करोड़ों में Net Worth है शिखर धवन की, सबसे रईस क्रिकेटरों में शुमार, क्या तलाक के बाद देनी पड़ेगी आधी संपत्ति

अभी वापस से आईपीएल 2021 की तैयारियाँ शुरू हो ही रही थी कि क्रिकेटर शिखर धवन की पर्सनल लाइफ़ की खबर ने चारों और कोहराम मचा दिया है। शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक हो गया है। आयशा मुखर्जी ने अपने सोशल अकाउंट हैंडल से एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी।

आपको बता दे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने वर्ष 2012 में प्रेम विवाह किया था। लेकिन इनके प्रेम का सफर उम्र भर तक नहीं चल पाया। और आज करीब 10 साल बाद इनका तलाक हो गया। अचानक से आयी ये तलाक की खबर सबको चौंकाने वाली है।

कभी किसी तरह की अनबन के बारे में न सुनना फिर एक दम से ऐसी खबर का बहार आना। लेकिन इस पर शिखर धवन का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन शिखर और आयशा की तलाक के बाद लोगों के मन में सवाल ये उठ रहा है कि इस तलाक की वजह क्या रही होगी।

क्या शिखर धवन को तलाक के लिए अपनी संपत्ति में से आधी संपत्ति बीवी को देनी पड़ेगी। और शिखर धवन कितनी संपत्ति के मालिक है। क्रिकेट जगत से जुड़े कई बड़े खिलाडियों के पास करोड़ों की संपत्ति है।

ठीक वैसे ही अपनी लाइफ में शिखर ने खूब पैसे कमाए और रईस खिलाडियों में इनका नाम शुमार है। शिखर धवन की शुद्ध संपत्ति (Net Worth) लगभग 96 करोड़ रूपये है। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के पास कमाई के कई जरिये है।

इनके सबसे ज्यादा कमाई का हिस्सा BCCI और IPL के कॉन्ट्रैक्ट से आता है। मार्केट में ऐसे कई ब्रांड्स है जिनका प्रचार प्रसार करते हुए शिखर को देखा जाता है। ब्रांड समर्थन के जरिये शिखर धवन लगभग हर महीने 30 लाख रूपये की कमाई करते है।

शिखर धवन को कई बड़े बड़े विज्ञापनों में देखा जाता है। यहाँ से भी शिखर धवन मोटी कमाई करते है। जैसे कि शिखर धवन को रिलायंस जिओ, ड्रीम 11 (Dream 11), एरियल जैसे कई ब्रांड का विज्ञापन करते हुए देखा गया है। BCCI के द्वारा भी भारतीय क्रिकेटरों को मोटा पैसा दिया जाता है।

साल 2019 के बाद शिखर धवन को BCCI की ए ग्रेड (A Grade) केटेगरी का कॉन्ट्रैक्ट है। इसके तहत BCCI के द्वारा शिखर धवन को सालाना 5 करोड़ रूपये मिलते है। और टीम इंडिया के लिए खेलने पर जो मैच फीस मिलती है वो अलग से इनके अकाउंट में क्रेडिट होती है।

मन ऑफ़ द मैच या और तरह की इनामी राशि मिलने वाली अलग से है। BCCI की तरफ से शिखर धवन को अभी ODI मैच के लिए 6 लाख और T-20 मैच के लिए 3 लाख रूपये मिलते है। अब अगर IPL की बात करें तो शिखर धवन सबसे महंगे खिलाडियों में तो शामिल नहीं है पर उनके कॉन्ट्रैक्ट काफी अच्छे है।

IPL में क्रिकेट खेलने के लिए धवन अभी दिल्ली टीम का हिस्सा है। धवन साल 2008 से IPL खेल रहे है। जब धवन हैदराबाद की टीम में थे तब इनकी प्रति सीजन 12 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई थी और अभी दिल्ली के साथ है तब इनकी सीजन के हिसाब से 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई है।

ये भी पढ़ें- तलाक के एक घण्टे बाद ही शिखर धवन ने की ऐसी पोस्ट, पढ़कर फेन्स का दिल भर आया

अलग अलग जगह शिखर धवन ने घर व प्रॉपर्टी खरीद रखी है। दिल्ली के अंदर शिखर धवन का आलीशान बंगला है। इस बंगले की कुल कीमत लगभग 6 करोड़ से भी ज्यादा की आंकी गई है। दिल्ली के साथ मुंबई और गुरुग्राम में भी इनकी प्रॉपर्टी है। ऑस्ट्रेलिया में शिखर धवन ने घर खरीद रखा है।

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों तलाक हो गया शिखर और आयशा का? ये रही वजह-प्यार होने से लेकर तलाक तक की जाने पूरी कहानी

शिखर की पत्नी और बच्चे ऑस्ट्रेलिया के इसी घर में रहते है। शिखर के पास लग्जरी कारों में ऑडी (Audi), बीएमडब्लू (BMW) और रेंज रोवर (RANGE ROVER) मुख्य रूप से है। बताया जाता है कि धवन ने अलग अलग बिजनेस में अपना पैसा निवेश किया हुआ है।