Rashifal 08 September: गणेश जी की कृपा इन 5 राशियों के संकट के बादल होंगे दूर, उन्नति के मार्ग खुलेंगे

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज परिस्थितियों में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन के शुरू के हिस्से में थोड़ी नरमी रहेगी। लेकिन धीरे धीरे समय के साथ उस पर नियंत्रण पा लेंगे। नौकरी वाले व्यक्तियों पर काम बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज काफी अच्छे परिणाम मिलने के आसार है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। पारिवारिक आवश्यकताओं का ध्यान रखे।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे। किसी तरह की लापरवाही न बरतें। काम को लेकर आपको आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा भावुक महसूस करेंगे। किसी तरह के झूठे प्रलोभन में ना पड़े। अन्यथा आर्थिक हानि उठानी पद सकती है। नए संबंधों को लेकर थोड़ा सजग रहें। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या रख सकते है। बच्चे आज शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने कार्यक्षेत्र के प्रदर्शन से खुद को थोड़ा असंतुष्ट महसूस करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज उधर धन की आवश्यकता महसूस होगी। अति आत्मविश्वास न रखें। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने सभी कार्यों को बहुत ही आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आपके कार्यक्षेत्र प्रदर्शन से परिजन बहुत प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन आज बहुत अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने जा सकते है। आपके सह कर्मचारी आज आपसे बहुत खुश रहेंगे। अपने रहन सहन और जीवनशैली में बदलाव ला सकते है।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

रिश्तों में किसी तरह की ग़लतफ़हमी न पालें। नहीं तो रिश्तों में कटुता आने की आशंका है। इसलिए पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार विमर्श कर लें। फिर ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। आज यात्रा के योग बन रहे है। वाहन चालन में लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र को लेकर मन थोड़ा विचलित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। किसी तरह के फर्जी फ़ोन कॉल में न फँसे। सावधानी बरते।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के आसार है। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आशा से अधिक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए ऑफिस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके मन में अलग अलग तरह के विचार पनप रहे है। आपकी दिनचर्या थोड़ी अस्त व्यस्त हो सकती है। बिजनेस में आशा के अनुसार ग्राहक ने मिलने से मन थोड़ा उदास हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझे और उनका ख्याल रखें। दिखावा की प्रवृति के कारण घर परिवार के बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते है। स्वास्थ्य में आज थोड़ी नर्मी महसूस करेंगे। असंतुलित भोजन से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आध्यात्म और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बनी रहेगी। बिजनेस को लेकर आज अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते है। परिजन के साथ व्यवहार में मधुरता आएगी। परिवार के लोग आपकी माँगे पूरी कर सकते है। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे। लोग आपका मान सम्मान करेंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा कर अपना व्यवहार खराब न करें।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपके साथ काम करने वाले आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। मनोरंजन से जुड़े कार्यों में आपकी काफी रूचि रहेगी। अपनी कौशल और योग्यता को सिद्ध करने का अच्छा अवसर प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में बेहतर सुधार महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार कर सकते है। आपके पुराने सम्पर्क बहुत अच्छे है। उनसे कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोग अपनी जॉन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। इंजीनियरिंग संबंधित बिजनेस में अच्छा आर्थिक लाभ के योग बन रहे है।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जरुरी कार्य को लेकर आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने उधर लिए गए धन को चुकाने का दबाव रहेगा। आप परोपकारी भाव के व्यक्ति है। आपके उद्धार से लोग प्रसन्न रहेंगे। अपनी जॉब में बदलाव को लेकर आप प्रेरित हो सकते है। घर के कामों में आज मन थोड़ा कम लगेगा। अपने मन के विचारों पर नियंत्रण बनाये रखें। सयंम से किये गए कार्य सिद्ध होंगे।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का अच्छा लाभ उठाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार का माहौल काफी शांत और अनुशासित रहेगा। घर की महिलाएँ खुद को प्रसन्न महसूस करेंगी। आप नया बिजनेस शुरू करने पर विचार कर सकते है। पुराण उधार लिया धन चुकाने के लिहाज से आज का दिन शुभ है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते है।

आज आपने बुधवार 08 सितम्बर की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 08 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 08 सितम्बर 2021 (Rashifal 08 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।