Rashifal 07 September: बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे नए द्वार, धन लाभ के योग

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

दोस्तों का आज अच्छा सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता से बहुत से कार्य पूर्ण हो जाएंगे। स्वार्थी व्यवहार के लोगों से थोड़ी दुरी बनाकर रखें। कला से जुड़े लोगों का कर्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। किसी तरह का झूठ बोलने से बचें। बुद्धिमान लोगों की संगत के अच्छे लाभ मिलेंगे। अपनी कार्य क्षमता और दृढ़ निश्चय से अधूरे कामों को पूर्ण कर लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

अपने काम को लेकर आज आप बहुत एक्टिव रहेंगे। अपने व्यवहार में शालीनता बनाये रखें। अन्यथा महत्वपूर्ण अवसरों से चूक सकते है। नयी योजना के काम में किसी तरह का अवरुद्ध या बाधा का सामना करना पड़ सकता है। धर्म कर्म में मन कम लगेगा। ऑफिस में महिला सहकर्मियों से किसी तरह के मतभेद हो सकते है।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके सभी प्रोजेक्ट के कार्य सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे है। किसी को उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा वापस आएगा। आज की दिनचर्या काफी संयमित रहेगी। जिस से स्वास्थ्य में अच्छा महसूस करेंगे। बच्चों की शिक्षा में आज शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। जिस से गर्वित महसूस करेंगे। सरकारी कामों से लाभ प्राप्त करेंगे। सम्पति के क्रय विक्रय से धन लाभ के योग है।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। पड़ोसी आज महत्वपूर्ण काम में सहायता की पेशकश कर सकते है। काम के लिहाज से आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के चलते दिन के अंत में थकान महसूस करेंगे। अपने उच्च अधिकारियों से झूठ न बोलें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। किसी तरह की गलतफहमी दूर होगी। पुराने निवेश से आज धन लाभ के योग बन रहे है।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

घर के काम को लेकर आज आपका दिन बहुत बिजी रहेगा। वित्तीय सम्बंधित आ रही समस्याएं दूर होंगी। जॉब में पदोन्नति के योग बन रहे है। अपनी दिनचर्या में आज कुछ बदलाव कर सकते है। रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। उनके बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी आज अच्छे रोमांटिक मूड में हो सकते है। आज दिन में खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको किसी तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में किसी तरह की अशांति उत्पन्न हो सकती है। औरों के व्यवहार को ज्यादा दिल पर न लें। आपके अपनों की तरफ से आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के प्रयास हो सकते है। स्वयं की किसी और से तुलना कर खुद कम न आंके। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के मतभेद सुलझाने के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके सारे कार्य आशानुरूप रहने वाले है। बेवजह लोगों के काम में टांग न अड़ाएँ। इस से मन व्यथित हो सकता है। अपने काम को लेकर आप काफी गंभीर है। बच्चों के करियर से संबंधित अच्छे समाचार प्राप्त करेंगे। बिजनेस में धन निवेश से अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। असंतुलित खान पान से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

बिजनेस में किसी तरह के निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे है। जिस से प्यार करते है आज उन्हें प्रपोज कर सकते है। दोपहर के बाद का समय काफी अच्छा व्यतीत होगा। अपने काम को लेकर आप बहुत सजग रहते है।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज किसी तरह की पुरानी समस्याओं का का निवारण होगा। अपने बिजनेस को लेकर आप कुछ नया प्रयास कर रहे है। झूठी प्रशंसा करने वाले लोगों से संभलकर रहे, ऐसे लोग आपको धोका देने में बिलकुल संकोच नहीं करेंगे। आज जॉब से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। आज अपने कार्य में बेहतरीन परिणाम हांसिल करेंगे। जिस से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज भी प्रस्थितियाँ आपके अनुकूल थोड़ी कम रहेगी। अपने कार्यों के प्रति एक्टिव रहे। छूटे हुए काम को पूरा करने का दबाव बनेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर विश्वास कर मन में कोई पूर्वधारणा नहीं बनाये। अगर सम्भव हो तो आज के दिन सिर्फ अपने काम पर फोकस रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आर्थिक लिहाज से आपका दिन आज शुभ है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है। जीवनसाथी के साथ आज बहुत अच्छा समय बिताएंगे। कही घूमने का भी प्लान कर सकते है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में मधुरता आएगी। खान पान को लेकर आप काफी शौकीन है। अपनी कार्यक्षमता से सभी काम को समय पर पूरा कर लेंगे।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी दिनचर्या बहुत ही सामान्य तरीके से गुजरेगी। मन में आ रहे ज्यादा विचारों का रिश्तो में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धन सम्बंधित बात को लेकर जीवनसाथी से व्यवहार खराब न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को सुधार कर रखें। आपके काम को लेकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आईटी कंपनी से जुड़े लोगों की आया बढ़ सकती है। धार्मिक यात्रा पर विचार कर रहे है।

आज आपने मंगलवार 07 सितम्बर की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 07 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 07 सितम्बर 2021 (Rashifal 07 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।