इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने शादी के बाद इन वजहों से एक्टिंग छोड़ दी, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी…

हिंदी सिनेमा जगत के बारे में ऐसा होता है की कोई भी बात मीडिया से नहीं छुपती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की छोटी से छोटी बात भी मीडिया में आ जाती है। लेकिन कई ऐसी बड़ी बातें भी होती है जो मीडिया में तो आ जाती है लेकिन बॉलीवुड दर्शकों को इनके बारे में पता नहीं होता है। आज हम आपको उन खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से बहुत बड़ी पहचान बनाई। लेकिन इतनी ऊंचाइयां छूने के बाद भी शादी के बाद उन्हीं अभिनेत्रियों ने फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)

वर्ष 1974 में जन्मी ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में बरसात फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। ट्विंकल खन्ना को अब बॉलीवुड फिल्मों में नहीं देखा जाता है लेकिन ट्विंकल खन्ना उन सफलतम अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने अपने वक़्त में कई हिट फ़िल्में दी। उन्होंने साल 1997 में अजय देवगन के “इतिहास” फिल्म में नैना का किरदार निभाया था।

ट्विंकल खन्ना ने अपने फ़िल्मी सफर में जोरू का गुलाम, बादशाह और जोड़ी नंबर वन जैसी कई सफल फ़िल्में दी। 17 जनवरी 2001 में ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार से शादी कर ली। शादी करने के बाद ट्विंकल खन्ना को बॉलीवुड फिल्मों में नहीं देखा गया। ट्विंकल खन्ना ने वर्ष 2002 में बेटे को और वर्ष 2012 में बेटी नितारा को जन्म दिया। ट्विंकल खन्ना को बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में अब नहीं देखा जाता लेकिन फिल्म निर्माता के रूप में ट्विंकल अभी भी बॉलीवुड से जुडी हुई है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

हिंदी सिनेमा जगत में शिल्पा शेट्टी ने बहुत नाम कमाया है। एक के बाद कई हिट फ़िल्में शिल्पा शेट्टी हिंदी सिनेमा को दे चुकी है। वर्ष 1975 में जन्मी शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म “बाजीगर” से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। बाजीगर फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने अनेकों बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

अपने समय की सबसे खूबसूरत, सफल और हसीन अभिनेत्रियों में शिल्पा शेट्टी का लिया जाता है। साल 2000 में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ “धड़कन” फिल्म में अंजलि का अहम किरदार निभाया था। यह उनकी सफलतम फिल्मों में से एक है। फरवरी 2009 में शिल्पा ने बिजनेस मैन राज कुंद्रा से सगाई कर ली और नवंबर 2009 में राज और शिल्पा ने शादी कर ली। इसके बाद शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड फिल्मों में नहीं देखा गया। लेकिन हाल ही रिलीज हुई “हंगामा-3” फिल्म में शिल्पा शेट्टी को देखा गया है।

असिन (Asin)

असिन का पूरा नाम असिन थोट्टूमकल है लेकिन हिंदी सिनेमा जगत में अभिनेत्री को सिर्फ असिन नाम से जाना जाता है। असिन मूल रूप से केरल राज्य से है। असिन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी।

साउथ इंडस्ट्री में असिन का बहुत बड़ा नाम है। साउथ इंडस्ट्री को असिन ने कई हिट फ़िल्में दी है। इसके कई बाद असिन को बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया। असिन एक बहुत ही खूबसूरत और मंजी हुई अदाकार है। साल 2005 में आयी तमिल फिल्म गजनी में असिन ने लीड रोल निभाया था।

इस फिल्म के लिए असिन को दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए “साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार” भी मिला था। और 2008 में असिन ने आमिर खान के साथ गजनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो कि उन्हीं की इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक थी। साल 2016 में माइक्रोमैक्स के सीईओ (CEO) राहुल शर्मा के साथ शादी के बाद असिन ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था।

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)

सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक है। 1975 में जन्मी सोनाली बेंद्रे अब 46 साल की हो गई है लेकिन अब भी सोनाली खूबसूरती में किसी से कम नहीं है। सोनाली बेंद्रे ने तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मराठी सिनेमा की फिल्मों में अभिनय करने के बाद हिंदी सिनेमा की ओर रूख किया।

साल 1999 में आयी फिल्म “हम साथ साथ है” में सोनाली बेंद्रे ने अहम् किरदार निभाया था। “हम साथ साथ है” फिल्म ने सोनाली बेंद्रे को एक अच्छी पहचान दिलाई। सोनाली बेंद्रे ने साल 2002 में गोल्डी बहल से शादी कर ली जो कि एक भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक है। सोनाली बेंद्रे ने शादी के बाद कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन एक समय बाद सोनाली ने एक्टिंग छोड़ दी।

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza)

जेनेलिया डिसूजा एक बेहद खूबसूरत और शानदार अदाकार है। एक बार जेनेलिया डिसूजा ने अमिताभ बच्चन के साथ किसी विज्ञापन में एक्टिंग की थी। उस से मिली प्रसिद्धि के बाद जेनेलिया “तुझे मेरी कसम” 2003 में आयी हिंदी फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की।

3 फरवरी 2012 में जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख से शादी कर ली। दोनों अपनी शादी शुदा जिंदगी से बेहद खुश है। इनके 2 बच्चे है जिनका नाम रियान और राहिल है। जेनेलिया और रितेश देशमुख बॉलीवुड में एक बहुत शानदार जोड़ी है और यह कपल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। आये दिन नयी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते है।

मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri)

मीनाक्षी शेषाद्रि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है जिन्होंने अनेकों हिंदी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। अपने अभिनय से मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80-90 के दशक में फ़िल्मी दुनिया पर राज किया है। मीनाक्षी शेषाद्रि के कई हिट फिल्मों में “दामिनी” नाम भी शामिल है जिसमे ऋषि कपूर और सनी देओल के साथ अभिनय किया था।

मीनाक्षी ने अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी से खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयां छूने के बाद भी मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। साल 1995 में बैंकर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद मीनाक्षी USA शिफ्ट हो गई थी। मीनाक्षी वहां अब अपनी फैमिली और क्लासिकल डांस अकादमी को संभालती है।

भाग्यश्री (Bhagyashree)

भाग्यश्री पटवर्धन ने फ़िल्मी और टेलीविजन दोनों दुनिया में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। वर्ष 1989 में आयी फिल्म “मैंने प्यार किया” में सलमान खान के साथ सुमन के अहम् किरदार में भाग्यश्री को देखा गया था। दूरदर्शन पर प्रसारित टीवी सीरियल “कच्ची धूप” में भाग्यश्री को पहली बार छोटे परदे पर देखा गया था।

‘मैंने प्यार किया सलमान खान के साथ इनकी पहली फिल्म थी। जिसने इनको खूब नाम और शोहरत दिलाई। फिर साल 1990 में भाग्यश्री ने ‘हिमालय दासानी’ से शादी कर ली जो कि बहुत ही फेमस फिल्म निर्माता और निर्देशक है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हिमालय और भाग्यश्री को आइडियल कपल के रूप में देखा जाता है।

संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)

संगीता बिजलानी को बॉलीवुड जगत में कई वजहों से जाना जाता है। अपनी खूबसूरती से जलवे बिखेरने वाली संगीता बिजलानी ने कई फिल्मों में अदाकारी की है। संगीता बिजलानी ने त्रिदेव, विष्णु देवा और युगांधर जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। संगीता बिजलानी का सलमान खान की एक्स गर्ल फ्रेंड के रूप में नाम आता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 27 मई 1994 को सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तय हो गई थी।

कहा जाता है कि इनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। कहा जाता है कि इनकी शादी तय होने के बाद सलमान की नजदीकियां सोमी अली के साथ बढ़ने की बात संगीता बिजलानी को पता चल गयी थी। जिसके कारण संगीता बिजलानी ने शादी से इंकार कर दिया और इनका बनता रिश्ता टूट गया था। फिर साल 1996 में संगीता बिजलानी ने पूर्व भारतीय क्रिकटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली और 2010 में इनका तलाक भी हो गया।