अभिनेत्री रेखा सिर्फ डार्क रेड लिपस्टिक ही लगाती है, तो प्रियंका चोपड़ा सहित रजनीकांत के बारे में जाने यह दिलचस्प बातें

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी और बहुत पुरानी भी है। विश्व सिनेमा जगत में बॉलीवुड अपनी एक दमदार छवि बना के रखता है। बॉलीवुड सिनेमा जगत पिछले कुछ समय से पूरे विश्व स्तर तक पहुंच चूका है। कई बॉलीवुड की हिट और बड़ी फ़िल्में भारत से भरा विदेशों में भी रिलीज होती है। विदेशों में बॉलीवुड की फिल्म प्रदर्शन से अच्छी खासी कमाई भी होती है। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े पुराने, नए और कुछ रोचक तथ्य साझा करेंगे जिसके बारे में आपके पहले कभी नहीं जाना होगा।

तो आइये जानते है बॉलीवुड के ये दिलचस्प फैक्ट्स-

  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। इस काजोल और शाहरुख़ खान की जोड़ी ने कमाल का अभिनय किया और एक नया मुकाम हासिल किया। लेकिन क्या आप जानते है इस फिल्म के लिए सैफ अली खान पहली पसंद थे और फिल्म में राज मल्होत्रा के रोल के लिए हॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता टॉम क्रूज के बारे में सोचा गया था।
  • बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है। जिन्हें आज हम सिनेमा जगत के बड़े पर्दे पर पसंद करते है उनका यह फ़िल्मी सफर इतना आसान नहीं होता है। अगर बात करे बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर की तो जब वह पहली बार मुंबई आये थे तब अनिल कपूर काफी समय के लिए राज कपूर के गैराज में रहे थे।
  • शुरूआती दौर में देखा जाए तो हिंदी फ़िल्में काफी लम्बे समय की होती थी। LOC और Mera Naam Joker बॉलीवुड की सबसे लम्बी अवधि की फिल्मे है। इन फिल्मों की समय अवधि 4 घंटे और 15 मिनट है। कहे तो तकरीबन 255 मिनट इन फिल्मों की समय अवधि है। लेकिन अभी की फ़िल्में बहुत कम समय अवधि की बनाई जाती है।
  • आमिर खान ने हिंदी सिनेमा जगत को कई बड़ी फ़िल्में दी है और इनकी फिल्मों ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गजनी हिंदी सिनेमा जगत की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पारा किया था। और आमिर खान की 3 इडियट्स फिल्म देश की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 200 करोड़ के आंकड़े को छुआ था।
  • आज हिंदी सिनेमा जगत में हम फ़िल्में देखते है तो हम यह कहने लग जाती की इसकी शूटिंग अच्छी नहीं हुई है या इसका प्रिंट अच्छा नहीं है। लेकिन शुरूआती दौर को अगर देखा जाए तो बहुत मुश्किल भरा था। आलम आरा बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसमे आवाज थी। इस से पहले की फिल्मों में सिर्फ दृश्य होते थे आवाज नहीं।
  • अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े नायक है। अमिताभ बच्चन के बारे में कहा जाता है कि वह समय के इतने पाबन्द है कि वह शूटिंग पर चौकीदार से भी पहले पहुंच जाते है।
  • हिंदी सिनेमा जगत में एक साल में कई फ़िल्में रिलीज होती है। लेकिन बहुत कम फ़िल्में ही दर्शकों को पसंद आती है और फ़िल्मी पुरस्कार तक पहुंच पाती है। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली फिल्मों में नंबर 1 पर “कहो न प्यार है” फिल्म है। इस फिल्म ने 92 अवार्ड जीते थे।
  • साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसे है जिन्हे वह के लोग बहुत प्यार करते है और भगवान का दर्जा देते है। तमिल नाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को भी फिल्मों में देखा गया है। लेकिन जयललिता ने सिर्फ एक ही बॉलीवुड फिल्म में काम किया था वह फिल्म थी “इज्जत”
  • अमिताभ बच्चन अभी बॉलीवुड में एक फिल्म के करोड़ों में चार्ज करते है। लेकिन अभी के समय में तो कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां करोड़ों में चार्ज करते है। लेकिन 1990 में के दशक में अमिताभ एकमात्र ऐसे एक्टर थे जॉन करोड़ या उस से ज्यादा की फीस लेते थे।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा जब भी किसी कार्यक्रम में भाग लेने जाती है तो सिर्फ डार्क रेड या चोकलेटी लिपस्टिक लगाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जाता है कि इसके पीछे रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी का कारण है।
  • शोले फिल्म अपने समय की सुपर हिट फिल्मों में से एक है। लेकिन इस फिल्म के लिए कई तरह की मेहनत और मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। शोले फिल्म का फेमस डायलोग “कितने आदमी थे” का 40 बार रिटेक लेने के बाद ok हुआ था।
  • एक्टर के रग रग में अभिनय बसा होता है। उनको फिल्म की जरूरत के हिसाब से हर तरह का अभिनय करना पड़ता है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इसलिए कि यहाँ बाप बेटे की पहली जोड़ी है जिसने “पा” बेटे ने पिता का और पिता ने बेटे का किरदार निभाया था।
  • साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत का जीवन सिनेमा जगत तक पहुंचने से पहले बहुत स्ट्रगल भरा था। रजनीकांत बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले कुली, कारपेंटर और बस कंडक्टर का काम किया करते थे। लेकिन आज रजनीकांत हर फेन्स के दिलों में बसते है। इन्होने अपने अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाई है।
  • विश्व सुंदरी रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। वह अकेली ऐसी भारतीय अभिनेत्री है जिनको USA के National Opus Honour Choir से सम्मानित किया गया है।