गयी थी। काफी दे सोचने के बाद इस सवाल का सही जवाब नहीं जानने के कारण हिमानी ने इस सवाल को छोड़ना या क्विट करना ही सही समझा।

गेम के नियमों के हिसाब से अगर हिमानी इस सवाल का गलत जवाब देती तो हिमानी को पहले के 1 करोड़ रूपये भी नहीं मिलते। इस पर हिमानी ने समझदारी दिखाते हुए इस सवाल को बिना जवाब दिए ही छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- कौन बनेगा करोड़पति 13: के पहले कंटेस्टेंट 12th सवाल का जवाब नहीं दे पाए, हार गए इतने लाख रूपये

चलिए हम आपको बताते है KBC में 7 करोड़ के लिए पूछा गया सवाल और उसका सही जवाब। यह था 7 करोड़ रूपये के लिए KBC का 16वां सवाल-

  • सवाल- डॉ भीमराव अम्बेडकर (B. R. Ambedkar) द्वारा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत किये गए थीसिस का शीर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें वर्ष 1923 में डॉक्टर की उपाधि दी गई थी?
  • A) द वांट्स एंड मीन्स ऑफ़ इंडिया
  • B) द प्रॉब्लम ऑफ़ द रुपी
  • C) नेशनल डिविडेंट ऑफ़ इंडिया
  • D) द लॉ एंड लॉयर्स

KBC सीजन 13 के इस एपिसोड में पूछे गए इस 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब B ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें- जिस बैंक में आपका पैसा जमा है अगर वो बैंक डूब गया तो पैसों का क्या होगा? मोदी सरकार के DICGC में बदलाव

हिमानी बुंदेला ने 15 सवालों का पड़ाव पार कर इस बार KBC सीजन 13 से 1 करोड़ रूपये अपने नाम कर लिए। 15 सवालों का पड़ाव पार कर यहाँ तक पहुंचना भी आसान नहीं होता है। हिमानी बुंदेला KBC सीजन 13 की पहली करोड़पति बनने वाली कंटेस्टेंट है।