बॉलीवुड की ये हसीन अभिनेत्रियां साल 2021 में करने वाली है शादी, कियारा आडवाणी से लेकर कटरीना तक

2020 में बॉलीवुड के कई सितारे शादी के बंधन में बंधते हुए नज़र आये थे। अब साल 2021 में भी कई सिनेमा जगत के अभिनेता और अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बांधने वाले है। अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी शादी रचा ली है। अब बॉलीवुड से कई जोड़ियों का नाम सामने आ रहा है जो शादी के बंधन में बंधने वाले है। तो आखिरकार कौनसी है वो बॉलीवुड की जोड़ियां जो इस साल शादी करने वाले है। आइये जानते है इन बॉलीवुड कपल के बारे में।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और बंटी सचदेव (Bunty Sachdev)

इस लिस्ट में जो जोड़ी इस साल शादी के बंधन में बंधने वाली है उसमे नाम आता है सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड बंटी सचदेव का। बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकार कई सालों से बंटी सचदेव के साथ रिलेशनशिप में है।

अब मीडिया में खबरें आ रही है कि ये दोनों जल्द ही सगाई कर के शादी रचने वाले है। सोनाक्षी और बंटी के रिलेशन की खबरे आज की नहीं है। साल 2012 से ही इनके रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दे बंटी सचदेव, सलमान खान के भाई सोहल खान के साले है।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha)

आशिक़ी 2 से लेकर बाघी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम भी इस साल शादी करने वाले कपल की लिस्ट में है। श्रद्धा कपूर अपने लम्बे समय के बॉयफ्रेंड और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी रचने वाली है। रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर पिछले 3 साल से भी अधिक वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे है।

रोहन श्रेष्ठ पेशे से एक फोटोग्राफर है और पिछले कई सालों से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रिलेशन में है। अब मीडिया में इनको लेकर अक्सर चर्चे होते रहते है और बाते सामने आ रही है कि दोनों ही अब सीरियस रिलेशन में है। फ़िलहाल श्रद्धा कई नई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही है और जल्द ही इनके नई फ़िल्में पर्दे पर पर देखने को मिलेगी।

रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

कपूर खानदान के बड़े बेटे रणबीर कपूर और कारन जोहर को अपना मेंटर बताने वाली आलिया भट्ट बहुत लम्बे समय से रिलेशनशिप में है। अब तक इन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर मीडिया में कभी खुलकर बात नहीं की है। लेकिन जैसे जैसे दोनों के रिश्ते को ज्यादा समय हो रहा है तो अब दोनों ही खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बोल रहे है।

यूं तो 2020 में इस कपल लो लेकर खबरें आयी थी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है पर ऋषि कपूर की मौत की वजह से यह शादी लेट हो रही है। पर अब खबरें है की साल 2021 में इनके घर पर भी शहनाइयां बजने वाली है। रणबीर कपूर इस से पहले कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके है। जिनमें कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और अवंतिका के साथ इनके रिलेशन में रहने की बातें सामने आई थी। अब देखना यह होगा कि आलिया भट्ट के साथ इनका रिलेशन कब शादी में तबदील होता है।

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra)

हाल ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह फिल्म रिलीज हुई है। जिनमे यह दोनों एक्टर एक्ट्रेस एक साथ नज़र आये है। फिल्म में इनको देखकर लगता है इनकी केमिस्ट्री बहुत जम रही है। बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी को फेन्स भी बहुत पसंद करते है। इनको पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता आ रहा है।

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की उन खूबसूरत अदाकाराओं में से है जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट रोमांटिक फ़िल्में दी है। शहीद कपूर के साथ आयी कियारा की फिल्म कबीर सिंह भी खूब चर्चा में रही थी। अब हाल ही कियारा की रिलीज हुई फिल्म शेरशाह खूब सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन मीडिया में जब इनके रिलेशन के बारे में पूछा जाता है तो ये दोनों अब तक नकारते आये है। लेकिन जिस तरह से इन दोनों की नजदीकियां बढ़ रही है लगता है ये जल्द ही शादी करने वाले है।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal)

जी हां, हैरान होने की कोई बात नहीं है। इस लिस्ट की अगली कड़ी में बॉलीवुड दर्शकों की फेवरेट अदाकारा कटरीना कैफ का नाम आता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कटरीना कैफ एक्टर विक्की कौशल के साथ बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। जिस तरह दोनों को एक दूसरे के रोमांटिक अंदाज़ में स्पॉट किया जा रहा है उस से तो यही लग रहा है कि ये भी साल 2021 में शादी रचाने वाले है।

अभी हाल ही में कटरीना और विक्की कौशल को लेकर इनके सगाई की चर्चा हुई थी। मीडिया में एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमे कटरीना लाल रंग के जोड़े में थी और खबरें फ़ैल गयी थी कि दोनों ने चुपके से सगाई कर ली। लेकिन जब इस पर उनसे पूछ गया तो कहा की यह सच नहीं है। लेकिन इनके रिलेशन को लेकर बाते यही है कि ये दोनों जल्द शादी करेंगे। फिलहाल कटरीना कैफ टाइगर 3 की शूटिंग के लिए सलमान खान के साथ रूस गयी हुई है।

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में है। हालाँकि जैकलीन से जब उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा जाता है तो एक्ट्रेस खुलकर जवाब नहीं देती है। हाल ही में जैकलीन एक बिजनेसमैन को डेट कर रही कि साउथ के रहने वाले है।

लेकिन बॉलीवुड फेन्स को ऐसा लगता है की जैकलीन फर्नांडिस सिंगल है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन फर्नांडिस एक सीक्रेट रिलेशन में है जो की साउथ के एक बिजनेसमैन है। खबरे यह भी है कि दोनों ने मुंबई के जुहू में प्राइम लोकेशन पर एक आलिशान बंगला ख़रीदा है। जिसमे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह सकते है और दोनों एक दूसरे से वीडियो कॉल पर भी बातें करते रहते है।

मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar)

मौनी रॉय एक टीवी सीरियल अभिनेत्री है। जिन्होंने कई सुपर हिट टीवी शो में अपनी अदाकारी से फेन्स का दिल जीता है। घर घर का लोकप्रिय कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले नागिन शो में मौनी रॉय ने नागिन किरदार से अपनी अहम पहचान बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौनी रॉय हाल ही में एक दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही है।

लेकिन मौनी इस पर मीडिया से ज्यादा बात नहीं करती है। मौनी अपने इस रिलेशनशिप को सीक्रेट रखना चाहती है। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉक डाउन में मौनी रॉय दुबई में रहने लगी है। कहा जाता है कि इस दौरान मौनी रॉय की नजदीकियां बिजनेसमैन सूरज नांबियार से बढ़ गयी। और मीडिया में खबरे है कि यह दोनों जल्द शादी करने वाले है।