Rashifal 05 September: सूर्यदेव की कृपा से आज इन 6 राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

अनजान लोगों से मित्रता जरा सोच समझकर करें। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। किसी पारिवारिक समस्याओं पर चर्चा करेंगे। अहंकार में किये गए किसी के अपमान का बुरा असर देखने को मिल सकता है। आज का दिन थोड़ा शांतिपूर्ण तरीके से बिताये। अगर किसी कार्य में बड़ी बाधा का आभास कर रहे है तो उस कार्य को रणनीति बनाकर करें।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल होंगी। कार्य करने के तरीकों में सुधर महसूस करेंगे। आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। फाइनेंस सम्बंधित मामलों में प्रगति हांसिल करेंगे। आज किसी तरह की यात्रा तय करने के योग बन रहे है। असंतुलित भोजन खाने से आज थोड़ा परहेज करें।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज मन में किसी तरह की उदासी महसूस करेंगे। अपनी योग्यता को लेकर थोड़ी शंका मन में आएगी। राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। किसी तरह का झूठ बोलने से बचें। अगर किसी तरह की विवादास्पद चर्चा चल रही हो तो सोच समझकर बोलें। आपके प्रतिद्विंदी या शत्रु बिना गलती के आपको गलत साबित करने की कोशिश कर सकते है।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपनी मधुर वाली शैली से लोगों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में आज मधुरता आएगी। अपनों के साथ सम्मान भाव में वृद्धि होगी। आपकी दयनीय छवि से लोग काफी प्रभावित होंगे। घर का माहौल आज पूर्णतया सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस में आपको आशानुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति से सम्बंधित मामलों में चर्चा करने से बचें। आज स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इसके चलते असंतुलित खान पान से बचें। प्रेम संबंधो को लेकर आज थोड़ा भावुक महसूस करेंगे। अपने बोले हुए कथनों पर अडिग रहें। किसी पर भी अन्धविश्वास नहीं करें। आज दोस्तों के साथ बहार घूमने का मन बना सकते है।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आवश्यक संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। घरवालों के साथ बहार घूमने का मन बना सकते है। अपने व्यवहार को हमेशा शांत रखें। इस से लोगों के मन में आपके लिए मान सम्मान बढ़ेगा। अपने विचारों को लेकर आप दृढ़ है। किसी पारिवारिक समस्या पर चर्चा कर उसे निपटा लेंगे।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी भी काम में ज्यादा सोचने की वजह से असमंजस में पद सकते है। किसी जरूरी काम से विदेश यात्रा के योग बन रहे है। आर्थिक निवेश से लाभ प्राप्ति के आसार दिख रहे है। अपनी अहम योजनाओं को गुप्त रखना ही सही रहेगा। आज आपके आचरण में बहुत ही शालीनता रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दोस्ती वाले संबंधों में लाभ प्राप्ति करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अचानक से जरूरी यात्रा की योजना बना सकते है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा गुजरेगा। माता पिता के साथ अपने मन की बातें साझा कर सकते है। घर में आज मेहमानों की आवाजाही रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे साथ में खाना भी खाएंगे। आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी जिस से जरूरी काम समय पर निपटा लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

परिवार में किसी तरह की अनबन न होने दे। सबको साथ लेकर चलेंगे तो रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यवसाय को लेकर पैसों की जरूरत पद सकती है। अच्छी संगति का अनुसरण करें। अन्यथा कुसंगति से आपकी छवि बिगड़ सकती है। दूसरों से ज्यादा आशा न रखे। काम को लेकर मन में थोड़ा आलस्य महसूस करेंगे। लेकिन जरूरी कामों पर खास ध्यान रखे।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

अपने बच्चों के साथ बहुत ही आनंदित समय व्यतीत करेंगे। अपने रिश्तों को महत्व दे। जिस से रिश्तों में मधुरता आएगी। अपने व्यवहार में आज सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता सता रही है। फ्यूचर को सोचकर कुछ अहम निर्णय ले सकते है। कपडे के व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभप्रद होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नया घर या नयी संपत्ति खरीदने के योग बन रहे है। मन में अनगिनत विचार पनप रहे है। उन्हें विराम दें। अनावश्यक रूप की किसी चर्चाओं में भाग न लें। साहित्य और रहस्यात्मक विषयों के प्रति रूचि जाग्रत होगी। अति उत्साह के कारण बनते काम न बिगाड़ लें। धैर्य और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाये रखें। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनों की बात को समझें और उन्हें महत्व दें। अपनों के सुझाव लाभप्रद सिद्ध होंगे। जीवनसाथी को आपने ऊपर गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ आपका व्यवहार अच्छा है। उनकी मदद को तत्पर रहते है। खुदरा व्यापारियों को बिक्री में अचानक तेजी देखने को मिलेगी। मीन राशि के युवा जातक आज नए कपडे खरीदने में धन खर्च करेंगे।

आज आपने रविवार 05 सितम्बर 2021 की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 05 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 05 सितम्बर 2021 (Rashifal 05 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।