ये है भोजपुरी सिनेमा की 10 सबसे खूबसूरत हसीनाएं, इनके सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियां कुछ नहीं है

अगर हिंदी सिनेमा की बात करे तो भारत का हिंदी सिनेमा बहुत बड़ा है। इसमें बॉलीवुड, टॉलीवूड, तेलगू, हरियाणवी, भोजपुरी सब शामिल होते है। इसमें बॉलीवुड को पूरे देश भर के दर्शकों का अपार प्यार मिलता है। बॉलीवुड की फिल्मों को खूब देखा जाता है। उसी तरह अब भोजपुरी सिनेमा भी किसी से पीछे नहीं है। भोजपुरी अब बिहार व अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है। भोजपुरी के फेन्स अब पूरे भारत में है। ऐसे ही भोजपुरी की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड की हीरोइन को फेल करती है।

आज हम आपको भोजपुरी की 10 सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते है-

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे भोजपुरी की वह सितारा है जिसे सभी भोजपुरी दर्शक पसंद करते है। जब भी भोजपुरी सिनेमा की बात होती है तो सबसे पहले आम्रपाली दुबे को याद किया जाता है। आम्रपाली दुबे खासकर भोजपुरी गानों, भोजपुरी फिल्मों व टेलीविजन में काम करती है।

वर्ष 2014 में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के खिलाफ निरहुआ रिक्शावाला में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा कीमत लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। अगर बात करें इनके फिल्म चार्ज की तो आम्रपाली एक फिल्म के लिए लगभग 25 लाख रूपये चार्ज करती है।

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा की ख़ूबसूरती के भोजपुरी सिनेमा में सभी दीवाने है। भोजपुरी स्टार मोनालिसा को खास पहचान तब मिली थी जब मोनालिसा ने वर्ष 2016 में बिग बॉस 10 में शिरकत की थी।

आपको बता दे मोनालिसा का असल ज़िंदगी में नाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा ने अब 125 से भी अधिक भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाओं से रंग बिखेरा हुआ है। इसके साथ अभी मोनालिसा स्टार प्लस के शो नज़र में डायन मोहाना का रोल अदा कर रही है।

मोनालिसा ने अपनी अदाकारी और ख़ूबसूरती से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की फेन फोल्लोविंग बहुत ही जबरदस्त है। मोनालिसा एक फिल्म के लिए लगभग 20 लाख रूपये चार्ज करती है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

रानी चटर्जी को मुख्य रूप से इनके भोजपुरी फिल्मों में निभाए किरदारों के लिए जाना जाता है। रानी चटर्जी अपने काम और अभिनय से जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी है।

रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह 10th क्लास में थी। रानी चटर्जी की पहली भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला थी। इस फिल्म में अभिनेता के किरदार में मनोज तिवारी थे।

16 साल की उम्र में रानी की इस फिल्म ने रानी को खूब पहचान दिलाई थी। भोजपुरी फिल्मों के साथ रानी कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। भोजपुरी फिल्मों का एक जाना माना चेहरा बन चुकी रानी आज एक फिल्म के लिए तकरीबन 25 लाख से भी अधिक रूपये चार्ज करती है।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मों का बहुत ही चर्चित और बड़ा नाम है। जब काजल राघवानी मात्र 16 साल की थी। तब उन्हें एक गुजरती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। यही से काजल के फ़िल्मी करियर की शुरुआत हुई थी।

और काजल की पहली ही फिल्म से ऐसी शुरुआत हुई थी की एक के बाद एक लगातार 25 गुजरती फिल्मों में काम किया। काजल राघवानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। काजल अपनी अदाकारी के साथ साथ खूबसुरती की वजह से भी चर्चा में रहती है।

भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव के साथ काजल की जोड़ी सुपरहिट रही है। इस जोड़ी को फेन्स भी बहुत पसंद करते है। काजल राघवानी को फीस के तौर पर एक फिल्म के लिए लगभग 25 लाख रूपये दिए जाते है।

अक्षरा सिंह (Akshra Singh)

भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले सभी दर्शक इस नाम से बखूबी परिचित होंगे। अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी ख़ूबसूरती के अभिनय से रंग बिखेरे है। अक्षरा सिंह एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ एक सिंगर भी है।

अक्षरा सिंह ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के साथ गाने भी गए चुकी है। डांस भी अक्षरा के मुकाबले कोई नहीं है। अपनी डांस में ताबड़तोड़ अदाओं से अक्षरा सिंह सबका मन मोह लेती है। भोजपुरी के साथ साथ अक्षरा के हिंदी सिनेमा जगत से भी खूब चाहने वाले है।

अंजना सिंह (Anjana Singh)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में जन्मी अंजना सिंह ने भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ी है। अंजना सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत भी अलग अंदाज़ में की थी।

इनकी सबसे पहली फिल्म ‘एक और फौलाद’ थी जिसमें भोजपुरी फिल्मों के हमेशा हिट रहे रवि किशन के साथ अभिनय किया था। बाद में अंजना ने आगे सभी बड़े भोजपुरी स्टार के साथ काम किया है। ‘वर्दी वाला गुंडा’ भोजपुरी फिल्म में अंजना निरहुआ के साथ भी अभिनय कर चुकी है।

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde)

पाखी हेगड़े ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। पाखी हेगड़े मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली है। पाखी हेगड़े ने सबसे पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले “मैं बनूँगी मिस इंडिया” धारावाहिक से अभिनय किया था। लेकिन इन सब इतनी सफलता नहीं मिलने के बाद पाखी ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा।

भोजपुरी फिल्मों में पाखी ने अपनी अदाओं से सबको चित कर दिया और भोजपुरी इंडस्ट्री में छा गयी। भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ पाखी ने खूब फ़िल्में की। पवन सिंह के साथ भी पाखी की जोड़ी को फेन्स ने खूब पसंद किया।

प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit)

प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री में जानी मानी एक्ट्रेस है। प्रियंका पंडित ने अपनी खूबसूरत अदाओं से अपने फेन्स और दर्शकों का खूब दिल जीता है। प्रियंका एक फिल्म अभिनेत्री होने के साथ साथ कई भोजपुरी गानों में अपने जलवे दिखा चुकी है।

निधि झा (Nidhi Jha)

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा को लूलिया के नाम से भी जाना जाता है। निधि झा लाखों दर्शकों की फेवरेट अभिनेत्री है। निधि झा का अभिनय लाजवाब है इनकी अदाओं के सभी दर्शक दीवाने है। निधि झा ने इनके साथ साथ फिल्मों में नेगेटिव रोल में भी खूब काम किया था।

फिल्म “गैंगस्टर दुल्हनिया” में निधि ने नेगेटिव रोल किया था जिसमे उनकी एक्टिंग को फेन्स ने खूब पसंद किया। निधि झा को भोजपुरी फिल्मों में इतना काम मिलता है कि इनके प्रोजेक्ट्स पेंडिंग में रहता है। निधि अभिनय में एक्सपर्ट है वह हर कसी किरदार में आसानी से ढल जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निधि एक फिल्म का लगभग 3.5 लाख से 4 लाख रूपये चार्ज करती है।

मधु शर्मा (Madhu Sharma)

मधु शर्मा ने भी अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। इसके बाद मधु शर्मा ने धीरे धीरे अपना रुख भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ किया। और आज मधु शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है।

मधु शर्मा राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। फिल्म “एक दूजे के लिए” वर्ष 2011 में आयी थी और इसी फिल्म से मधु ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अपनी ख़ूबसूरती से मधु ने कई भोजपुरी गानों में अपने अंदाज़ दिखाए है।