Rashifal 09 September: आज इन 4 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता, आर्थिक परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। घर परिवार में किसी तरह के मांगलिक उत्सव संबंधित खरीदारी कर सकते है। कुछ नया करना का आपका प्रयत्न जारी है। परिवार के लोग आपके काम को लेकर सराहना करेंगे। स्वास्थ्य में आज थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी। ज्यादा तेलीय या गर्मी करने वाली चीज़ें न खाये। अन्यथा एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। नए बिजनेस को लेकर आज आप अहम योजना बना सकते है। आज आपके आशानुरूप काम नहीं होने से मन थोड़ा उदास हो सकता है। आज आपको मित्रों के माध्यम से सुबह संदेश प्राप्त हो सकते है। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने आसार है। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ज्यादा ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग कोई जरुरी निर्णय ले सकते है। परिजनों का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। किसी कारणवश आज घर में मन थोड़ा कम लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। जॉब कर रहे व्यक्तियों को आज अधिक काम करना पद सकता है। आज किसी तरह की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

नए प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलेगा। आज यात्रा के योग बन रहे है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। अपनी जॉब बदलने के विचार कर रहे व्यक्तियों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। किसी तरह के अटके पड़े कानूनी विवाद सुलझने के आसार है। आज आपके अभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेगे।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संम्भावना है। आज काम की थोड़ी अधिकता महसूस करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों पर कठिन कार्यों का दायित्व रहेगा। अपने क्रोधी स्वभाव पर काबू रखे। अन्यथा लोगों से नाराजगी देखने को मिल सकती है। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

ऑफिस में जॉब कर रहे व्यक्तियों का वातावरण उनके अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचारों का आना जाना रहेगा। बिजनेस से जुड़ा आज कोई बड़ा समझौता होने की सम्भावना बन रही है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के उच्च पद प्राप्ति के आसार है।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके मन में किसी तरह का भय व्याप्त हो सकता है। आप खुले विचारों के व्यक्ति है। दूसरों को खुश रखने के प्रयास में अपनी खुशियों को दाव पर न लगाए। आज परिवार के किसी सदस्य से नाराजगी हो सकती है। विदेशों से मित्रों के शुभ सन्देश प्राप्त होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। काम की अधिकता से सिर में थोड़ा भारीपन महसूस हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जीवनसाथी के प्रति रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेण भाव बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में किसी तरह की नयी योजना का विचार चल रहा है। घर का माहौल आज बहुत खुशनुमा रहेगा। सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पति से जुड़े मसलों में आपके पक्ष में निवारण हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

बिजनेस के नजरिये से आज दिन बहुत ही सामान्य रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नयी परियोजनाओं पार आप कार्य शुरू कर सकते है। सरकारी क्षेत्र में जॉन कर रहे लोगों की पदोन्नति के आसार है। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। आज आप नयी जगह निवेश कर सकते है।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

दोस्तों का आपके साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। किसी मित्र से बिजनेस के आईडिया मिल सकते है। वकालत से जुड़े पेशे में लोगों को सफलता हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहने वाला है। परिवार में सुख शांति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास न रखें। अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते है।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

अपने व्यवहार में सयंम और सावधानी रखें। आज अपने काम में किसी तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम करने के उत्साह में कमी न आने दे। नौकरी में सहकर्मी हो सकता है आपका अनादर कर दे। लेकिन इस से मन उदास न करें। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

बिजनेस को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। आपकी इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। आज बाबत ही अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आज स्वास्थ्य में बेहतर महसूस करेंगे। घर में आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

आज आपने गुरूवार 09 सितम्बर की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 09 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 09 सितम्बर 2021 (Rashifal 09 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।