इन अभिनेत्रियों ने हीरो को छोड़ फ़िल्मी दुनियाँ के खलनायकों से रचाई शादी, देखें इन तस्वीरों में

फिल्मों में हीरो का किरदार हो या विलेन का किरदार, सभी अभिनेता बखूबी अपने किरदार को निभाते है। हम सबने बॉलीवुड की कई फ़िल्में देखी है जिनमें विलेन के किरदार में कई चेहरों के नाम शुमार है। अभिनय के तौर पर देखा जाए तो बहुत बार हीरो के अभिनय से ज्यादा विलेन के अभिनय को दर्शक पसंद करते है। और एक फिल्म के लिए जितना हीरो का किरदार शानदार होना जरूरी है उतना ही एक विलेन का किरदार भी शानदार होना जरूरी है। बॉलीवुड में कई ऐसे विलेन है जो बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन क्या आप उनकी ज़िंदगी के बारे में जानते है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन प्रसिद्ध खलनायकों और उनकी पत्नियों से रूबरू करवाएंगे।

आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) & रेणुका शहाणे (Renuka Shahane)

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे साल 1994 में प्रदर्शित हुई फिल्म “हम आपके है कौन” में अभिनय करते हुए नजर आ चुकी है। ये फिल्म अपने समय की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। और इसी फिल्म में अभिनय के बाद रेणुका शहाणे को एक नयी पहचान मिली थी।

वर्ष 2001 में रेणुका शहाणे ने बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा से शादी की। आशुतोष राणा को फिल्मों में मुख्य रूप से विलेन के किरदार में ही देखा गया है। दर्शक इनके अभिनय के कायल है। सिनेमा जगत के सभी दर्शक आशुतोष राणा के किरदार और अभिनय को खूब प्यार देते है।

नवाब शाह (Nawab Shah) & पूजा बत्रा (Pooja Batra)

पूजा बत्रा 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही है। पूजा बत्रा ने साल 1999 में आयी “हसीना मान जाएगी” जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है। वर्ष 2019 में पूजा बत्रा ने बॉलीवुड अभिनेता नवाब शाह से विवाह किया

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने विलेन के किरदार निभाने वाले नवाब शाह के साथ कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पूजा बत्रा ने शादी का निर्णय लिया और 2019 में एक दूसरे के हमसफर बन गए। बॉलीवुड अभिनेता नवाब शाह ने कई हिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। “डॉन 2”, “टाइगर जिन्दा है” जैसी फिल्मों के साथ साथ साउथ की मूवीज में भी इन्होने विलेन के किरदार निभाए है।

प्रकाश राज (Prakash Raj) & पोनी वर्मा (Pony Verma)

पोनी वर्मा बॉलीवुड जगत में बहुत ही शानदार कोरियोग्राफर है। पोनी वर्मा ने साल 2010 में बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज से शादी की थी। अब सिनेमा जगत में प्रकाश राज को कौन नहीं जनता। प्रकाश राज ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।

दर्शक प्रकाश राज के विलेन के किरदार और उनके अभिनय को बहुत ही ज्यादा पसंद करते है। कई दर्शकों का तो ये तक कहना होता है फिल्म में प्रकाश राज के विलेन के किरदार की वजह से फिल्म हिट हुई है। प्रकाश राज अपने अभिनय में जान डाल देते है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की सिंघम, दबंग 2, पुलिसगीरी जैसी कई हिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।

डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) & गावा डेन्जोंगपा (Gawa Denzongpa)

डैनी डेन्जोंगपा 90 के दशक के सबसे मशहूर खलनायकों की लिस्ट में अपना नाम शुमार करते है। डैनी डेन्जोंगपा बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया है।

इनके अभिनय से फिल्म में चार चाँद लग जाते थे। डैनी डेन्जोंगपा ने अपने फ़िल्मी समय में ही शादी रचा ली थी। साल 1990 में डैनी डेन्जोंगपा ने सिक्किम की राजकुमारी गावा डेन्जोंगपा से शादी की है।

के के मेनन (Kay Kay Menon) & निवेदिता भट्टाचार्य (Nivedita Bhattacharya)

निवेदिता भट्टाचार्य हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री है। निवेदिता भट्टाचार्य ने बॉलीवुड एक्टर के के मेनन से शादी की है। के के मेनन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।

और इनके अभिनय को दर्शक खूब पसंद भी करते है। बॉलीवुड सुर्ख़ियों में ऐसा भी कहा जाता है कि निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन पहली बार मूवी थिएटर में ही मिले थे। वहीं से दोनों के प्यार का सफर शुरू हुआ था।

निकितिन धीर (Nikitin Dheer) & कृतिका सेंगर (Kratika Sengar)

कृतिका सेंगर मुख्य रूप से एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। टीवी जगत के कई हिट सीरियल में कृतिका सेंगर ने अभिनय किया है। टीवी जगत के सबसे प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रानी लक्ष्मीबाई’ और ‘कसम तेरे प्यार की’ जैसे सीरियल में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने साल 2014 निकितिन धीर से विवाह किया।

निकितिन धीर मुख्य रूप से एक बॉलीवुड अभिनेता है। निकितिन धीर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है निकितिन धीर ने दबंग 2, चेन्नई एक्सप्रेस, रेड्डी जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।

गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) & कशिश ग्रोवर (Kashish Grover)

गुलशन ग्रोवर, अब इस नाम और चेहरे को बॉलीवुड में कौन नहीं जानता। गुलशन ग्रोवर ने अपने अभिनय के दम पर ऐसी बॉलीवुड में ऊंचाइयों को छुआ है। 90 की दशक की बहुत फिल्मों में गुलशन ग्रोवर ने विलेन का किरदार निभाया है।

इनके विलेन के किरदार में अभिनय इतना शानदार होता था कि लोगों के मन में आज भी यह वहम बैठा हुआ है कि गुलशन ग्रोवर कोई रियल में विलेन है। गुलशन ग्रोवर ने अपने समय में कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अपनी पहली पत्नी से तलाक होने के बाद गुलशन ग्रोवर ने साल 2001 में कशिश ग्रोवर से शादी की।

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) & शिवांगी कोल्हापुरे (Shivangi Kolhapure)

शक्ति कपूर बॉलीवुड फिल्मों में कई अलग अलग किरदार निभाए है। शक्ति कपूर ने हर किरदार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है फिर चाहे वो कॉमेडी हो या खलनायक। शक्ति कपूर को खासकर गोविंदा की फिल्मों में कॉमेडी के किरदार में देखा गया है। और बॉलीवुड की कई फिल्मों में शक्ति कपूर को खलनायक के किरदार में देखा गया है।

शक्ति कपूर ने वर्ष 1982 में शिवांगी कोल्हापुरे से विवाह किया। शिवांगी कोल्हापुरे से शक्ति कपूर को दो बच्चे है श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अभी के समय में बॉलीवुड की सबसे सक्रिय अभिनेत्रियों में से एक है।