Rashifal 03 September: माँ दुर्गा की कृपा से आज इन 7 राशियों को कार्य सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें राशिफल

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

कानूनी कामों में लापरवाही से बुरे नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। अजनबी लोगों पर सोच समझकर विश्वास करें। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। अपनी प्रतिष्ठा के बारे में विचार रहेंगे। अपनी दिनचर्या का टाइम टेबल सही से रखें। जिस से जरूरी काम समय पर निपटा पाएंगे। बिजनेस में लाभ प्राप्ति होगी लेकिन दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। अपने काम को लेकर प्रशंसा हाँसिल करेंगे। कोर्ट सम्बंधित अटक रहे कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सीनियर से काम में अच्छा सहयोग मिलेगा। अपने जरूरी फैंसलों पर विचार कर सकते है। लिए गए अहम निर्णयों में प्रशंसा मिलेगी। आपके प्रतिद्वंदी के सामने आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपको खुद का मूल्यांकन और आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। बिजनेस सम्बंधित आज आपको साझेदारी करनी पड़ सकती है। काम में दिखावा न करें। वरना इसका नुकसान भुगतना पद सकता है। अपने जीवनसाथी से ली गयी सलाह बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्य संभालना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन किसी को उधार धन देने से पहले विचार करें। बिजनेस में हुए नुक्सान की भरपाई कर सकते है। आज किसी बड़े काम में आप हाथ डाल सकते है। उस से पहले अच्छी रणनीति बना ले। अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके ऑफिस में जॉब कर रहे कर्मचारियों के काम से आप काफी खुश रहेंगे। शिक्षा में अच्छे प्रदर्शन से सफलता हांसिल करेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अति आत्मविश्वास से बनते काम बिगड़ सकते है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन उदासीन रहेगा। आशानुरूप परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। धन सम्बंधित मामलों में आज सतर्कता बरतें। अनजान लोगों पर आसानी से विश्वास न करें। किसी अजनबी को पैसे उधार देने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अपने काम को लेकर आज अच्छी रणनीति बना सकते है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अपने काम में अच्छे प्रदर्शन को लेकर मान-सम्मान मिलेगा। इंटरव्यू में आज आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए हो रही परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त करेंगे। आर्ट कला से सम्बंधित लोगों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आईटी कंपनी में कार्य कर रहे लोग अपने प्रदर्शन से खुश रहेंगे।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी। किसी से बात करते सपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से कार्यक्षेत्र में आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने बिजनेस से सम्बंधित प्लान में बदलाव कर सकते है। सामाजिक कामों को लेकर आपका वर्चस्व बढ़ने के योग बन रहे है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

छात्रों के अपनी पढ़ाई की चिंता सता सकती है। पढ़ाई के लक्ष्य पर अपना फोकस बनाये रखें। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। असंतुलित खानपान से बचें। आज काम को लेकर थोड़ा दबाव रहेगा। ऑफिस में आज ज्यादा काम मिल सकता है। लेकिन सूझ बुझ से अपने काम निपटा लेंगे। किसी तरह के चल रहे कानूनी विवादों को हल करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

कारोबार को लेकर विचार करने की जरूरत है। बिजनेस में किसी तरह के बड़े बदलाव करने से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जोड़ों के दर्द सम्बंधित दिक्कत हो सकती है। रिश्तों में किसी तरह की ग़लतफ़हमी न पालें। अन्यथा रिश्तों में अनबन आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण और राज की बात सबके सामने शेयर करने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। मेहमानों और रिश्तेदारों की घर में आवाजाही रहेगी। योग और मैडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी। धन की वजह से रुकें हुए काम पुनः शुरू होने के आसार है। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कंपनी में जॉब कर रहे लोगों को अपने काम में अच्छी सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं से बहार आ सकते है। काम करने के आपके अनुभव बढ़ेंगे। किसी अहम काम में सफलता हांसिल करेंगे। लेकिन अपनी प्राप्त उपलब्धियों से मन संतुष्ट नहीं होगा। जॉब कर रहे लोग आज लम्बी छूटी के लिए विचार कर सकते है। पैतृक संपत्ति से सम्बंधित विवाद अटकने की सम्भावना है।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

विवाह सम्बंधित चर्चाएँ परिवार में जोर पकड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा सजग रहें। पड़ोसियों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर बनाये रखें। युवाओं को जॉब और नौकरी सम्बंधित चिंता सताएगी। किसी पुराने दोस्त मिलना हो सकता है। सोशल मीडिया के प्रयोग को थोड़ा सीमित करें। भगवान विष्णु जी पूजा से कार्य में अच्छी सफलता के योग बनेंगे।

आज आपने शुक्रवार 03 सितम्बर की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 03 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 03 सितम्बर 2021 (Rashifal 03 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।