बादाम हमारे लिए बहुत ज्यादा लाभ-दाई और जरूरी भी है। बादाम खाते तो बहुत लोग है परन्तु कब और किस तरह से खानी चाहिए इस बात की जानकारी ना होने के कारण बहुत से लोग गलतियाँ करते है। बादाम में बहुत से नुट्रिएंट्स होते है जिनकी हमारी शरीर में बहुत जरूरत होती है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए रोज़ 4 बादाम का सेवन करें।
बादाम खाने का तरीका

रोज के 4 बादाम शरीर के लिए बहुत जरूरी है। बादाम को रात भर भिगो कर रखे और अगली सुबह उसका छिलका उतार कर खाए। इस प्रकार बादाम का सेवन करें ताकि आपको बादाम के सारे फायदे मिल सके और आपके शरीर को नुट्रिएंट्स लगे। इस तरह से आपका शरीर भी अच्छे से काम करेगा। सुबह दूध के साथ लेने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है और बादाम आपके शरीर को लगती भी है।
बादाम खाने के फायदे
दिमाग की क्षमता बढ़ती है

बादाम आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है इससे आपकी याददाश्त बढ़ती है और आपके सोचने समझने की क्षमता में भी सुधर होता है। बादाम में दिमाग की क्षमता बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते है। आज के समय ने बड़ो के साथ युवा को भी भूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। रोज की 4 बादाम खाने से आपको दिमाग सम्बंधित बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता।
वजन कम करने में सहायक
आज के समय में अधिक काम और ऐसा खान-पान होने के कारण हमारा वजन बड़े ही तेजी से बढ़ाता है। अधिक वजन हमें बड़ी बीमारियों का शिकार बना देता है। यह छोटी सी चीज आगे चल कर एक भयानक रूप ले सकती है परन्तु रोज का 4 बादाम इसका साधारण सा उपाय है। यह छोटी-छोटी चीजें आने वाले भविष्य को सुखी और स्वस्थ बना सकती है।
दिल की बीमारियों से बचाव
रोज बादाम का सेवन करने से हार्ट अटैक की समस्या कम हो जाती है। बादाम में कुछ ऐसे तत्व होते है जो दिल के काम करने की क्षमता को बढ़ा देता है। वैज्ञानिक बताते है की बादाम के सेवन से यह खतरा 50% तक कम हो जाता है।
हड्डियों की मजबूती

हड्डियों का मजबूत होना शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। बादाम में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाया है। इससे हड्डियों की मजबूती में सहायता होती है। बादाम का सेवन लम्बे समय तक आपके हड्डियों की मजबूती बनाए रखता है और आपको एक स्वस्थ जीवन की तरफ एक और कदम बढ़ाता है।
रोज सुबह 4 बादाम का सेवन करें और अपना स्वस्थ जीवन की तरफ बड़े। इन छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रख कर के हम आने वाली समस्याओं को टाल सकते है और एक स्वस्थ, ख़ुशी जीवन भी व्यतीत कर सकते है।