राज कुंद्रा केस: देश छोड़कर भागने का डर सता रहा मुंबई पुलिस को, राज की जमानत पर पुलिस की ये दलीलें

वैसे तो राज कुंद्रा के केस में हमेशा ऐसे खुलासे होते है जिस से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का डर और बढ़ जाट है। लेकिन इस बार कुछ उल्टा हो रहा है। राज कुंद्रा को लेकर इस बार मुंबई पुलिस का डर बढ़ा हुआ है। दरअसल हुआ यूं है कि अश्लील फ़िल्में बनाने और मोबाइल एप के जरिये दिखाने के आरोप में जेल गए राज कुंद्रा ने मुंबई की सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।

जिसकी मंगलवार 10 को सुनवाई हुई थी जिसे सेशंस कोर्ट ने 20 अगस्त तक के लिए टाल दी है। गौरतलब है की मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात अश्लील फ़िल्में बनाने व ऑनलाइन दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट से गुहार लगाई है कि उन्हें जमानत ना दी जाए।

उन्हें जमानत देने पर समाज में गलत सन्देश जाएगा। पुलिस ने मुंबई सेशंस कोर्ट से यह भी अपील की है कि अगर इन्हें जमानत दी जाती है तो वह फिर से ऐसा जुर्म कर सकते है और देश छोड़कर भी भाग सकते है। जो किसी भी प्रकार से समाज और देश के लिए अच्छा सिद्ध नहीं होगा।

राज कुंद्रा ने अपनी जमानत याचिका कई प्रकार की दलीलें दी है। राज अभी मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। राज और उनके वकील ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए दलीलें दी है कि मुंबई पुलिस ने अप्रैल माह में जो चार्जशीट कोर्ट को दी है उसमें उनका नाम नहीं था। और न ही इस केस से सम्बंधित FIR में उनका नाम दर्ज था।

राज की इस याचिका में यह भी कहा गया है कि उस समय इस चार्जशीट में जिनके नाम थे वो अभी जमानत पर छोड़ दिए गए है और जिला सेशंस कोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी थी जो एक गलती का रूप दर्शाती है।

लेकिन मुंबई पुलिस कसी भी प्रकार का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। मुंबई पुलिस के इरादे साफ़ नज़र आ रहे कि राज को जमानत न मिले इसके पीछे मुंबई पुलिस का डर यह है कि राज जमानत के बाद देश छोड़ कर भाग सकते है।

राज कुंद्रा की जमानत याचिका के जवाब में मुंबई पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि यह जुर्म बहुत ही संगीन है और पुलिस की अभी जांच जारी है कि बनाये गए सभी वीडियो कहाँ से अपलोड किये गए थे। मुंबई पुलिस की राज की जमानत पर सबूत नष्ट करने का भी डर सता रहा है।

मुंबई पुलिस ने कोर्ट से अपील में कहा फरार आरोपी प्रदीप बख्शी की राज कुंद्रा से रिश्तेदारी है और राज कुंद्रा रिहा होने के बाद उनके सम्पर्क में आ सकते है और खास सबूतों को मिटा सकते है। इन सभी दलीलों के साथ मुंबई पुलिस ने कोर्ट में यह भी दावा किया है कि राज कुंद्रा भारत के नहीं बल्कि ब्रिटिश नागरिक है।

जमानत पर इन्हे रिहा करना खतरनाक हो सकता है और जमानत के बाद यह देश छोड़ कर इंग्लैण्ड जा सकते है जिसके बाद इनको पकड़ना बहुत मुश्किल हो जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि इनके झांसे में आकर इन अश्लील कामों में फंसी लड़कियाँ बहुत गरीब है और राज के बहार होने पर यह अपनी ताकत के प्रभाव से सबूतों को मिटा सकते है।