मेष राशि (Aries)- (जिनका नाम च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ, से शुरू होता है)
आपके बड़े अफसरों के साथ सम्बन्ध काफी अच्छे रहने वाले है। आपको आज कामकाज में अच्छी सफलता मिलने वाली है। हो सकता है आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़े लेकिन आप अपने मजबूत इरादों से कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। आपके मन में बहुत सारे विचार आएंगे। बुरी संगति से आपको दुरी बनानी होगी। यदि आज आपके यात्रा का संयोग बनता है तो यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। जल्दबाज़ी में किया गया कार्य गलत हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो, से शुरू होता है)
आज का दिन आपका बहुत प्रसन्न रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों का आज आप आयोजन कर सकते है। आज आपकी राशि में नए काम करने के योग बनेंगे। आप अपनी चुस्ती फुर्ती से हर कार्य को बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे। आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि (Gemini)- (जिनका नाम का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह, से शुरू होता है)
बिना किसी वजह के आज मन मुटाव हो सकता है। अपने शत्रु या प्रतिद्वन्द्वियों से सीधा भिड़ने से बचें। अपनी कार्यशैली से बहुत अच्छा काम करेंगे। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा रहेगा। अपने काम और बिजनेस में सफलता हांसिल करेंगे।
कर्क राशि (Cancer)- (जिनका नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, से शुरू होता है)
काफी लम्बे समय से लंबित पड़े कार्य आज शुरू होंगे। घर से सम्बंधित काम में आज आप व्यस्त रहेंगे। आपका भाग्य साथ देगा और मित्र व अपनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जीवन साथी के साथ घूमने का संयोग बन रहा है। काम काज के लिहाज से आज का दिन उत्तम है।
सिंह राशि (Leo)- (जिनका नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, से शुरू होता है)
छात्र व छात्राओं के लिए पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। नए दोस्त बन सकते है। नए दोस्तों की सहायता से आपको अपने काम में सफलता हांसिल होगी। आप बिजनेस से जुड़े है तो कारोबार में निवेश बढ़ सकता है। रुके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे।

कन्या राशि (Virgo)- (जिनका नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो, से शुरू होता है)
नौकरी में आज आपके अधिकारों में बढ़ोतरी होगी। भाग्य आज आपका साथ देगा। घर में आज मेहमान का आवागमन रहेगा और एक खुशहाल दिन घर में व्यतीत होगा। ऑफिस के काम का थोड़ा दबाव बना रहेगा। आप अपनी सफलता पर गर्व करेंगे।
तुला राशि (Libra)- (जिनका नाम रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते, से शुरू होता है)
आज आप अपनी नयी योजनाओं को लेकर थोड़ा उलझन में रहेंगे। हंसी मज़ाक किसी के साथ संभल कर करें। अपने काम को आगे बढ़ाने व किसी तरह का सौदा करने में सावधानी बरतें। अपने बड़े व बुजुर्गों की सलाह का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)- (जिनका नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू, से शुरू होता है)
पुराने विवाद आज निपट सकते है। सम्पति को लेकर हो रहे विवाद आज सुलझेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज रिश्तों का संयोग बनेगा। बोली में मधुरता के कारण आज अपनों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। कंपनी में काम कर रहे लोगों का प्रदर्शन आज उत्तम रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)- (जिनका नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे, से शुरू होता है)
आज आपका पूरा दिन अच्छा गुजरेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमे सफलता हाँसिल करेंगे। अपने मित्र या घर के सदस्य के साथ मिलकर किया गया कार्य सफल रहेगा। किसी दूसरों के पारिवारिक मामलों में दखल बिलकुल न दें। अपनी सोच सकारात्मक रखें। नए काम के संयोग बनेंगे।
मकर राशि (Capricorn)- (जिनका नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, से शुरू होता है)
आज स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से सम्पर्क हो सकते है। जो आपको काम में सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। जॉब कर रहे व्यक्तियों को अपने पद परमोशन का लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)- (जिनका नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, से शुरू होता है)
घमण्ड के कारण आप लोगों से व्यवहार खराब कर सकते है। अपने अहंकार वाले स्वभाव पर काबू रखें। दोस्ती के प्रेम सम्बन्धो में बदलने के संयोग बन रहे है। अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

मीन राशि (Pisces)- (जिनका नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची, से शुरू होता है)
आज दिन शुरुआत अच्छी खबर से होगी। समय का दुरूपयोग बिलकुल न करें। बिजनेस निवेश से आज आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को शिक्षा में नए लाभ प्राप्त होंगे। नए स्कूल में आपका दाखिला हो सकता है। साक्षात्कार में आपने आत्मविश्वास बनाये रखें, आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। लंबित सरकारी काम शुरू के अवसर यही।
आज आपने बुधवार 11 अगस्त की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 11 अगस्त का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के जरूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 11 अगस्त 2021 (Rashifal 11 August 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।