असल जिंदगी में सिंगल है “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के यह सितारे, शादी नहीं करने की ये है वजह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बहुत ही प्रसिद्ध शो है। जिसे जनता बहुत ही ज्यादा प्यार भी देती है। यह शो एकता व प्रेम को दर्शाता है। जहाँ अलग अलग जाती और धर्म के लोग एक साथ प्यार से मिल कर रहते है और सुख दुःख में एक दूसरे के साथ बिना किसी भेद भाव के ख़ुशी ख़ुशी गोकुलधाम में रहते है। साथ ही साथ कुछ समाज की कमियों और बुराइयों पर भी काम करते है और उसका एक सही उपाय ढूंढ़ने की कोशिश भी करते है। जनता को यह समझाने की कोशिश करते है कि हर समस्या का हल संभव है।

इस शो के हर किरदार की अलग खासियत और तरीका है जो देखने वालों को हँसाने के साथ साथ कुछ सिखाने का काम भी करता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर उम्र का व्यक्ति इस शो को देखना बहुत पसंद करता है। परन्तु क्या आप जानते है इस शो में दिखने वाले किरदारों की असल जिंदगी क्या है। आइए आज आपको हम मिलवाएंगे कुछ ऐसे किरदारों से जो शो में तो शादीशुदा जीवन व्यतीत करते हुए दिखाए गए है परन्तु असल जिंदगी में वह अकेले है।

मुनमुन दत्ता

शो में मुनमुन दत्ता, बबिता अय्यर का किरदार निभाते हुए दिखाई गयी है। जिसमें यह दिखाया गया है कि उनकी शादी कृष्णन सुब्रमण्यम से हुई है। परन्तु असल जिंदगी में वह सिंगल है। इनकी उम्र 33 साल है और अकेले जिंदगी को गुजरना पसंद करती है। यह अदाकारा अपनी खूबसूरती की वजह से काफी जानी जाती है और बॉलीवुड में हॉलिडे, ढिंचक एंटरप्राइज और मुंबई फिल्म में भी नजर आ चुकी है।

तनुज महाशब्दे

यह शो में कृष्णन अय्यर के किरदार के रूप में सामने आए है। इन्हें शो में गोकुल धाम सोसाइटी का रजनी कांत भी कहा जाता है। शो में यह साउथ इंडियन है और इनकी शादी एक बंगाली लड़की से हुई है जो बहुत ही खूबसूरत है। परन्तु इनकी असल जिंदगी बिलकुल अलग है। इनकी उम्र 45 साल है और यह अभी तक सिंगल है। इन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इनसे पूछा जाए तो यह बताते है कि शो पर दिखने वाले खुश और शादीशुदा की जिंदगी के इनकी निजी जिंदगी बिलकुल मुख़्तलिफ़ है। इनके काले रंग की वजह से इन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। परन्तु जनता इनके किरदार को बहुत पसंद करती है। इनके अलावा यह फरारी की सवारी फिल्म में भी नजर आ चुके है।

नेहा मेहता

नेहा मेहता स्क्रीन पर अंजलि मेहता का किरदार निभाती है। दर्शकों के लिए यह तारक मेहता की पत्नी है और एक खुशहाल जिंदगी व्यतीत करती है। परन्तु परदे के दूसरी ओर कहानी कुछ अलग ही है। यह अपनी सिंगल लाइफ में ही खुश है और अपना सारा ध्यान अपने काम में लगाना ही पसंद करती है। यह बताती है कि इनको इनके काम से प्यार है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के शो डॉलर बहु से की थी। इसके साथ साथ यह अदाकारा गुजराती, तेलुगु और कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

निर्मल सोनी

निर्मल सोनी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हंसराज हाथी का रोल निभा रहे है। पहले इस रोल को कवी कुमार आज़ाद निभा रहे थे। परन्तु उनके गुजर जाने के बाद निर्मल सोनी उनकी जगह नजर आए और इन्होंने बखूबी अपने काम को समझा और दर्शकों को यह काफी पसंद भी आए। यह छोटे परदे पर काफी समय से काम कर रहे है और इस इंडस्ट्री के काफी पुराने सदस्य है। पर यह भी अभी तक सिंगल है और इन्होंने शादी नहीं की।

गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह इस शो में रोशन सिंह सदी के किरदार में नजर आते है। इनको काफी रोमांटिक और गोकुलधाम के असरदार सरदार ने नाम से भी बताया जाता है। असल जिंदगी में ऐसा नहीं है। इतना खुश मिजाज और रोमांटिक दिखने वाले शख्स रोशन सिंह सोढ़ी, गुरुचरण के किरदार में सिंगल है। बीच में यह बातें भी सामने आई थी कि वह यह शो छोड़ रहे है और उनकी जगह कोई दूसरा लेने वाला है। जिससे फैन्स को काफी धक्का भी लगा था। परन्तु ऐसा कुछ नहीं होने वाला, यह आगे भी हमारे मनोरंजन के लिए इसी शो में बने रहेंगे। यह बताते है कि असल जिंदगी में वह रोशन सिंह से बहुत अलग है। न ही वह शराब को हाथ लगते है और न ही वह मांसहारी है। इसके साथ उन्होंने अभी तक शादी भी नहीं की है।