Rashifal 30 August: आज जन्माष्टमी के दिन इन 8 राशियों पर बरसेगी भगवान श्री कृष्ण की कृपा, चमकेगा भाग्य

मेष राशि (Aries)- (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न ले। जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। झूठ बोलने के कारण समस्याओं के सामना करना पड़ सकता है। अपने मन की बातें भरोसेमंद लोगों के साथ ही साझा करें। आज शिक्षा और बिजनेस से सम्बंधित महत्वपूर्ण यात्रा के सयोंग बन रहे है।

वृषभ राशि (Taurus)- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जिन लोगों से आप मिलेंगे वह आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आय और व्यय का तालमेल बना रहेगा। बिजनेस से जुड़े अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना है। लोग आपको अपने की समस्याएं साझा करेंगे। कार्य के प्रति कोई आलस न करें और समय अपने दिए हुए काम को पूर्ण करें।

मिथुन राशि (Gemini)- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज अपने जीवन साथी के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। उनके साथ बिताया समय आपको ख़ुशी देगा। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई का खास ख्याल रखें। आज आपका दिन कुछ व्यस्त व्यक्ति के तौर पर गुजरने वाला और आज बेहतर सीखने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही बिजी रहने वाला है। आपके कार्य के प्रति आपकी लग्न बनी रहेगी। काम की तलाश कर रहे युवाओं को आज सफलता मिलने के आसार है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने मन की गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। अगर ऐसा होता है तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कर्मचारियों के माध्यम से बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होने के आसार है। अपने निजी सम्बन्धों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन के रिश्ते और मधुर बनेंगे। ऑफिस में दौड़ भाग अधिक करनी पड़ सकती है। जिस काम में साथ डालेंगे वहां से सफलता हांसिल करेंगे। छोटी छोटी सफलताओं से भी आपको पर्याप्त ख़ुशी का एहसास होगा।

कन्या राशि (Virgo)- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जीवन के किसी खास व्यक्ति के द्वारा की गयी टिप्पणी से मन थोड़ा उदास हो सकता है। अपने साथ काम करने वालों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। महिलाएं अपने करियर को लेकर आज कुछ नया सोच सकती है। अपने भविष्य को लेकर नयी योजना बना सकते है। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के संयोग बन रहे है। और घर में भी आज धार्मिक माहौल रहेगा।

तुला राशि (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुछ नयी खोज को लेकर उनकी गतिविधियों में आपका मन लगा रहेगा। आज आध्यात्मिक अनुभव आपके अच्छे रहेंगे। अपनी बनाई गई नई योजनाओं को किसी के साथ भी साझा करने से बचें। अपने मन को शांत बनाये रखे। अपने काम या पढ़ाई में प्रतिस्पर्धियों से चुनौती मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ चिंताएँ बन रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहेंगे और उनका निष्ठापूर्ण पालन करेंगे। अपने साथ काम करने वालों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपकी बोली में मिठास रहेगी जिस से रिश्ते और भी मधुर बनेंगे। राजनीती से जुड़े लोगों को आज उच्च पद प्राप्त होने के आसार बन रहे है। सोशल मीडिया आप काफी सक्रिय रहेंगे। रोजगार के नए अवसर मिलने की पूरी सम्भावना है।

धनु राशि (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज अपने दोस्तों के साथ कुछ अहम और गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। काफी लम्बे समय से रुके हुए काम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के आसार है। आज के काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और अपनी पुरानी गलतियों से सिखने का प्रयास करें। हो सकता है आज आप ऑनलाइन कुछ खरीददारी करें। छात्र पढ़ाई में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले है।

मकर राशि (Capricorn)- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

वैवाहिक जीवन के रिश्तों में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आपके जीवन में लम्बी यात्रा के संयोग बन रहे है। सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने के आसार है। बिजनेस को लेकर काम का थोड़ा दबाव रहेगा। किसी अनचाहे परिणाम को देखकर निराश होने की जरूरत नहीं है। संतान के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज जीवन साथी या प्रेमी से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। मौसम का असर आज सेहत पर देखने को मिलेगा। सम्पति को लेकर थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके काम या सफलताओ से ईर्ष्या करने वाले लोग चुगली कर सकते है। किसी गलत संगत में पड़ने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

मीन राशि (Pisces)- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किसी भी प्रकार के लें दें में पूर्ण रूप से सावधानी बरतनी होगी। किसी हो रहे पुराने सम्पति विवाद के सुलझाने के आसार है। कार्यक्षेत्र में आप बहुत एक्टिव रहेंगे और सफलता हांसिल करेंगे। आज घर का माहौल धार्मिक रहेगा और धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे है। बड़े बुजुर्गों से लिए आशीर्वाद से जीवन आसान होगा। आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी काम हल करने हौसला रखते है। इस से आपकी प्रशंसा भी होगी।

आज आपने सोमवार 30 अगस्त की सभी राशियों का राशिफल पढ़ा। आपको 30 अगस्त का आज का यह राशिफल कैसा लगा? हमें कमेंट कर के जरूर बताएं व इस राशिफल को अपने परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही या होने वाली घटनाओं में आज राशिफल 30 अगस्त 2021 (Rashifal 30 August 2021) से कुछ अंतर या भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या पंडित से सम्पर्क कर सकते है।