33 साल की हुई वाणी कपूर ने इस अंदाज़ में मनाया बर्थडे, अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम में आ चुकी नज़र

हाल ही में अक्षय कुमार के साथ ‘बेल्ल बॉटम’ फिल्म में नजर आई वाणी कपूर को 33वे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आज वाणी ने अपना 33वा जन्मदिन मनाया। अनुष्का शर्मा ने लेकर आयुष्मन खुराना तक सभी बड़े सितारों ने वाणी को जन्मदिन की बधाइयाँ दी। सभी बॉलीवुड सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर वाणी को जन्मदिन की बधाई दी।

वाणी कपूर आयुष्मान खुराना के साथ ‘चंडीगढ़ करें आशिकी’ फिल्म में नजर आने वाली है। आयुष्मान ने वाणी के साथ एक सेल्फी डालते हुआ बधाई दी और कहा कि उनको फिल्म में मानवी के रूप में देखने का इंतज़ार है।

अनुष्का शर्मा ने भी ‘बेल्ल बॉटम’ की फोटो स्टोरी पर डाली और बधाई दी। वाणी के सभी फेन्स ने उनको सोशल मीडिया पर बधाई और उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएँ भी दी।

वाणी ने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया और अपने दोस्त अनुष्का और आकांशा रंजन के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की। सभी ने वाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ और खूब सारा प्यार दिया।

आपको बता दें कि वाणी कपूर ने अपने लुक को अच्छा करने के लिए अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई थी। जिसके बाद उसके काफ़ी फेंस ने इस लुक को सराहा तो काफ़ी लोगों ने इसको ट्रोल भी किया था।