राज कुंद्रा को केस में राहत? एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का आरोप, कहा-पुलिस ने राज का नाम लेने को किया मजबूर

राज कुंद्रा (Raj Kundra) का अश्लील फ़िल्में बनाने व बेचने का केस रोजाना एक नया मोड़ ले रहा है। अबकी बार राज के लिए शायद यह राहत की बात हो सकती है। अश्लील फ़िल्में बनाने के आरोप में जेल जा चुकी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अब उलटे मुंबई पुलिस पर ही आरोप लगा दिए है। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) जो कि अभी जेल से बहार है।

गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को भी अश्लील फिल्मों के केस में गिरफ्तार किया गया था। इसी केस में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया हुआ है और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पर इल्जाम लगाए जा रहे है। ‘इंडिया टुडे टीवी’ को इंटरव्यू देते हुए गहना ने कहा कि मुंबई पुलिस ने गहना की गिरफ़्तारी टालने के लिए 15 लाख की घूस मांगी थी।

पुलिस ने कहा कि यदि वह घूस दे देती है तो वह उन्हें छोड़ देंगे। नहीं तो उनकी गिरफ़्तारी भी बढ़ जाएंगी और उनका बना बनाया नाम भी मिटी में मिल जाएगा। गहना कहती है कि पुलिस ने उनसे घूस मांगी थी। परन्तु उन्होंने घूस देने से मना कर दिया जिस कारण से उनके खिलाफ गलत केस बनाया गया था। बिना किसी जुर्म के उन्हें लग-भग 4 महीने जेल में रह कर आना पड़ा।

गहना जब 4 महीने जेल में रह कर आयी उस FIR पर तो गहना को जमानत मिल गयी। लेकिन उसके बाद मुंबई पुलिस ने एक नयी FIR में इनका नाम शामिल कर दिया। गहना ने ये भी दावा किया है कि मुंबई पुलिस ने उन पर दबाव बनाया था कि अश्लील फिल्मों के केस में व राज कुंद्रा (Raj Kundra) व एकता कपूर (Ekta Kapoor) का नाम ले।

आगे गहना ने कहा कि- ‘हाँ मैं यह मानती हूँ कि मैंने राज कुंद्रा की मोबाइल एप्प हॉटशॉट के लिए कुछ बोल्ड वीडियो में काम किया था। लेकिन यह वीडियो पोर्न नहीं थे। मैंने मुंबई पुलिस को पैसे नहीं दिए क्योंकि मैं जानती हूँ कि मैं गलत नहीं हूँ। इसलिए मैं सबसे कहती रही हूँ कि मैंने और राज कुंद्रा ने कुछ भी गलत काम नहीं किया है।’

अभिनेत्री ने अपनी और यश ठाकुर की व्हाट्सअप पर हुई बातचीत भी दिखाई। जिसमें उन्होंने इस किसी के बारे बात की थी और यह साबित करने की कोशिश करी पुलिस को घूस न देने के कारण उन पर झूठा केस बना था। गहना वशिष्ठ ने कहा कि इस बार वह खुद को साबित करने के लिए पुलिस के पास नहीं जाएंगी।

क्योंकि वह जानती है कि पुलिस उनका साथ नहीं देंगी। वह अभी अपनी चार्ज शीट मिलने का इंतज़ार कर रही है। जिसके द्वारा मीडिया को गलत जानकारी दी गयी थी। गहना ने यह दिखाने की कोशिश की है अब वह पुलिस से बहुत डर चुकी है और कहा कि उन पर जो केस है वह बेबुनियाद है। इसके साथ-साथ राज कुंद्रा का नाम लेने के लिए पुलिस ने उन्हें मजबूर किया था।

गहन को अब दूसरी FIR में लगे नए आरोपों से गिरफ्तारी का डर लग रहा है। इसलिए जब क्राइम ब्रांच ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया तो वह नहीं गयी। राज कुंद्रा अभी पहले से ही आर्थर रोड जेल में बंद है। अब देखना यह होगा की कौन सच बोल रहा है और यह कहानी आगे क्या मोड़ लेती है।