Rashifal 14 September: आज इन 3 राशियों पर होगी बजरंगबली की असीम कृपा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आध्यात्मिक चिंतन में आज खुद को व्यस्त पाएंगे। खुद के मान सम्मान की थोड़ी चिंता रहेगी। इस वजह से अपने स्वभाव में किसी तरह का चिड़चिड़ापन न रखें। दिन कुछ हिस्सा आत्मचिंतन में बिताये। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य में आज थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी। ऑफिस में ज्यादा मेहनत और कार्यभार के चलते थकान का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

अपने आय-व्ययक को ध्यान में रखते हुए ही खर्चे करें। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनाये रखें। उन्हें आपकी किसी बात पर गुस्सा आ सकता है। अति-आत्मविश्वास के चलते स्वयं का नुकसान न कर लें। स्वास्थ्य में जोड़ों संबंधित शिकायत आज देखने को मिल सकती है। जल्दबाज़ी में में लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते है। रिश्तों और काम के बीच आपका तालमेल काफी अच्छा बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

अपने बच्चों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर रखें। आप अपने काम को लेकर बहुत सक्रिय है। रुके और धीमे चल रहे कार्य आज तेजी पकड़ेंगे। आपकी मेहनत का आज अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। आज खाने के लिए आप बहार किसी अच्छी जगह जा सकते है। वैवाहिक जीवन के तनाव आज दूर होंगे। अपने अहम निर्णयों में धैर्य बनाये रखें।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपने प्रेम संबंधों के कारण घर में तनाव उत्पन्न न करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे। पुराने लेन देन की आ रही समस्याओं का आज निवारण होगा। लोग आपके ऊपर विश्वास कम करेंगे। लेकिन इस से अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। अपने प्रियजन को निराश न करें। आज आपके कार्यों को लेकर मेहनत बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल आप आसानी से निकाल लेंगे। लेकिन उच्च शिक्षा के मार्ग में आपको बाधा का सामना करना पड़ेगा। किसी भी आपत्तिजनक विषयों में अपने विचार या राय देने से बचें। नजदीकी रिश्तेदारों से रिश्तों में थोड़ा तनाव आ सकता है। आलस्य और मौजमस्ती के चलते आज समय बर्बाद कर सकते है। आपके ख़ास मित्र गुप्त रूप से आपकी सहायता भी कर सकते है।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बिजनेस में आपको आज बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कठिन विषयों पर गहन अध्ययन में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र से जुड़ी अहम मीटिंग्स को लेकर लापरवाही न बरतें। परिजनों के सामने एक ही जिद्द पर अड़कर न रहे। लोग आपको नैतिकता का पाठ सिखाएंगे। आज किस्मत आपका साथ देगी। जिस से रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने सभी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी की मांगों को नजरअंदाज न करें। उन्हें पूरा करें। बिजनेस से जुड़े कुछ अहम निर्णय आज आप ले सकते है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके कार्यक्षेत्र का समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में आज अच्छा महसूस करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज काम में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

हताश और कुंठित विचारों वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। किस जरूरी विषय के बारे में विचार से तनाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता को बनाए रखें। आज यात्रा के योग बन रहे है। यात्रा के समय अपने सामान को लेकर सावधानी बरतें। कानूनी मामलों में गिर सकते है। अपने काम में किसी तरह की लापरवाही का बुरा परिणाम मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धार्मिक कार्यों में आज आपकी रूचि रहेगी। दान पुण्य आप कर सकते है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन बहुत ही शुभ है। अधीनस्थ कर्मचारियों की वजह से थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। मित्रों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। इस से आपका मनोबल काफी बढ़ेगा। बच्चे आज थोड़ा जिद्दी व्यवहार अपना सकते है। जिसके चलते आप उन पर नाराज भी हो सकते है।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

अपने मित्रों की सफलता से खुद के मन में कभी ईर्ष्या पैदा न करें। किसी तरह की परेशानी कारण तनाव हो सकता है। लेखक है उनकी किसी रचना से आज प्रशंसा मिलेगी। कोई चीज़ आज इधर उधर गुम हो सकती है सावधानी बरतें। तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, जीवन में अच्छे लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। महिलाओं के स्वास्थ्य में आज नरमी देखने को मिलेगी। असंतुलित खान पान से परहेज करें।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक कार्यक्षेत्र में आज बड़े लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे। दोपहर के बाद आज काम में गतिशीलता का अनुभव होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे है। जिस से मन बहुत उत्साहित रहेगा। दिन में फ़ोन कॉल के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। सामाजिक काम में आप उन्नति करेंगे और लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेमी की भावनाओं को समझे। अन्यथा नाराजगी देखने को मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

ज्यादा लाभ अर्जित करने की लालसा को सीमित रखें। अन्यथा कुछ गलतियां आप कर सकते है। आपकी आज की दिनचर्या सामान्य रहने वाली है। आज आप किसी गहन विचार में खोये रहेंगे। अपने सामर्थ्य और प्रतिभा को पहचाने और उसका सार्थक उपयोग करें। भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आज खास बातचीत होगी। जिस से रिश्तों में मधुरता आएगी।

आज आपने मंगलवार 14 सितम्बर की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 14 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 14 सितम्बर 2021 (Rashifal 14 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।