Rashifal 15 September: इन 4 राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन, खत्म होगी उलझनें

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

सरकारी विवादों में आपको सफलता हाथ लगेगी। बिजनेस के उद्देश्य से की गयी यात्रा लाभकारी साबित होगी। जीवनसाथी से प्रेमभाव और समर्पण का भाव बढ़ेगा। पिछले कुछ दिनों से अटके हुए काम पुनः शुरू होंगे। घर परिवार में आज रिश्तेदारों की आवाजाही से चहल पहल रहेगी। सहकर्मियों के भरोसे किसी कार्य को न छोड़े।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

आज अपनी बातों को जरा संभलकर किसी के सामने रखें। परिवार के किसी सदस्य से आपका विवाद हो सकता है। मिथ्या आरोप लोग आपके ऊपर लगा सकते है। स्वास्थ्य में आज नरमी देखने को मिलेगी। खान पान में बरती लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। यात्रा में कठिनाई महसूस होगी।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

दृढ़तापूर्वक रखी गयी आपकी बातों से आपका कार्य आसानी से पूरा होगा सुख सुविधाओं में आज आप वृद्धि का अनुभव करेंगे। प्रेम विवाह संबंधित आ रही बाधाएं दूर होंगी। मित्रों के साथ बहुत ही आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। मधुर संगीत सुनने से मन में शान्ति का अनुभव होगा। परिवार के जरूरी चीज़ों पर आज धन खर्च कर सकते है।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नया वाहन खरीदने के योग बन रहे है। दोस्तों का पूरा सहयोग आप प्राप्त करेंगे। अपने काम में की गयी कड़ी मेहनत का आपको शानदार परिणाम मिलेगा। गैरकानूनी मामलों में आपको उलझने से बचना चाहिए। जॉब कर रहे व्यक्तियों के उच्च अधिकारीयों से से संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही अच्छी सफलता हाथ लगेगी। नयी चीज़ें और काम के तरीके सीखने में आप प्रयासरत रहेंगे। परिजनों के साथ अपने रिश्तों को मधुर बनाये रखें। आज के दिन का काफी हिस्सा बच्चों क साथ व्यतीत करेंगे। परिवार में सूखा शांति का माहौल रहेगा। जिस से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज किसी राजनैतिक समारोह में भाग ले सकते है।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सोच समझकर और जरूरत के हिसाब से अपने खर्चों को बढ़ाये। घरेलू मामलों में आपको ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। किसी भी तरह के अनुचित कार्यों में रूचि लेने से बचें। संतान की गलतियों को नजरअंदाज कर उन पर पर्दा न डालें। असंतुलित भोजन आहार से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बुद्धिमता से लिए गए फैंसलों से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ आज काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी बहुत रूचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल या कार्यक्रम में जाना हो सकता है। आपका मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। भोग विलास के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जरा सी लापरवाही के चलते आपके महत्वपूर्ण कागज गुम हो सकते है। दिखावे के चक्कर में आकर व्यर्थ धन खर्च न करें। बिजनेस में उतार चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेगी। इस से मन उदास न करें। पुरानी गलतियों को सुधारने के प्राप्त होंगे। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या वाला व्यवहार कर सकते है।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते है। बिजनेस के लिहाज आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक कार्यों में आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने लिए गए फैंसलों को प्राथमिकता दें। योजना बनाकर किये गए काम को समय रहते पूरा कर लेंगे। घर में आ रहे आर्थिक तनाव आज दूर होंगे।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

घर में थोड़ी परेशानी के माहौल का सामना करना पड़ सकता है। जॉब कर रहे व्यक्तियों के ऑफिस में सहकर्मियों से संबंध प्रभावित हो सकते है। अपने व्यवहार में मधुरता रखें। ज्यादा विचारशील होने के कारण अपने कार्यों को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को आप पर भरोसा थोड़ा कम रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी तरह के सामाजिक काम करने की इच्छा आपने मन में उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के साथ आज बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कहीं बहार घूमने की योजना बना सकते है। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन को देखकर मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखें। राजनैतिक लोगों को आज बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जोखिम भरे कामों से आपको आज दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नए योजना पर आज कार्य शुरू कर सकते है। ऑफिस में सहकर्मी आपकी सहायता को तत्पर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। आज नए नए व्यजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। खान-पान में बहुत शौकीन रहेंगे। सम्पति से जुड़े लेन देन आसानी से पूरे हो जाएंगे।

आज आपने बुधवार 15 सितम्बर की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 15 सितम्बर का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 15 सितम्बर 2021 (Rashifal 15 September 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।