मालदीव में बिपाशा बसु इस ग्लैमरस अंदाज में नजर आयी, तो वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन का ये लुक छा गया

बतौर मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने अभिनय और खूबसूरती से बहुत नाम कमाया है। अपने करियर के शुरूआती दौर में बिपाशा ने मॉडलिंग की थी। उसके बाद बिपाशा ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई भाषाओं में फ़िल्में की लेकिन ज्यादातर बिपाशा को हिंदी फिल्मों में देखा गया है।

साल 2000 में आयी फिल्म ‘अजनबी’ में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बिपाशा (Bipasha Basu) ने पहली बार बॉलीवुड में अभिनय किया। इस फिल्म में बिपाशा के द्वारा निभाए गए नकारात्मक किरदार के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया।

और अपनी पहली फिल्म में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद अनेकों फिल्मों में बिपाशा ने अपने खूबसूरत अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

फ़िल्मी दुनिया में एक दौर ऐसा भी आया जब हर अभिनेता बिपाशा के साथ फिल्म में काम करना चाहता था। फिल्मों में बिपाशा की खूबसूरत अदाओं के अभिनय ने लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया था।

इसके बाद बिपाशा जिस्म, बरसात, धूम-2 जैसी कई बड़ी हिट फिल्मों में देखा गया था। नो एंट्री और धूम 2 जैसी फिल्मों ने बिपाशा को एकदम से मशहूर कर दिया। इसके बाद हिंदी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस का बोलबाला होने लगा।

बॉलीवुड फिल्मों में बिपाशा ने बतौर डांसर भी कई फिल्मों में काम किया है। बिपाशा के जलवों का हर कोई दीवाना है। और बिपाशा ने अपनी 37 साल की उम्र में वर्ष 2016 में करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

आपको बता दे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए बिपाशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। आए दिन अपनी नयी और ताजा तस्वीरें साझा करती रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा ने अपनी कई ताजा तस्वीरें शेयर की है।

जिन्होंने इंटरनेट का पारा फिर से बढ़ा दिया है। अभी बिपाशा बसु अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव छुट्टियां एन्जॉय कर रही है। वहां से एक्ट्रेस से बेहद ही रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।

जिनमे दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे है। भले ही एक्ट्रेस बिपाशा को अभी फिल्मों में नहीं देखा हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिये एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। अपने ताजा और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर एक्ट्रेस हमेशा चर्चाओं में रही है।

अभी हाल ही में मालदीव से शेयर की गयी तस्वीरों में बिपाशा कमाल की लग रही है। इनका खूबसूरत और रोमांटिक भर अंदाज देखते ही बन रहा है। बिपाशा इन तस्वीरों में अलग अलग कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही है।

बिपाशा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे है और प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। बिपाशा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- ‘आसमान और पानी दोनों मिले हुए है। पता ही नहीं चल रहा समुन्द्र और आकाश कहाँ है।’

आपको बता दे अपने जन्मदिन को एन्जॉय करने के लिए बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव गयी है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा को साल 2015 में आखरी बार फिल्म अलोन में देखा गया था।

उस फिल्म में इनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा लीड रोल में थी। बिपाशा और करण के प्यार की कहानी भी इसी फिल्म से शुरू हुई थी। दोनों पहली बार फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान ही मिले थे। यही से प्यार हुआ और अगले साल 2016 में शादी कर ली।

वहीं अब अगर बात करें जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) की तो एक्ट्रेस कहाँ किसी से पीछे रहने वाली है। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है

लेकिन कृष्णा श्रॉफ की फैन फॉलोविंग किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। कृष्णा श्रॉफ को अक्सर सोशल मीडिया पर ताजा तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। अभी हाल में कृष्णा श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है।

इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ़ कर रहे है। कृष्णा श्रॉफ की इन तस्वीरों को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। देख सकते है कृष्णा श्रॉफ रेड एंड वाइट बिकिनी में स्विमिंग पूल में चिल करते नजर आ रही है।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने लिखा- DND. आपको बता दें कृष्णा श्रॉफ फिट रहने के लिए हमेशा जिम और योग करती है। कृष्णा श्रॉफ अपने जिम समय की भी कई खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती है।

कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आती है। कृष्णा श्रॉफ के दिन की शुरुआत हमेशा जिम और वर्क आउट से होती है। कहा जाता है कृष्णा श्रॉफ अपनी छोटी उम्र में बहुत ज्यादा मोटी दिखती थी।

यहाँ तक कहा जाता है कि कृष्णा श्रॉफ का 14 साल की उम्र में 84 किलोग्राम वजन था। लेकिन फिर कृष्णा श्रॉफ ने अच्छा दिखने और वजन कम करने के लिए जिम और वर्क आउट का सहारा लिया। उसके बाद कृष्णा श्रॉफ के जीवन का नियमित रूप से हिस्सा बन गया।

अपनी डेडिकेशन से कृष्णा श्रॉफ ने अपनी बॉडी को एकदम फिट कर लिया। अभी भले ही कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड में नहीं आयी हो लेकिन कृष्णा ने खूबसूरती के मामले में सभी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।

कृष्णा श्रॉफ को कई बार ऐसे छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। और अक्सर अपनी खूबसूरत अदाओं भरी तस्वीरों फैंस के साथ साझा करती है। फैंस इनकी तस्वीरों को जमकर प्यार देते है और खूब पसंद करते है।