अब हनी सिंह पर हुआ कोर्ट केस, पत्नी शालिनी तलवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें क्या लगे है आरोप-

हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की पत्नी शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी तलवार ने कोर्ट में यह याचिका डाली है कि हनी सिंह उन पर घरेलू हिंसा करते है। इसके साथ-साथ और भी कई बड़े खुलासे किये है शालिनी तलवार ने। जुर्माने के तोर पर उन्होंने 10 करोड़ रुपये मांगे है।

बॉलीवुड के रैपर व अभिनेता यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की पत्नी शालिनी तलवार पति के खिलाफ आ खड़ी हुई है। इन्होंने दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट में महिलाओं की घरेलू हिंसा से सुरक्षा एक्ट के तहत यह केस दर्ज कराया है। शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में कहा है कि उन पर घरेलू हिंसा हो रही है और उन्हें न्याय चाहिए।

कोर्ट ने हनी सिंह के लिए नोटिस जारी कर उनसे इस केस की जानकारी मांगते हुए 28 अगस्त से पहले जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस में कहा है कि आपकी पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में जवाब दें। शालिनी तलवार की ओर से एडवोकेट अपूर्व पाण्डे, वकील संदीप कुमार और जीजी कश्यप ने दलीलें पेश की है।

अभी हनी सिंह की तरफ का पहलु जानना बाकी है। शालिनी द्वारा हनी सिंह पर लगे केस की खबरें जब से बाहर आई है तब से यह बात सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा चुकी है। हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 में हुई थी। उससे पहले यह दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में भी थे। हालाँकि उनकी शादी के बारे में खबर 2014 में मिली थी।

हनी सिंह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी का असर उनके करियर पर पड़े। हनी सिंह ने पहली बार अपना आपा शालिनी पर तब खोया था जब उनकी शादी की तस्वीरें मीडिया में आ गयी थी। हनी सिंह का कहना था कि उनकी यह तस्वीरें शालिनी ने बाहर निकाली है। इस किस्से के बारे में भी शालिनी ने केस दर्ज करने के बाद बताया था।

इसके साथ-साथ शालिनी ने यह भी दावा किया है कि उनके पति का और भी कई महिलाओं के साथ शारीरिक सम्बन्ध रह चूका है। इन बात की जानकारी उन्होंने ‘ब्राउन रंग दे’ गाने की कलिग के उनके पति के साथ सम्बन्ध को दर्शाते हुए कहा।

कहा कि हनी सिंह ने उन पर शराब की बोतल फेंकी है। इस सूत्र में दी गई अर्जी में उन्होंने अपने सास, ससुर और ननद का जिक्र भी किया है। शालिनी चाहती है कि अब उन्हें सुरक्षा दी जाए ताकि उनके ससुराल वाले उनके साथ कुछ गलत न करें।

शालिनी ने बताया की उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी इसीलिए उतर दी क्योंकि डायमंड हनी सिंह के लिए शुभ नहीं है। हनी सिंह की पत्नी चाहती है की जुर्माने के तौर पर अब उन्हें 10 करोड़ रुपये दिए जाए।

हनी सिंह के तरफ की कहानी सुनने से पहले अभी तक कोर्ट ने शालिनी के पक्ष में फैसला रखा है। यह बात चौंकाने वाली होती है जब कोई 10 साल रिलेशनशिप में रहता और 10 की शादी भी पूरी कर लेता है परन्तु उसके बाद ऐसी खबरें आती है।