डाइटिंग करने से नहीं, बल्कि ये करने से होगा वजन कम, मोटापा घटाने का रामबाण तरीका-

आज की स्वास्थ्य जीवन शैली में देखा जाए तो मोटापा से बहुत संख्या में लोग परेशान है। सही खान-पान और व्यायाम न करने की वजह से आज मनुष्य का शरीर कई बीमारियों का घर बन गया। अगर सही मायने में देखा जाए तो खान-पान और व्यायाम पर ध्यान देके कई बीमारियों से उभरा जा सकता है। बेशक इनको निरंतर रूप से अपने जीवन में लागू करना होगा। अब मोटापे को देखा जाए तो आज ये बीमारी हर उम्र के व्यक्ति को हो गयी है। छोटी उम्र के बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों के शरीर का वजन अनियंत्रित हो गया है।
वजन बढ़ने के दो ही कारण है-

1) सही खान-पान न करना

2) कम चलना फिरना (शारीरिक गतिशीलता में कमी)

अगर आप भी मोटापे की समस्या से ग्रसित है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इतने बेहतरीन घरेलू उपाय बताएंगे। जिन्हें अपने जीवन में नियंत्रित रूप से लागू कर के आप मोटापे को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।

वजन घटाने के लिए क्या-क्या खाएं-

वजन कम करने के लिए आपको सबसे पहले ध्यान देना होगा कि आप क्या खा सकते है जिस से मोटापा नियंत्रित रहे।

नाश्ता- सुबह का नाश्ता नहीं करने की वजह से भूख ज्यादा लगती और वजन बढ़ता है। इसलिए सुबह का नाश्ता जरूर करें। दलिये और ज्यादा प्रोटीन वाला नाश्ता करें जो पेट का फैट घटाने में मददगार होता है। दलिये में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इससे आपको दोपहर से पहले भूख नहीं लगेगी। फाइबर मोटापे को कम करने में बहुत सहायक है। प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत के लिए आप नाश्ते में उबले हुए अण्डे खा सकते है।

दोपहर का खाना- सुबह नाश्ते के बाद दोपहर के खाने के बीच आप चाहे तो फ्रूट जूस या नारियल पानी पी सकते है। अपने खाने में सलाद को बढ़ावा दें। अब दोपहर के खाने आप जितना हो सकें हरी सब्जियां खाये। पता गोभी, पालक, मटर, फलियां, खीरा ककड़ी, टमाटर और प्याज सलाद में लें।

डिनर या रात का खाना- रात के खाने को नियंत्रित करना मोटापा घटाने के लिए बहुत जरुरी है। हो सके तो दोपहर के खाने और रात के खाने के बीच में आप पालक या टमाटर का सूप पी लें। अगर आप सूप पीना नहीं चाहते तो आप कुछ फल या अंकुरित दाल खा सकते है। क्योंकि ये प्रोटीन और कैल्सियम से भरपूर होते है जो वजन काम करने के लिए उपयोगी डाइट है। जिस से आपको रात के खाने में भूख कम लगेगी। अब आप रात के खाने में एक कटोरी सब्जी के साथ दो चपाती ले सकते है।

प्रोटीन और फाइबर युक्त डाइट खाये- आपको अपने खाने में उच्च प्रोटीन स्त्रोत वाली डाइट को जोड़ना होगा। सोयाबीन, मूंगफली, कई प्रकार की दालें, दही, अंडा, चिकन और पनीर प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत है। प्रोटीन को अपनी डाइट में जोड़ने से आपको जल्दी जल्दी भूख नहीं लगती है। इससे पेट के चारों ओर फैट जमा नहीं होता है। जो वजन कम करने के लिए बहुत सहायक है।

अपने खाने में वो फल भी जोड़ ले जिनमे फाइबर की मात्रा होती है। इस से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट में फैट जमा नहीं हो पता है। फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और आयरन जैसे तत्व मिलते है। जैसे पता गोभी, साबुत अनाज, मटर, राजमा, फलियां इत्यादि आप खा सकते है।

पेय पदार्थ का सेवन- वजन कम करने के लिए पेय पदार्थ जरुरी है। इनका निश्चित रूप से आपको सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे आपको ऐसे पेय पदार्थ नहीं पीने है जिनमे कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। वजन कम करने के लिए आप ग्रीन टी, निम्बू पानी, नारियल पानी, ब्लैक कॉफ़ी, फ्रूट और वेजिटेबल जूस पी सकते है।

पेट कम करने के उपाय-

व्यायाम-
शरीर का ज्यादातर फैट पेट में और कमर के पास जमा होता है। आदमी के मोटापे का बहुत बड़ा भाग पेट और कमर पर होता है। अगर पेट को कम करते है तो मोटापे से बहुत राहत मिलेगी। पेट कम करने के लिए आप निम्न व्यायाम कर सकते है-

  • डबल लेग स्ट्रेच और सिंगल लेग स्ट्रेच
  • कैंची
  • लेग ड्रॉप
  • साइकिल क्रंच
  • प्लैंक और साइड प्लैंक

दौड़ करना- दौड़ करना कई मायनों में शरीर के लिए बहुत जरुरी है और मोटापा कम करने के लिए दौड़ भी जरुरी है। इसके लिए आप सुबह मॉर्निग वाक के समय दौड़ लगाएं। यदि आप जिम जाते है तो वहाँ पर साइकलिंग करें और ट्रेडमिल पर दौड़ करें।

योग करना– जो लोग व्यायाम या जिम नहीं कर सकते उन्हें योग करना चाहिए। योग में ऐसे बहुत बहुत से आसान है जो मोटापा कम करने में सहायक है। जैसे: सूर्यनमस्कार, भुजंगासन, त्रिकोणासन और वीरभद्रासन इत्यादि।

पूरी नींद लेना- शरीर को अधिक ऊर्जावान रखने के लिए नींद का पूरा होना जरुरी है। अगर नींद सही तरीके से पूरी नहीं होती है तो इसे पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है। नींद की कमी से भूख अनियंत्रित रहती है, कभी कम तो कभी ज्यादा भूख लगने लग जाती है। जिस से मोटापा नियंत्रित करने में परेशानी होगी।

खेलना- अपने पसंदीदा खेलों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। यहाँ उन खेलों की बात हो रही है जिनमें चलना फिरना पड़ता है। आउटडोर में खेले जाने वाले खेलों को आप अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते है। जैसे: क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस आदि।

मोटापा ग्रसित ये खाना न खाये-

शुगर कम कर दें-

अपने बढ़ते वजन से परेशान व्यक्ति को शुगर में कमी करनी चाहिए। शुगर में फ्रक्टोज की मात्रा होने के कारण पेट के चारों और फैट जमा होने लगता है। आपको को किसी भी प्रकार के मीठे खाद्य का सेवन नहीं करना है। भारत में ज्यादातर त्योहारों और शादियों में हम बिना सोचे समझे मिठाइयाँ का जाते है। जो हमारे मोटापे के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। कोल्डड्रिंक, आर्टिफीसियल फ्लेवर्ड जूस और स्वीट बेवरेज से मोटापे का खतरा 60% तक बढ़ जाता है।

ऑयली फ़ूड और फास्ट फ़ूड से बचें- आजकल लोगों के खानपान में बहुत बदलाव आ गया है। अपने स्वाद के चलते लोग कुछ भी खाये जा रहे है। स्वाद के पीछे ये नहीं देखते कि ये खाना मोटापे के लिए कितना हानिकारक है। बहार बाजार से खाया जाने वाला फास्ट फ़ूड बहुत ज्यादा ऑयली होता है। ऐसे खाने से शरीर में बहुत बेकार फैट जमा होता है। जिस से मोटापा और बढ़ता है। तो ऑयली और फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचें।

खाने में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करें- मैदा, वाइट शुगर, पास्ता और वाइट ब्रेड जैसे खाने से फैट बढ़ता है। इन्हे नहीं खाने से या कम मात्रा में खाने से पेट का फैट घटने में मदद मिलती है।

डाइटिंग करने से बचें- आज कल देखा जाए तो लोग वजन कम करने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाते है। जिसमे डाइटिंग करना बहुत ज्यादा चल रहा है। डाइटिंग करना आपके शरीर के स्वस्थ्य के लिए बिलकुल ठीक नहीं है। क्या खाना नहीं खाने से शरीर का वजन कम होता है? सही तरीके से और सही खान-पान करने से वजन कम होता है ना की खाना बंद करने से। इसलिए ऐसे वजन कम करने के उपाय से बचें और सही जीवन जीने के लिए संतुलित आहार लें।