बॉलीवुड अभिनेत्रियों की 10 सबसे महंगी शादियां, कहीं 90 करोड़ तो कहीं 100 करोड़ पार पहुंच गया खर्च

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करे तो यहाँ सब जगह खूब पैसा खर्च किया जाता है। चाहे वो फिल्म बनाने को लेकर हो या फिल्म के परमोशन की बात हो या बॉलीवुड शादियों की बात हो या शादी के बाद तलाक हो। सब जगह पानी की तरह पैसे बहाया जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी शादियों के बारे में बताएंगे जिनमें सबसे ज्यादा पैसे खर्च हुए है। तो आइये जानते है बॉलीवुड की इन 10 सबसे महंगी शादियों के बारे में-

10. विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और प्रियंका अल्वा (Priyanka Alva)- 12 करोड़ रूपये

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपने जीवन की पहली फिल्म से ही छा गए थे। विवेक ओबेरॉय फिल्म इडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे है। फिल्मों में काम के साथ साथ विवेक ओबेरॉय, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान को धमकाया भी था जिसके बाद ऐश्वर्या से ब्रेक अप हो गया।

इसके बाद विवेक थोड़े समय के लिए फिल्म इडस्ट्री से दूर हो गए और अरेंज मैरिज की। कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से इनकी शादी हुई। एक्टर विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से है। 29 अक्टूबर 2010 को हुई विवेक और प्रियंका की शादी में 12 करोड़ से भी ज्यादा रूपये खर्च हुए। विवेक और प्रियंका की शादी को रॉयल लुक दिया गया था जिसमे विवेक किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे।

9. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja)- 13 करोड़ रूपये

सोनम कपूर बॉलीवुड के सबसे सफलतम अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और फैशनिस्ता कही जाने वाली सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेस मेन आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद आहूजा लंदन के मशहूर बिजनेस में है और बिजनेस की दुनिया में इनका खूब नाम है।

सोनम और आनंद की शादी में खूब पैसे खर्च हुए। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में तकरीबन 13 करोड़ रूपये खर्च हुए है। कपड़ों से लेकर गहनों तक सोनम कपूर से स्पेशल लुक और डिजाइन दिलवाया था। आनंद बिजनेस मेन होने के तौर पर इस कपल को बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल में जीना जाता है।

8. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor)- 20 करोड़ रूपये

पटौदी के नवाब सैफ अली खान ने अपनी दूसरी शादी में जमकर खर्चा किया। करीना कपूर के साथ सैफ अली खान की दूसरी शादी थी। अपनी पहली बीवी अमृता से सैफ ने तलाक ले लिया था। साल 2012 में सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की थी जिसमें 5 दिन तक लगातार शादी के फंक्शन चले थे।

इस शादी को खास बनाने के लिए 20 करोड़ से भी अधिक रूपये खर्च किये गए। अभी सैफ अली खान को करीना से 2 बच्चे है। नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ और करीना के पास अरबों की संम्पति है। जिसमें कई महंगे घर और महंगी है।

7. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza)- 25 करोड़ रूपये

बॉलीवुड में कई स्टार है जिन्होंने लव मैरिज की है। रितेश देशमुख और जेनेलिया उन्हीं जोड़ो में से एक है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक माना जाता है। रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख और वैशाली देशमुख के बेटे हैं।

3 फरवरी 2012 को हुई इनकी शादी में लगभग 25 करोड़ रूपये खर्च किये गए। बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल रितेश और जेनेलिया की शादी महाराष्ट्रीयन और कैथोलिक रीती रिवाज से हुई थी। इनकी शादी में भी 5 दिन तक फंक्शन चले थे।

6. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)- 40 करोड़ रूपये

वर्ष 2007 में हुई अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे। आज 14 साल बीत जाने के बाद भी इस शादी के चर्चे बॉलीवुड में खूब होते है। अभिषेक की शादी को स्पेशल बनाने के लिए अमिताभ ने उस समय तकरीबन 40 करोड़ रूपये खर्च किये थे। जो की आज भी बॉलीवुड की मेहँदी शादियों में गिनी जाती है।

कहा जाता है कि जब अभिषेक अपनी “गुरु” फिल्म के प्रीमियर के लिए ऐश के साथ गए थे। तो शो के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक जिस होटल में रुके उसी होटल की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रोपोज़ कर दिया। और इसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने के निर्णय लिया।

5. असिन (Asin) और राहुल शर्मा (Rahul Sharma)- 50 करोड़ रूपये

साउथ इंडस्ट्री से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री असिन ने फ़िल्मी जगत में खूब नाम कमाया है। 19 जनवरी 2016 को इनकी शादी मशहूर बिजनेसमैन राहुल शर्मा से हुई थी। राहुल शर्मा का बिजनेस की दुनिया में खूब नाम है। यह मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स इन्फॉरमैटिक्स के सह-मालिक हैं

और अभी वर्तमान में गुडगाँव से कंपनी का संचालन कर रहे है। इनकी शादी में 50 करोड़ से भी अधिक रूपये खर्च किये गए थे। कहा जाता है की राहुल ने असिन को सगाई के दिन 6 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। शादी के बाद से ही असिन ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है।

4. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुन्द्रा (Raj Kundra)- 80 करोड़ रूपये

फ़िल्मी जगत की सबसे चर्चित शादियों में आने वाली इस शादी में 80 करोड़ से भी अधिक रूपये खर्च हुए थे। 22 नवंबर 2009 को सबके दिलों में धड़कने वाली शिल्पा शेट्टी ने सबको हैरान कर दिया। पेशे से बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शिल्पा ने शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज कुंद्रा की कुल सम्पति लगभग 3000 करोड़ रूपये है।

कहा जाता है अपनी खूबसूरत बीवी शिल्पा शेट्टी पर राज कुंद्रा करोड़ों रूपये गिफ्ट के रूप खर्च कर देते है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में ही हुई थी। शादी में शिल्पा शेट्टी ने 50 लाख की ड्रेस के साथ 3 करोड़ से भी अधिक के गहने पहने थे। बॉलीवुड की सबसे चर्चित और महंगी शादी में फ़िल्मी जगत के बड़े बड़े स्टार ने शिरकत की।

3. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli)- 90 करोड़ रूपये

सिर्फ बॉलीवुड जगत ही नहीं स्पोर्ट जगत के साथ पूरे विश्व में चर्चित इस शादी में बहुत कुछ स्पेशल हुआ था। विराट और अनुष्का को शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। विराट और अनुष्का ने 11 दिसम्बर 2017 को इटली में शादी की थी। इनकी शादी बहुत ही सीक्रेट रखी गई थी और दोनों की फैमिली के साथ कुछ खास लोगों को शामिल किया गया था। उस साल विराट और अनुष्का की शादी की फोटो ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इस कपल को सबसे प्यारा कपल कहा जाता है और इन्हे विरुष्का के नाम से भी जाना जाता है। स्पोर्ट्सवाला की रिपोर्ट के अनुसार विरुष्का की शादी बोर्गो फेनोशिएटो नाम के रिजॉर्ट में हुई थी जो कि दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट है। अनुष्का शर्मा शादी के जोड़े में कहर ढा रही थी। सभयसाची के डिजाइन किये इस लहंगे में हीरे जड़े हुए थे जो इसकी शोभा और भी बढ़ा रहे थे। कहा जाता है विराट ने अनुष्का को 3 करोड़ की रिंग पहनाई थी जिसे खोजने में 3 महीने से भी अधिक वक़्त लगा था।

2. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh)- 95 करोड़ रूपये

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे सक्रिय अभिनेत्री है। कई हिट फ़िल्में दीपिका पादुकोण ने फ़िल्मी जगत को दी है। छह साल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 नवंबर 2018 को दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी शादी में 95 करोड़ से भी अधिक रूपये खर्च हुए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर और दीपिका की जोड़ी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली जोड़ी में से है। रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो के जिस विला में शादी की थी वहां पर एक रात को रुकने का किराया 25 लाख रूपये है। शादी के बाद दीपिका रणवीर ने अपना पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई की हयात होटल में रखा था।

1. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas)- 105 करोड़ रूपये

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे महंगी और चर्चित शादी मानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद यही तक सीमित नहीं रही इन्होंने हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। निक जोनस एक इंटरनेशनल अमेरिकन पॉप स्टार है। इन्होने आपकी शादी के लिए राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस को चुना था।

1 दिसंबर 2018 में इन्होने शादी की थी जिसमे मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 105 करोड़ से भी अधिक का खर्च आया था। प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अमेरिकन पॉप स्टार निक से शादी की हो लेकिन इनकी शादी पूरे हिन्दू रीती रिवाज से हुई थी। प्रियंका की इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे।