प्याज़ भारत में खान-पान का बहुत जरूरी हिस्सा है। प्याज़ के बिना कोई भी सब्जी का ज़ायका नहीं बन पाता। यदि प्याज़ का सेवन न हो तो खाने का मजा भी नहीं आता। कच्चा प्याज तो हर किसी के घर में उपयोग में लिए जाता है। क्या आप भी करते है कच्चे प्याज़ का सेवन? आइए आज आपको बताते है कच्चे प्याज का सेवन सही है या गलत? कच्चे प्याज का उपयोग करना कितना लाभ दाई या हानिकारक हो सकता है? हम आज आपको यहाँ स्वस्थ्य (health and fitness articles & health fitness tips) से जुडी बहुत अच्छी जानकारी साझा करेंगे।
कच्चे प्याज़ खाने के फायदे
कच्चा प्याज़ उबले हुए प्याज़ से कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चा प्याज आपको कई सारी बीमारियों से बचा सकता है। यदि आप रोज प्याज़ का सेवन करते है तो आप सेहत मंद जिंदगी की तरफ कदम बढ़ा रहे है।
कब्ज से राहत

कच्चे प्याज से आपको कब्ज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। कच्चे प्याज़ में फाइबर बड़ी भारी मात्रा में पाया जाता है। प्याज लेने से फाइबर हमारे शरीर में पहुँचता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। जिस किसी को भी यह समस्या होती है वह कच्चे प्याज़ को सलाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है। यह एक दवाई की तरह काम कर आपको राहत पहुंचाता है।
ब्लड शुगर लेवल व BP कण्ट्रोल

कच्चा प्याज़ ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। डॉयबटीज के रोगियों के लिए यह बहुत राहत देय साबित होता है। इसमें कुछ ऐसे सल्फर कंपाउंड मौजूद होते है जो इस बीमारी से लड़ने में सहायक होता है और बीमारी को बढ़ने नहीं देता। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो कच्चा प्याज़ खाना न भूले।
अस्थमा व अर्थराइटिस में राहत
आज के समय में ऐसी बीमारियाँ काफी देखने को मिलती है। हर उम्र के व्यक्तियों में यह बीमारियाँ देखने को मिलती और प्याज़ एक ऐसी चीज है जो आपको न केवल इन बीमारियों से दूर रखते है परन्तु इन्हें जड़ से ख़त्म भी करती है। जिससे आप आगे चल एक स्वस्थ ख़ुशी जीवन व्यतीत कर सकते है।
अच्छे बाल व चमकदार त्वचा होती है

सभी लोग अच्छे बाल व त्वचा की चाह रखते है परन्तु प्रदूषण व ऐसे खान पान के कारण यह संभव नहीं होता है। प्याज़ में बड़ी मात्रा में विटामिन-सी होता है जो आपके बालों या स्किन को स्वस्थ और अच्छा बनाए रखती है।
डिप्रेशन को कम करता है
आज के वक़्त में बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी तनाव व चिंता के शिकार होते है। परन्तु कच्चा प्याज़ इस बीमारी को जड़ से ख़त्म करता है और आपके सोचने समझने की क्षमता को बढ़ाता है।

इसके अलावा कच्चे प्याज़ में पाए गए पदार्थ आपको कैंसर, ब्लॉकेज अर्थात खून को जमने भी नहीं देता, और आपका खून भी साफ़ रहता है। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यदि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है तो हमारा शरीर बीमारियों की चपेट में नहीं आता। इसके साथ-साथ यह आपके मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है और आपको अच्छे मजबूत दांत मिलते है।
कच्चा प्याज़ सुनने में तो बहुत मामूली सी चीज है परंतु हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है।