जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने लड़कियों की फटी जीन्स के बारे में यह कहा, तो हर तरफ बवाल हो गया-

आज जहाँ समाज इतना बदल चुका है। लड़के व लड़कियों को सम्मान अधिकार दिए है। वही उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री तीरथ सिंह के विचार अभी भी कुछ ऐसे है जो लड़कियों को उनके कपड़ों से परखते है। पूर्व मुख्य मंत्री जी ने ट्वीट कर लड़कियों की फटी जीन्स पहनना समाज के लिए गलत बताया।

तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 से 14 जुलाई 2021 तक 116 दिनों के लिए उत्तराखंड के मुख्य मंत्री बने थे। तीरथ सिंह ने कहा कि महिला का फटी जीन्स पहनना बड़ा शर्मनाक होता है। यदि कोई महिला या औरत ऐसे कपड़े पहनती है तो वह अपने बच्चों को क्या शिक्षा देंगी।

इनकी इस स्टेटमेंट के बाद महिलाएँ काफी भड़क चुकी थी व इनके खिलाफ आ खड़ी हुई थी। जब यह ट्वीट वायरल हुआ तो हजारों महिलाओं, सेलिब्रिटीज, एक्टर्स, और इनके साथ साथ कांग्रेस की लीडर प्रियंका गाँधी ने भी बीजेपी के खिलाफ विद्रोह जताया।

सभी महिलाएँ फटी जीन्स पहन कर विद्रोह करने के लिए इकट्ठी हुई और नारे भी लगाए। इस सब के बाद तीरथ सिंह की पत्नी ने स्टेटमेंट देते हुआ कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से सामने रखा जा रहा है। वह सिर्फ देश की संस्कृति को बचाना चाहते थे।

हालाँकि कुछ समय बाद मुख्य मंत्री जी को अपनी बात का अहसास हुआ और उन्होंने अपने शब्द वापस लेते हुए माफ़ी मांगी। जब लोगों से पूछा गया तो कुछ का कहना था कि तीरथ जी ने बिलकुल सही कहा है। यदि महिलाएँ सही कपड़े पहनती है तो वह सुरक्षित रहती है और रैप नहीं होता है।

तो वही दूसरी तरफ महिलाएँ और कुछ व्यक्तियों को कहना था कि गलती कपड़ों की नहीं देखने वाले के नजरिये की है। महिलाओं ने क्रोध में यह प्रश्न भी पूछे कि वह 6 महीने की बच्ची को ऐसा क्या पहनाए की उनके रैप न हो। आज हमारे समाज में 6 महीने की बची से लेकर 80 साल की बूढ़ी औरत तक के रैप हो जाते है।

यह प्रश्न करते हुए सभी भावुक हो गए और यह समझाने की कोशिश की कि लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। लड़की चाहे कुछ भी पहने वह उसका अधिकार है। यदि आपको नहीं पसंद तो आप न देखे। इस पूरे घटनाक्रम को आप कैसे देखते है। कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।