भारत में हर घर की सुबह चाय के साथ होती है। चाय पीना हर किसी को बहुत पसंद होता है। परन्तु क्या आपको पता भी है चाय आपके लिए कितनी हानिकारक हो सकती है। चाय पीने के नुकसान सुन कर आप अचंभित रह जाएंगे। आज से 200 साल पहले तक चाय हमारी संस्कृति में नहीं थी, ना ही किसी घर में चाय पी जाती थी और न ही बनाई जाती थी। चाय को भारत में लाने वाले अंग्रेज थे और जाते-जाते चाय को हमारी संस्कृति में छोड़ गए। आज लोगों की जिंदगी में चाय केवल आदत नहीं उनकी जरूरत बन चुकी है। लेकिन शायद आप नहीं जानते है चाय पीने के नुकसान।

आज के समय में देखा जा सकता है कि जो लोग चाय पीने के आदि हो गए है अगर उनको समय पर चाय न मिले तो उनका सर दर्द होने लगता है। हम देखते है कि उनको चाय न मिलने तक वो काम भी नहीं कर पाते, उनका मन सिर्फ चाय पर अटक कर रह जाता है। चाहे ऑफिस का काम हो या दोस्तों के साथ गपशप हर बात चाय से शुरू और चाय पर खत्म होती है। पर समस्या तब होती है जब हम लोग सीमित मात्रा से ज्यादा चाय पीने लग जाते है। गलत समय पर चाय पीने लग जाते है।
तो आइये आज हम आपको बताते है कि ज्यादा चाय पीने से क्या क्या नुकसान झेलने पड़ते है और हमें कब व कितनी चाय पीनी चाहिए-
चाय पीने के नुकसान

1.पेट की समस्याएँ
हर घर में सुबह उठते ही चाय पीने का तो मानो रिवाज सा बन चूका है। परन्तु सुबह खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपको एसिडिटी का सामना करना पड़ता है और साथ साथ आपकी पाचन क्रिया को धीरे-धीरे ठप कर देता है। जब पाचन क्रिया सही से नहीं होगी तो आपको कब्ज होता है। कब्ज आपके शरीर की बाकी सारी पेट संबंधित बीमारियों को न्योता देते है जिसके कारण न आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रह पाते है और ना ही मानसिक तौर से।
2.नींद न आना
आज के समय में नींद न आने की परेशानी हर दूसरे इंसान को होती है और इसकी एक वजह आपका ज्यादा चाय पीना भी है। यदि आप दिन में 3 से 4 कप चाय पी लेते तो यह स्वाभाविक है की आपको नींद नहीं आएगी। इस से आपको इन्सोमनिआ का सामना करना पड़ जाता है। अगर आपको कैफीन से एलर्जी है तो ज्यादा चाय पीने से आपको दिल में जलन, अनिद्रा, चक्कर आने और नर्वसनेस जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3.आयरन की कमी
खाना खाने के बाद ताजगी बनाए रखने के लिए चाय पीना बहुत से लोगों की आदत होती है। परन्तु चाय में टेनिक एसिड होता है। यह टेनिक एसिड आपके शरीर में आयरन को बनने नहीं देता है। तो यदि आप खाना खाने के बाद चाय पीते है तो आपमें आयरन की कमी अवश्य दिखाए देगी जो आपको कई बड़ी बीमारियों का शिकार भी बना सकती है।
4.ब्लड प्रेशर की समस्या
कैफ्रीन कितना हानिकारक होता है यह तो आज के समय में हर व्यक्ति जानता है। परन्तु फिर भी इस बात को कोई नहीं समझता कि चाय में कॉफ़ी से भी ज्यादा कैफ्रीन पाया जाता है। कैफ्रीन के कारण आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है जिससे आपको हार्ट अटैक की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर पहले से ज्यादा रहता है तो आपको चाय से मिलो की दूरी बना के रखनी चाहिए।

5.एलर्जी
बाजार जाने पर भी लोग चाय को नहीं भूलते और चाय की टपरियों से चाय पीना बहुत पसंद करते है। परन्तु हमेशा यह ध्यान रखे कि बिलकुल साफ़ सफाई वाली जगह से चाय पीए। नहीं तो काफी अनचाहे कीटाणु आपके शरीर में पहुंच कर आपको बीमार बना सकते है। इसके साथ-साथ ज्यादा देर पड़ी हुई चाय न पिए।
6.शुगर की परेशानी
हम खास मीठी और दूध वाली चाय ही पसंद करते है और इसके साथ शुगर की बीमारी को भी न्योता दे देते है। दिन में 3 से 4 कप चाय के साथ आप 300 से 400 कैलोरी अपने शरीर में लेते है। इससे आप मोटापे के शिकार हो जाएंगे और आपको एहसास भी नहीं होगा। मोटापे के कारण आपको शारीरिक के साथ साथ मानसिक बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
7.हड्डियां कमजोर होना
चाय का ज्यादा सेवन करने से शरीर डी-हायड्रेट भी होता है जिस से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। लम्बे समय तक (कई सालों से लगातार ज्यादा चाय पीना) चाय के सेवन से हड्डिया कमजोर हो जाती है।
एक दिन में कितनी चाय पिए

चाय पीना कोई जरूरी नहीं है। रोज और लगातार चाय पीना नशे की तरह कार्य करती है। तो जितना हो सके चाय न पिए। लेकिन फिर भी आप चाय के बिना नहीं रह सकते है तो सीमित मात्रा में चाय पिए। सीमित मात्रा में चाय पीना आपको नुकसान नहीं करती है लेकिन गलत समय पर और बहुत ज्यादा मात्रा में चाय पीना बहुत नुकसानदायक(चाय पीने के नुकसान) साबित हो सकती है। डॉक्टर्स और न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 2 से 3 कप चाय पी सकता है। इस से स्वास्थ्य पर अधिक प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ते है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेरीलैंड ने इस पर एक शोध किया है। उस शोध पे उन्होंने पाया कि एक दिन में 4 कप से अधिक चाय पीने वालों के शरीर में स्वस्थ रखने वाले कई यौगिकों की मात्रा में कमी आती है।
किस समय नहीं पीनी चाहिए चाय-(चाय पीने के नुकसान से बचें)

- अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या है तो आपको सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि रात को सोने और आराम करने से आंते फ्रेश होती है ऐसे में सुबह उठते ही चाय पीना नुकसानदायक है।
- सोने से ठीक पहले कभी चाय नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि चाय के अंदर कैफीन होता है और जिस से आप एक अच्छी नींद नहीं ले पाते है।
- खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें।
- ये भी पढ़ें- Periods में न पिएं 1 कप से ज्यादा चाय, हो सकती है घबराहट, उड़ सकती है नींद
- ये भी पढ़ें- पीले दांत साफ़ करने का सबसे बेहतरीन उपाय, पीले-खराब दांतो का रामबाण इलाज
- ये भी पढ़ें- कान में चाबी और माचिस की तिल्ली डालने वाले ये पढ़ें! क्या ऐसा करने वाले हो सकते है बहरापन का शिकार?
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी न जाने कई बीमारियों को न्योता दे देती है, तनाव को और ज्यादा बढ़ा देती है। सुकून और ताजगी देने वाली चाय इतनी हानिकारक(चाय पीने के नुकसान) होगी यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा परन्तु यह सच है। तो बेहतर है कि जितनी कम हो सके उतनी कम चाय पिए और स्वस्थ जीवन गुजारने की तरफ एक कदम और बढ़ाए।