Rashifal 06 September: महादेव की कृपा से आज इन 7 राशियों को धन लाभ होगा, पढ़े राशिफल

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आशानुरूप काम नहीं होने की वजह से थोड़ा अप्रसन्न महसूस करेंगे। लेकिन अपने दृढ़ विचार से धीरे धीरे स्थिति को सुधर लेंगे। शाम के समय तक उदासीनता समाप्त हो जायेगी। अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे है। जो लाभप्रद सिद्ध होगा। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

काम के समय अपने मन को केंद्रित रखें। मन भटकने से जरूरी काम अधूरे छूट सकते है। अनावश्यक खर्चों से बचें। अन्यथा कम बचत के चलते अहम प्रोजेक्ट्स प्रभावित हो सकते है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहना चाहिए। शाम के समय में मन थोड़ा उदास सा रहेगा। जरूरी कामों में सोच समझकर निर्णय लें। अन्यथा आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

काफी लम्बे प्रयासों के बाद सरकारी कार्यों में सफलता हांसिल करेंगे। जिस से मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ी थकन महसूस करेंगे। मन में काफी तरह के विचार आते रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन लें। आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आज धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते है। पढ़ाई में बच्चे काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अजीबोगरीब कार्यों की तरफ ध्यान आकर्षित रहेगा। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चों के व्यवहार से नाखुश होंगे। बिना सोचे समझे किसी पर भी विश्वास करना यथार्थ नहीं होगा। धन की कमी के चलते व्यवसाय में थोड़ी बाधाएँ आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। असंतुलित खान पान से अपच की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कारोबार में आज नए समझौतों के आसार है। अपने काम के अनुभव का सही इस्तेमाल करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्ति होगी। पारिवारिक समय शाम के बाद बहुत ही अच्छा गुजरेगा। धार्मिक गतिविधियों में आज भाग ले सकते है। जिस से मन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आज काम में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। कठिन परिश्रम के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

ईर्ष्या वश लोग आपकी आलोचना कर सकते है। लेकिन ऐसी आलोचनाओं को अनसुना करें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। रुके हुए कार्यों के पुनः शुरू होने के आसार है। मन लगाकर किये गए काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिस उत्साह बना रहेगा। दूसरों का हित करने का विचार मन में रहेगा। आज खान पान और अच्छे पकवान पर पैसे खर्च होंगे। परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बीमार व्यक्ति स्वास्थ्य में आज बेहतर सुधार महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ है। जिस काम की जिम्मेदारी लेंगे उसे पूरा जरूर करेंगे। परिजनों के साथ आज काफी मधुर व्यवहार रहेंगे। काफी समय से मन में पनप रही शंका दूर होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति आज काम में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। शिक्षा क्षेत्र की प्रतियोगिता में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखे। किसी तरह की लापरवाही न बरतें। धन सम्बंधित आ रही समस्याओं निवारण होगा। आज यात्रा के योग बन रहे है। यात्रा का सुखद अनुभव करेंगे। परिजनों और दोस्तों से मुलाकात खास रहेगी। कार्यभार की जिम्मेदारियों के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ी थकावट होगी। जीवनसाथी का आज पूर्ण सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

अपने दिखावटी व्यवहार को कम रखें। नहीं तो रिश्तेदारों से नाराजगी देखने को मिल सकती है। दानशीलता के कार्यों में सक्रिय रह सकते है। व्यवसाय में आज आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति की इच्छा पूर्ण हो सकती है। पैतृक कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आप बहुत भाग्यशाली है। सरकारी काम आज आसानी से निपटा लेंगे।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

सफलता को लेकर मन में किसी तरह की आशंका पनप सकती है। व्यवसाय में थोड़ी मन्दी का सामना होगा। अपने कार्य पर पूरी तरह फोकस रखें। अन्यथा कुछ काम अधूरे छूट सकते है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कटु वचन बोलने से रिश्तों में अस्थिरता महसूस होंगी। किसी भी तरह की लम्बी यात्रा में पूर्णतया सावधान रहे।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपने आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। जिस से आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय बिक्री में बढ़ोतरी होगी। जिस से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को लेकर नए साझेदार मिल सकते है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के योग बन रहे है। परिवार में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा कर सकते है। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे है।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

बड़े कारोबारी अनुबंध हो सकते है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम के अनुभव का लाभ मिलेगा। परिवारिक वातावरण शांत व अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते है। जीवन साथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। लेकिन अपने खान पान में लापरवाही न बरतें। दिन अच्छा व्यतीत होगा।

आज आपने सोमवार 06 सितम्बर की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 06 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 06 सितम्बर 2021 (Rashifal 06 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।