आइए आज आपको मिलवाते है न्यू यॉर्क सिटी में रहने वाली ऐश से।

आखिर ऐश ऐसा क्या करती है? और क्यों यह बाकियों से अलग है? यह एक वेडिंग प्रपोजल एक्सपर्ट है जो आज तक 1700 प्रपोजल्स करा चुकी है और ताजुब की बात है कि सफलता 100% रही है। इन्हें एक भी ना का सामना नहीं करना पड़ा। इसी को अब इन्होंने अपना करियर भी बना लिए है। हम सब भी यही चाहते की जिससे हम प्यार करते हो वह हमें मिल जाए और हमारे साथ रहे। परेशानी की बात तो यह होती है की जब प्रोपोज़ करने की बात आए तो कभी हम प्रोपोज़ कर ही नहीं पाते और अगर कर दें तो जवाब हाँ आएगा इसकी कोई गारंटी नहीं होती।

उस शख्स को प्रोपोज़ करना जिसे आप प्यार करते हो, उसे प्रोपोज़ करने से ज्यादा मुश्किल काम दुनिया में कुछ नहीं होता। आप पुरी मेहनत से स्पीच तैयार करे और इसके साथ साथ अपने घुटनों पर भी आ जाए पर अगर वह फिर भी ना कह दे तो? ऐश दुनिया की पहली ऐसी शख्स है जो आज तुक 1700 से भी ज्यादा प्रोपोज़ल्स सम्भाल चुकी है। इनके आज तक के करियर में इन्हें किसी ने भी ना नहीं की।

तो आखिर कैसे किया जाता है किसी को प्रोपोज़ और ऐसा क्या करे की जवाब हाँ ही मिले। यह महिला लोगों की मदद करती है अपने पार्टनर को प्रपोज़ करने में। क्योंकि ज्यादातर लोग प्रोपोज़ करने में बहुत घबराते है और बहुत लोगों को ये भी पता नहीं है की तरह से प्रोपोज़ करना चाहिए। ऐश से पूछा जाए की आखिर क्या वजह है कि अगर हम किसी को प्रोपोज़ करे तो हमें सफलता ही मिले या किस तरह से प्रोपोज़ किया जाए।

ऐश कहती है कि सबसे पहले आपको स्पीच लिखनी आनी चाहिए। शुरू में जरूरी होता है कि आप सामने वाले इंसान पर अपना क्या प्रभाव छोड़ रहे है, तो उन्हें पहले तो प्रभावित करना बहुत ही आवश्यक है। दूसरा होता है सही जगह, जगह हमेशा ऐसी चाहिए जिससे आपके पार्टनर को सहज लगे और साथ ही साथ वो खुश भी हो जाए। इसके अलावा समय भी अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। सही समय ना चुना जाए तो आपका सारा प्लान खराब हो सकता है इसलिए सही समय को चुनना भी बहुत जरूरी है।

ऐश अपने क्लाइंट्स की स्पीच भी खुद लिखती है। इसके साथ साथ यह अब समुद्र तट, हेलीकाप्टर व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी अपने सफल प्रपोजल करवा चुकी है। यह सारी परस्थितियों को पढ़ा करती है और फिर सारे प्लान पर काम करती है।

इसके बाद सवाल उठता है यदि ना हो जाए तो? इसके जवाब में ऐश कहती कि हम प्रोपोज़ करते ही हाँ सुनने के लिए है अगर सब सही से किया जाए तो जवाब भी आपके मुताबिक ही मिलता है। हमारे प्रपोजल में कही गई बातें और यादें आगे तक हमारे दिल और दिमाग में रहती है। उसमे एक गलती सारी बनाई हुई योजनाओं पर पानी फेर देती।

तो एक प्रपोजल को सबसे अच्छा और खास बनाना ही हर किसी की कोशिश होती है। पर इसी कोशिश को अपना करियर बनाने का फैसला किया ऐश ने। वह यह गारंटी ही नहीं देती की प्रपोजल सफल रहेगा बल्कि इसको साबित भी कर के दिखाती है। अगर शुरुआत सही तरीके से की जाए तो वह हमारे आगे के सफर को भी आसान बना देता है।